सुलह की राह में रोड़ा बना मानसून! टलता दिख रहा पुनर्गठन, बेचैनी बढ़ा रहा दिग्गजों का महामंथन

विदाई वाले मंत्रियों को एक और मौका मिलना तय...

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन‘ को लेकर बड़ी खबर ये हैं कि अब ये 15 अगस्त के बाद होने की ज़्यादा संभावना है. हटने वाले मंत्रियों को एक बार और झंडा फहराने का मौक़ा मिलेगा. रायशुमारी, शैलजा और डीके शिवकुमार के राजस्थान दौरे के बाद अब प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर दौरे पर आ रहे हैं. एक बार फिर से गहलोत मंत्रिमंडल में होने वाले पुनर्गठन पर मंथन होगा. पहले कोरोना की पहली लहत, फिर उपचुनाव और फिर दूसरी लहर के बाद अब मानसून ने मंत्रिमंडल पुनर्गठन की राह रोकी है. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से यह तर्क दिया गया है कि राजस्थान के … Read more

मीणावाटी गीतों के बीच गोलमा ने किया भोले का अभिषेक, ‘बाबा’ का लगाया झंडा नहीं दिखा तो बिफरी ‘काकी’

आमागढ़ में गोलमा ने किया भोले बाबा का अभिषेक

Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी और पूर्व मंत्री गोलमा देवी बुधवार को आमागढ़ दुर्ग में स्थित शिव मंदिर में अभिषेक कर विवाद का पटाक्षेप करने पहुंची. लेकिन एक और विवाद यहां उनका इंतजार कर रहा था. दरअसल 1 अगस्त को डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के द्वारा लगाए गए मीन भगवान के ध्वज को ना पाकर गोलमा देवी और डॉ किरोड़ी मीणा समर्थक बिफर गए. पूजा अर्चना के बाद गोलमा देवी अपने समर्थकों के साथ सीधे कमिश्नरेट ऑफिस पहुंचीं और धरना शुरू कर दिया. मीन भगवान का झंडा नहीं मिलने पर बिफरी गोलमा ने दिया धरना कमिशनरेट ऑफिस में धरने पर बैठी पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने … Read more

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर गहलोत सरकार के फैसले पर केंद्र सरकार का वीटो, टकराव बढ़ना तय!

गहलोत सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों पर मोदी सरकार की रोक

Politalks.News/Rajasthan. केन्द्र की मोदी सरकार ने राजस्थान की गहलोत सरकार के निर्णय पर वीटो कर दिया है. राजस्थान में बनी 4 स्मार्ट सिटी कंपनियों में केंद्रीय मंत्रालय के बिना अनुमति स्वतंत्र निदेशक नियुक्ति के मामले में अशोक गहलोत सरकार को बड़ा झटका लगा है. 15 जुलाई को राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर स्मार्ट सिटी में 7 नए इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किए थे. इन नियुक्तियों पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने रोक लगा दी है. जानकार सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार के पास इस मामले की शिकायत भी गई थी. अब सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि इस फैसले के … Read more

डोटासरा को नहीं मिल रहा ‘आसरा’, खुद बोले- ‘जो करवाना है करवा लो, मैं दो-पांच दिन का मेहमान हूं’,

डोटासरा ने दिए अपनी विदाई के संकेत!

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस आलाकमान का ‘मिशन राजस्थान’ तेजी से आगे बढ़ रहा है. कांग्रेस में बड़े फेरबदल की आहट के बीच शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने खुद के दो-पांच दिन के मेहमान होने की बात स्वीकार ही ली. डोटासरा का वीडियो वायरल हो गया है. 24 जुलाई का बताया जा रहा ये वीडियो अजमेर का है. इस वीडियो में डोटासरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली से कह रहे हैं- ‘मुझसे जो कराना है करा लीजिए, मैं दो-पांच दिन का मेहमान हूं’, डोटासरा के इस बयान को उनके मंत्री पद से हटाए जाने और केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहने से ही जोड़कर देखा जा रहा है. … Read more

प्रदेश के 22 जिलों की 34 पंचायतों और 9 जिलों के 18 वार्डों में निकाय उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

पंचायत और निकाय उपचुनाव को लेकर मतदान जारी(file photo)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में पंचायत और निकाय उप चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है. प्रदेश के 22 जिलों में पंचायत चुनाव और 9 जिलों में निकाय उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मतदान की प्रक्रिया जारी है. सुबह 7.30 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5.30 बजे तक चलेगा. इससे पहले प्रचार का शोर शराबा शुक्रवार को थम गया था. उम्मीदवारों ने वोट के लिए घर-घर जाकर मनुहार की और वादे कर उन्हें जिताने की अपील की. मरुधरा में पंचायत और निकाय उपचुनाव का गणित पंचायत उपचुनाव में यहां होगा मतदान 22 जिलों में चुनाव, 34 पंचायतें सरपंच बनने के 130 … Read more

