भाजपा नेता चाहते है कि राजनीतिक मान-मर्यादा, प्यार-प्रेम सब खत्म हो जाए- खाचरियावास
Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों चोटिल है. मुख्यमंत्री गहलोत चोट पर भाजपा के नेता इन दिनों जमकर कटाक्ष कर रहे है. मुख्यमंत्री गहलोत की चोट पर कटाक्ष करने पर आज कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा. मंत्री खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेताओं ने तो राजनीतिक सद्भाव खत्म कर दिया है. मुख्यमंत्री तो सबका होता है. भाजपा नेता चाहते है कि राजनीतिक मान मर्यादा, प्यार प्रेम सब खत्म हो जाए. मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तो नारा दिया था, कोई भी भूखा नहीं सोएगा. प्रदेश में कोई भी इलाज … Read more