ये कलयुग नहीं, कला का युग, जहां चाय वाला PM, मठ व लाफ्टर चेलेंज वाले बन गए CM- संयम ने कसा तंज
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के सप्तम सत्र में आज का दिन भी हंगामे भरा रहा. विपक्षी दलों ने जहां सदन में अधिकारीयों की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठाए, तो वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने सदन को कलयुग का अर्थ समझाते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. संयम लोढ़ा यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘चाय वाले प्रधानमंत्री और मठ व लाफ्टर चेलेंज वाले मुख्यमंत्री बन गए‘. लोढ़ा के इस बयान पर पलटवार करते हुए सदन में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि, ‘आप लोग तो हम तीन और हमारे तीन … Read more