राजस्थानी भाषा को दिया जाए राजभाषा का दर्जा- पूर्व सीएम राजे ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखा पत्र
Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को पत्र लिखकर राजस्थानी भाषा (Rajasthani Language) को राजभाषा (Official Language) बनाने की मांग की है. सीएम गहलोत को लिखे पत्र में मैडम राजे ने कहा कि, ‘राजस्थान की मातृभाषा दुनिया की समृद्धतम भाषाओं में एक है, जिससे हमारी संस्कृति की पहचान है और हमारी भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं. इसलिए प्रत्येक राजस्थानी का सपना है कि राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाया जाए.’ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पत्र में लिखा कि, ‘मैं यहाँ उल्लेख करना चाहूँगी कि गोवा में गोवा, दमन-दीव, राजभाषा अधिनियम (1987) द्वारा कोंकणी भाषा, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ … Read more