‘राहुल गांधी के बाद कांग्रेस में एक और अवतार हुआ है अशोक गहलोत’- लव जिहाद पर बीजेपी का हमला जारी

लव जिहाद पर बीजेपी का हमला जारी

Politalks.News/Rajasthan/LoveJihad. लव जिहाद को लेकर दिए गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में उठा सियासी उबाल थम नहीं रहा है. पंचायत और जिला परिषद चुनावों के बीच आए इस बयान को बीजेपी अच्छे से भुना रही है. बीजेपी नेता किसी न किसी बहाने लव जिहाद वाले बयान को लेकर लगातार सीएम गहलोत पर हमलावर हैं. शनिवार को पोकरण में जहां केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री गहलोत पर कई सवाल दागे तो वहीं रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत और राहुल गांधी पर निशाना साधा. सतीश पूनियां ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘देश-प्रदेश में … Read more

जाट आरक्षण मुद्दे पर सीएम गहलोत से विश्वेंद्र सिंह की मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायने

Vishvendra Singh Meet Gehlot

Politalks.News/Rajasthan/VishvendraSingh. जाट आरक्षण को लेकर पूर्व मंत्री व डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक से मुलाकात की. पायलट कैंप के विधायक विश्वेंद्र सिंह (VishvendraSingh) को इसी कार्यकाल में बगावत के चलते मंत्री पद गंवाना पड़ा था. जाट समाज की आरक्षण संबंधी मांग के सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की और बताया गया है कि गहलोत की ओर से जल्द इस मामले पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है. लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच विश्वेंद्र सिंह का सीएम गहलोत से मुलाकात के राजनीतिक गलियारों में सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल सचिन पायलट गुट के सरकार से … Read more

हर साल क्रिकेट अवार्ड आयोजित करेगी RCA, बेहतरीन खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Vaibhav Gehlot In Rca Meeting

Politalks.News/Rajasthan/RCA. राजस्थान क्रिकेट संघ की शुक्रवार को हुई बैठक (AGM) में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं. इसके साथ ही आरसीए के संविधान में बदलाव पर भी मुहर लगा दी गई है. इस बैठक के लिए लंबा इंतजार किया जा रहा था, लेकिन यह महज 10 मिनट में ही संपन्न हो गई. 10 मिनट की इस बैठक में मौजूद जिला संघों ने एक सुर में सभी प्रस्ताव पास कर दिए. साथ ही विभिन्न कमेटियों के गठन के लिए अध्यक्ष वैभव गहलोत व सचिव महेंद्र शर्मा को अधिकृत कर दिया. एजीएम में ये भी प्रस्ताव पारित किया गया कि अब से प्रत्येक वर्ष आरसीए क्रिकेट अवार्ड समारोह का आयोजन करेगी … Read more

कोरोना पर बयानबाजी तेज, सीएम गहलोत बोले- प्रोटोकॉल का पालन करें तो राजेंद्र राठौड़ ने लगाए बदइंतजामी के आरोप

Ashok Gehlot Vs Rajendra Rathore

Politalks.News/Rajasthan/Covid19. राजस्थान में कोरोना महामारी को लेकर बयानबाजी तेज हो चली है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी को गंभीरता से न ​लेने की बात कहते हुए हैल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की, वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अस्पतालों में बदइंतजामी के गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान दोनों नेताओं ने आमजन से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की. दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 को हराने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सीएम आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान में कोरोना … Read more

इंदिरा गांधी जयंती पर सीएम गहलोत का राजस्थान की महिलाओं को ‘मातृत्व पोषण योजना’ का तोहफा

Ashok Gehlot Launches Igmpy

Politalks.News/Rajasthan/IGMPY. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं को मातृत्व पोषण योजना का तौहफा दिया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना (IGMPY) का शुभारंभ किया. योजना के तहत सुरक्षित मातृत्व और जच्चा बच्चा के लिए पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए 6 हजार रुपये सीधे जननी के खाते में जमा कराए जाएंगे. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय से इस योजना को लॉन्च किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि माता और होने वाली संतान के पोषण … Read more

सांसद हनुमान बेनवाल ने किया पुलिस कमिशनरेट का घेराव, लगे ‘अशोक गहलोत मुर्दाबाद’ के नारे