राष्ट्रीय मंत्री की मौजूदगी में पोस्टर विवाद के बीच कांग्रेस पर पूनियां ने लगाई आरोपों की झड़ी

जोधपुर, अलवर के बाद अब अजमेर में पोस्टर विवाद का साया

Politalks.News/Rajasthan. अजमेर में आज बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा रहा. बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी रवि की मौजूदगी में अजमेर में निकाय जनप्रतिनिधि बैठक आयोजित हुई. होटल पेरिजाडो में हुई इस बैठक में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित दिग्गजों ने शिरकत की. इधर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि के राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत अजमेर में लगाए गए पोस्टर और बैनरों से एक बार फिर पार्टी में चल रहा अंदरुनी विवाद सामने आ गया. यहां लगे पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की फोटो नदारद दिखी. कार्यक्रम के मंच और भी लगे होर्डिंग में प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता के साथ … Read more

सियासी संकट का पूरा हुआ एक साल, खूब हुआ संग्राम, …लेकिन पायलट ने साधे रखी असाधारण चुप्पी

सचिन पायलट की असाधारण चुप्पी

Politalks.News/Rajasthan. बड़े बूढ़ों ने कहा है कि अत्यधिक वाचालता हमें उद्दंडी बनाती है, जबकि मौन हमें समझदार. मौन से शक्ति प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति का जीवन ऊर्जा से भर जाता है. वहीं राजनीति में भी मौन की अपनी एक भाषा होती है. इस मौन की अभिव्यक्ति को हर कोई नहीं समझ सकता. लेकिन राजस्थान की राजनीति में इस समय इस मौन यानी चुप्पी को सबसे बड़ा हथियार अगर किसी ने बनाया है तो वह हैं पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट. 12 जुलाई 2020 की वो तारिख सभी को याद है जब मानेसर के एक होटल से विरोध के स्वर उठे थे और पायलट कैंप के विधायकों … Read more

पायलट को सवालों के कटघरे में खड़ा कर बाबूलाल नागर ने पढ़ी ‘गहलोत चालिसा’, सियासत गर्माना तय

नागर ने पायलट को सवालों के कटघरे में खड़ा कर पढ़ी 'गहलोत चालिसा'

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट को एक साल पूरा हो गया है. पायलट कैंप की बगावत को एक साल हो गया है संकट के एक महीने के बाद सुलह भी हो गई, लेकिन एक साल से हालात जस के तस बने हुए हैं. कांग्रेस में अंदरुनी खींचतान अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच शह-मात का खेल जारी है. कुछ दिनों की खामोशी के बाद एक बार फिर बयानबाजी की पहल गहलोत कैंप की औऱ से हुई है. गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट पर सीधा निशाना साधा है. … Read more

प्रजापत एनकाउंटर मामले में मंत्रीजी, भाई और पुलिस के बाद अब महिला की एंट्री, चौधरी बोले- सब निराधार

कमलेश प्रजापत एनकाउंटर मामले में नया मोड़

Politalks.News./Rajasthan. बाड़मेर की राजनीति को गर्माने वाले बहुचर्चित कमलेश प्रजापत एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई कर रही है. सीबीआई की टीम बाड़मेर पहुंच चुकी है. इस बीच कमलेश प्रजापत के भाई भैराराम ने राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, मंत्री के भाई मनीष चौधरी, कमलेश की एक महिला मित्र के साथ बाड़मेर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक कमलेश के भाई और संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीबीआई के दिल्ली ऑफिस भेजे गए एक पत्र में यह आरोप लगाए हैं. वहीं मंत्री हरीश चौधरी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि- ‘मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं वे निराधार हैं. इन आरोपों की जांच किसी भी एजेंसी … Read more

बिजली उपभोक्ताओं से लूट सहित विभिन्न मांगों को लेकर किरोड़ी का सचिवालय कूच, रखी ये बड़ी मांग

बिजली उपभोक्ताओं से लूट सहित विभिन्न मांगों को लेकर किरोड़ी का सचिवालय कूच

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में बीते सप्ताह सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा अब बिजली अधिकारी, कर्मचारियों एवं बिजली समस्याओं से पीड़ित लोगों की आवाज बने. आज सुबह सांसद किरोड़ी मीणा ने हजारों की संख्या में लोगों को लेकर शासन सचिवालय की तरफ कूच किया. हालांकि पुलिस प्रशासन ने भीड़ को स्टेट हैंगर रोड़ होते हुए यातायात मैदान की और मोड़ दिया. जिसके बाद सांसद मीणा वहां मौजूद लोगों के साथ बैठ गए और नारेबाजी शुरू हो गई. इस पुरे मामले के कुछ समय बीत जाने के बाद प्रशासन की और से वार्ता का प्रस्ताव दिया गया जिसमे सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित … Read more