नगर निगम चुनाव: मुस्लिम पार्षदों की नाराजगी हुई दूर, कांग्रेस ने किया बोर्ड बनाने का दावा

Nagar Nigam Chunav

Politalks.News/Rajasthan/NigamChunav. जयपुर में हैरिटेज और ग्रेटर सहित दोनों नगर निगम में बोर्ड बनाने के लिए सियासी घमासान जारी है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने अपने अपने बोर्ड बनाने का दावा किया है. गहलोत सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नगर निगम हैरिटेज में हमारा बोर्ड और महापौर बनना तय है, साथ ही मीडिया के सामने अपने पार्षदों की परेड कराई. खाचरियावास ने कहा कि सभी 8 निर्दलीय पार्षद भी हमारे साथ है. 10 नवंबर को पूरे 55 पार्षद मिलकर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के पक्ष में वोट करेंगे और पार्टी का बोर्ड बनवाएंगे. साथ ही 28 मुस्लिम पार्षदों ने भी … Read more

मेयर चुनाव में राजेंद्र राठौड़ ने लगाए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप तो मंत्री धारीवाल ने किया पलटवार

Rajendra Rathore Vs Shanti Dhariwal

PoliTalks.News/Rajasthan/NagarNigam. कोटा दक्षिण नगर निगम में मेयर के मुकाबले को लेकर नेताओं की बयानबाजी जारी है. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं निगम चुनाव के कोटा जिला समन्वयक राजेंद्र राठौड़ ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस नेताओं पर कोटा दक्षिण नगर निगम में बोर्ड बनाने के लिए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. राठौड़ ने कहा कि बोर्ड बनाने के लिए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के इशारे पर पुलिस-प्रशासन निर्दलीय पार्षदों और उनके परिजन पर कांग्रेस का समर्थन करने के लिए दबाव डाला जा रहा है. चार निर्दलीय पार्षदों का भाजपा को समर्थन देना, कांग्रेस को रास नहीं आ रहा. उधर, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने बीजेपी के सत्ता का दुरूपयोग … Read more

राजस्थान के 42 नगर निकायों में 11 दिसम्बर को होंगे चुनाव, 20 को चुने जाएंगे पालिका अध्यक्ष, देखें सूची

Nikay Chunav

Politalks.News/Rajasthan/Municipal Election. राजस्थान सहित कई प्रदेशों में साल 2020 दो बातों के लिए याद किया जाएगा, एक कोरोना और दूसरा चुनाव. प्रदेश में एक के बाद एक लगातार चुनाव जारी हैं. 6 जिलों में नगर निगम चुनाव के तुरन्त बाद अब पंचायत समिति और जिला परिषद के साथ ही प्रदेश के 11 जिलों की 42 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इन 42 निकायों में 35 नगर पालिकाएं है, जबकि 7 नगर परिषद हैं. सभी निकायों में चुनाव एक ही चरण में 11 दिसंबर को होंगे. जिसके परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. इन सभी निकायों में कुल 1520 … Read more

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर लड़ाई मजबूती से लड़ेगी रालोपा – हनुमान बेनीवाल

Hanuman Beniwal हनुमान बेनीवाल

प्रदेशभर में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करके मनाया गया रालोपा का दूसरा स्थापना दिवस, 2023 में प्रमुख दल के रूप में उभरेगी पार्टी, मजबूती के साथ पंचायतीराज चुनाव लड़ने का आव्हान, कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार पर कसे तंज Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) का दूसरा स्थापना दिवस गुरुवार को प्रदेशभर में मनाया गया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बीकानेर संभाग मुख्यालय पर रविन्द्र रंगमंच में हुए कार्यक्रम में भाग लिया. सांसद बेनीवाल दिल्ली से सीधे हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया. वे मय काफिला कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे जहां पार्टी के पदाधिकारियों व … Read more

गुर्जरों की गहलोत सरकार को दो टूक, कहा- नहीं आएंगे वार्ता के लिए जयपुर, एक नवंबर को राजस्थान जाम करने की चेतावनी

Gurjjar Reservation In Rajasthan

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आरक्षण की सुगबुगाहट तेज हो चली है. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर 1 नवंबर तक मांगे नहीं मानी गई तो गुर्जर समाज आंदोलन की राह पर चल पड़ेगा. अब गुर्जर समाज ने एक नवंबर को राजस्थान जाम करने का भी ऐलान किया है. इस बार का आंदोलन पटरियों के साथ ही सड़क मार्ग पर भी होगा. एक नवंबर को राजस्थान जाम करने के लिए भी चेताया जा चुका है. इसी बीच गुर्जरों ने गहलोत सरकार को दो टूक देते हुए किसी भी वार्ता के लिए जयपुर आने से मना कर … Read more

बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में कोरोनाकाल के दौरान यूडी टैक्स और बिजली बिल माफ करवाने का बड़ा वादा

नगर निगम चुनावों के लिए बीजेपी ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के तीन जिलों के 6 नगर निगमों चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना विजन डॉक्यूमेंट आज जारी किया. 40 बिंदुओं वाले बीजेपी के विजन डॉक्यूमेंट में शहरी सत्ता में आने पर कोरोनाकाल के दौरान का यूडी टैक्स माफ करने और बिजली का बिल माफ करवाने और फीस माफ करने वाले शिक्षण संस्थानों से यूडी टैक्स नहीं लेने का वादा जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल हैं. इसके अलावा सीनियर सिटीजन्स को खुश करने के लिए बीजेपी ने नगरीय बस सेवाओं में निशुल्क यात्रा करवाने की घोषणा भी की है. सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पार्टी का संकल्प पत्र … Read more

अड्डा में जुटे 5 हजार गुर्जरों के बीच 5 घण्टे देरी से पहुंचे बैंसला ने चेतावनी के बाद खत्म की गुर्जर महापंचायत

गुर्जर महापंचायत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गुर्जर आंदोलन के कारण खड़ा होने वाला संकट फिलहाल टल गया है. भरतपुर-बयाना के अड्डा गांव में आयोजित हुई गुर्जर महापंचायत में जुटे करीब 5 हजार गुर्जरों के बीच 5 घण्टे देरी से पहुंचे गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने एक घण्टे की मौजूदगी के बाद सरकार को बड़े आंदोलन का अल्टीमेटम देते हुए महापंचायत को खत्म कर दिया. किरोड़ी सिंह बैंसला ने राज्य सरकार को अक्टूबर अंत तक का समय देते हुए चेताया कि वह आरक्षण को केन्द्र की 9वीं अनुसूची में शामिल करने तथा भर्तियों में पूरे 5 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने सहित सभी मांगों को मान ले नहीं तो हम गुर्जर एक … Read more

बीजेपी ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, सांसद मेघवाल ने कहा- हमें चैलेंज स्वीकार

Jaipur Jodhpur Kota Nagar Nigam Election 2020

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में नवनिर्मित 6 नगर निगमों में चुनाव की घोषणा के साथ ही बीजेपी ने एक बार फिर परिसीमन का मुद्दा उठाया है. केंद्रीय मंत्री और जयपुर नगर निगम चुनाव समन्वयक अर्जुनराम मेघवाल ने गहलोत सरकार पर परिसीमन में शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है. राजस्थान से बीजेपी सांसद मेघवाल ने कांग्रेस सरकार पर वार्ड तोड़ने और शर्तों के विपरीत परिसीमन किए जाने का आरोप भी लगाया. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस एक सोची समझी चाल या षड्यंत्र भी कह सकते हैं लेकिन बीजेपी इस चैलेंज को स्वीकार करती है. बता दें, प्रदेश के जयपुर, जोधपुर और कोटा में नए परिसीमन के तहत दो दो नगर … Read more

गर्भवती महिला की मौत के मामले में राजेंद्र राठौड़ की सफाई, कहा- बयान को तोड़ मरोड़ कर किया पेश

Rajendra Singh Bjp(3)

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सादुलपुर मामले में चिकित्सकों पर दिए एक बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. विधायक राठौड़ ने कहा कि मैंने 8 साल तक बीजेपी सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है और चिकित्सा मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान चिकित्सकों के मान-सम्मान और हर जायज मांग के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया है. लेकिन कुछ लोग बयान को तोड़ मरोडकर पेश कर रहे हैं और चिकित्सक समाज के अंदर मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर नफरत फैलाने का प्रयास कर … Read more

हनुमान बेनीवाल ने लिखा सीएम गहलोत को पत्र, पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Hanuman Beniwal Vs Ashok Gehlot

Politalks.News/Rajasthan. नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. जिले के मेड़ता सिटी पुलिस स्टेशन में पुलिस प्रताड़ना के चलते एक व्यक्ति की मौत और बाद में मामला दबाने का प्रयास करने को लेकर सांसद बेनीवाल ने नाराजगी जताई है. सांसद बेनीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई, 302 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने और मृतक के परिजनों को आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग की है. इसकी जानकारी बेनीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी दी है. मुख्यमंत्री गहलोत को लिखे पत्र … Read more