Hanuman Beniwal

Politalks.News/Rajasthan/HanumanBeniwal. सूर्यनगरी जोधपुर के डांगियावास इलाके के दो युवकों का अपहरण और उसके बाद हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इसी कड़ी में नागौर सांसद हनुमान बेनवाल और जोधपुर पहुंचे और अस्पताल की मोर्चरी के बाद पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव किया. यहां भारी संख्या में लोगों के साथ हनुमान बेनीवाल धरने पर बैठ गए और सरकार की कानून व्यवस्था पर करारा आघात किया. हनुमान बेनीवाल ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी के साथ मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है. इससे पहले परिजनों ने मांगें पूरी नहीं होने तक शव लेने से मना कर दिया. इस दौरान धरना स्थल पर ‘अशोक … Read more

पंचायतीराज चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी, अब 13841 उम्मीदवार मैदान में

Panchayatiraj Election 2020

Politalks.News/Rajasthan/PanchayatChunav. राजस्थान के 21 जिलों के 636 जिला परिषद सदस्यों और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है. नाम वापसी के बाद अब 13841 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. नामांकन वापसी के बाद जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 उम्मीदवार और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12663 उम्मीदवार अभी भी पंचायतीराज के चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने अनुसार, 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 2545 उम्मीदवारों ने 2767 नामांकन पत्र दाखिल किए थे. इनमें से 659 नामांकन रद्द होने के बाद 2008 उम्मीदवारों के 2109 नामांकन वैद्य पाए गए. इनमें से 217 उम्मीदवारों … Read more

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बिहार और एमपी में बीजेपी की जीत पर मिठाईयां बांटकर मनाई खुशी

Vasundhara Raje In Dholpur (वसुंधरा राजे)

Politalks.News/Rajasthan/VasundhraRaje. हर साल की तरह दीपावली का त्यौहार मनाने धौलपुर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बिहार और एमपी सहित देश के 12 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव/उपचुनाव में बीजेपी को मिली शानदार जीत का जश्न मनाया. मैडम राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. अपने निजी आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं नेताओं की बैठक बुलाई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बिहार एवं मध्य प्रदेश में हुई चुनाव जीत को लेकर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. सीएम राजे ने बैठक के दौरान कहा भाजपा पार्टी एक सूत्र में … Read more

बेटे विजय बैंसला की राजनीतिक स्थापना के लिए रेल पटरियों को चुना कर्नल बैंसला ने- हिम्मत सिंह

Gurjjar Aandolan

Politalks.News/Rajasthan/HimmatSinghGurjar. प्रदेश में जारी गुर्जर आन्दोलन को लेकर गुर्जर नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने एक बार फिर कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और उनके पुत्र विजय बैंसला की हठधर्मिता को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि कर्नल बैंसला ने अपने बेटे विजय सिंह बैंसला की राजनीतिक स्थापना एवं मीडिया में बने रहने के लिए रेल पटरियों को चुना है. आंदोलन शुरू करने से पहले ही करनी चाहिए थी वार्ता हिम्मत सिंह ने कर्नल बैंसला पर केवल अपने बेटे को आगे लाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सरकार गुर्जरों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं तो आंदोलन शुरु करने से पहले उसके साथ वार्ता करनी चाहिए थी. हिम्मत … Read more

बिहार चुनाव परिणाम: कांग्रेस को सता रहा सेंधमारी का डर, विधायकों की राजस्थान में बाड़ाबंदी की तैयारी

बिहार: कांग्रेस विधायकों की राजस्थान में बाड़ाबंदी की तैयारी

Politalks.News/Bihar/Rajasthan. बिहार विधानसभा चुनाव के तीनों चरण संपन्न हो चुके हैं. कल मतगणना शुरु होगी और सभी नतीजे मंगलवार शाम तक सामने आ जाएंगे. एक्जिट पोल सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को सत्ता हासिल होने जा रही है जिससे कांग्रेस भी उत्साहित है. लेकिन वहीं कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश के पुराने अनुभव के बाद अब कांग्रेस को बिहार में भी सेंधमारी का डर सताने लगा है जिसके चलते बिहार कांग्रेस के जीतने वाले विधायकों की बाड़ाबंदी करने की तैयारी हो रही है. जीतने वाले सभी विधायकों को राजस्थान की राजधानी जयपुर लाने की योजना है. वहीं पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय … Read more