योजना के पूरे होते होते आधे से ज्यादा विधायक तो चले जाएंगे भगवान के पास ही- सदन में ये क्यों बोले कटारिया?

'...तो वो है वसुंधरा राजे सिंधिया'

Gulabchand Kataria on Gehlot Government in Assembly. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट सत्र में बीते रोज गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस पर के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने न केवल गहलोत सरकार की खामियों को गिनाया बल्कि केंद्र की योजनाओं की प्रदेश की योजनाओं से तुलना करते हुए जमकर निशाना साधा. कटारिया ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार जाती-धर्म देख कर काम करती है, जबकि केंद्र सरकार ‘एक राष्ट्र एक राशन’ पर काम कर रही है. इस दौरान सीएम गहलोत की सबसे महत्वाकांक्षी योजना चिरंजीवी योजना पर कटाक्ष करते हुए गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व … Read more

कांग्रेस MLAs पर इस्तीफों के दबाव के आरोपी गहलोत समर्थक 6 मंत्री-विधायकों के खिलाफ BJP का बड़ा दांव

BJP का बड़ा दांव

BJP handed over privilege motion notice against 6 ministers and MLAs. कांग्रेस आलाकमान द्वारा बुलाई गई विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करके बीती 25 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में कांग्रेस और समर्थित निर्दलीय विधायकों द्वारा स्पीकर को सौंपे गए इस्तीफों के मामले में सियासी विवाद गहराता जा रहा है. एक ओर जहां उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ द्वारा हाईकोर्ट में मामला ले जाने के बाद अब बीजेपी ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का दांव खेला है. बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने का नोटिस विधानसभा सचिव को सौंपा है. बता दें, 25 सितंबर को स्पीकर के सामने पेश … Read more

हाफ लिटरेट होने से काम नहीं चलता मिस्टर राठौड़, आप मुझे डिक्टेट नहीं कर सकते- सदन में बरसे जोशी

सत्तापक्ष की लड़ाई को ढक नहीं पाओगे- राठौड़

Speaker CP Joshi and Rajendra Rathore Clashed in the Assembly. राजस्थान विधानसभा में आज उस समय जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया जब सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक सयंम लोढ़ा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान राजेन्द्र राठौड़ और स्पीकर सीपी जोशी में जबरदस्त बहसबाजी हुई. आपको बता दें कि कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक 81 विधायकों द्वारा बीती 25 सितंबर को देर रात स्पीकर को दिए गए सामुहिक इस्तीफों के मुद्दे को लेकर राजेन्द्र राठौड़ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर सुनवाई जारी है. लेकिन स्पीकर के फैसले से पहले ही इस मुद्दे … Read more

विधायक बाबूलाल बैरवा के निशाने पर मंत्री जोशी और मीणा, कहा- परसादी का बेटा चला रहा है विभाग

गहलोत के मंत्रियों पर आरोप

Babulal Bairwa Accused the Minister of his own Gehlot Government: राजस्थान में जारी कड़कड़ाती ठंड के बीच रुक रुककर उबाल ले रही सियासत के बीच एक बार फिर राजनीति गरमा गई है. बीते दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच खुलकर सामने आई अदावत अभी थोड़ी नरम पड़ी थी कि अब प्रदेश कांग्रेस के विधायक अपनी ही गहलोत सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. इस बार कठूमर से कांग्रेस विधायक बाबूलाल बैरवा ने स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा और जलदाय मंत्री महेश जोशी के खिलाफ काम नहीं करने और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है. यही नहीं इसके साथ ही … Read more

सबसे बड़े आंदोलकारी नेता किरोड़ी मीणा एक तरफ और पूरी बीजेपी एक तरफ- खाचरियावास ने की तारीफ

'अकेले किरोड़ी मीणा में है दमखम'

Pratap Singh Khachariawas Praised Kirori Lal Meena. राजस्थान की सियासत में सबसे चर्चित मुद्दा बन चुके भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर सदन से लेकर सड़क तक हंगामा बरपा हुआ है. जहां एक ओर सोमवार को शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र के लगातार दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने पेपरलीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा किया तो वहीं सीबीआई जांच की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने लगभग 10हजार गाड़ियों के लम्बे काफिले और हजारों समर्थकों के साथ दौसा से विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया. वहीं सदन में सत्ताधारी कांग्रेस … Read more

पायलट समर्थक हेमाराम ने की पीएम मोदी की तारीफ, तो चर्चित CD की याद ताजा कर मचाई सियासी खलबली

राजस्थान की सियासत में कुछ होने वाला है बड़ा!

Hemaram Chowdhary Praised PM Modi. प्रदेश कांग्रेस में बीते कुछ दिनों से जारी सियासी तनातनी के बीच अब कट्टर सचिन पायलट पायलट सनर्थक और गहलोत सरकार में वन मंत्री हेमराम चौधरी के बयान ने राजस्थान की सियासत में नई खलबली मचा दी है. हेमराम चौधरी ने अपने भाषण में न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की बल्कि बाड़मेर में चली रही सेक्स सीडी कांड की याद ताजा कर सियासी माहौल को गरमा दिया है. कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने बाड़मेर में सामाजिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिस तरीके से मोदी ने गुजरात में रातों-रात मुख्यमंत्री से लेकर सब कुछ बदल दिया, जिसका फायदा उन्हें मिला लेकिन राजस्थान में कांग्रेस … Read more

RLP विधायकों को सस्पेंड करने पर फूटा बेनीवाल का गुस्सा, कार्रवाई पर उठाए सवाल, BJP को लिया आड़े हाथ

अंदरखाने कांग्रेस के साथ मिली है भाजपा- बेनीवाल

आज से शुरू हुए राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हुआ जबरदस्त हंगामा, भारी हंगामे के बीच हनुमान बेनीवाल की RLP के तीनों विधायक एक दिन के लिए किए गए सस्पेंड, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा करने पर हुई स्पीकर ने की तीनों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई , पेपर लीक प्रकरण पर तीनों विधायकों ने वेल में आकर जताया था विरोध, तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर किया था जोरदार हंगामा, इसी बीच अब सांसद हनुमान बेनीवाल स्पीकर की कार्रवाई के साथ साथ बीजेपी के मौन रहने पर जताया गहरा विरोध, बेनीवाल ने कहा- आज पेपर लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर राजस्थान … Read more

अगर मैं मंत्री बन गया तो खटका कौन करेगा- मोदी कैबिनेट में शामिल होने के सवाल पर बोले किरोड़ी मीणा

किरोड़ी मीणा का बड़ा बयान

Kirodi Lal Meena in Rajasthan. राजस्थान में विपक्ष के नाम पर अकेले दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा हैं जिन्होंने बीते चार साल लगातार गहलोत सरकार के नाक में दम कर रखा है. इसी कड़ी में सांसद किरोड़ी मीणा ने पेपरलीक कांड की CBI जांच की मांग एवं युवा बेरोजगारों की समस्या सहित अन्य मांगों को लेकर कल यानी 24 जनवरी को विधानसभा घेराव का करने जा रहे हैं. गहलोत सरकार पर दबाव बनाने के लिए विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में जुटे डॉ किरोड़ी मीणा पिछले कुछ दिनों से पूर्वी राजस्थान के अलग अलग इलाकों में जनसंपर्क कर प्रदर्शन में शामिल होने के किए … Read more

हजारों की भीड़ के बीच तेजाजी की धरती से पायलट का सियासी आगाज, मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ

परबतसर में गरजे पायलट

Sachin Pilot Roared Fiercely in Parbatsar. विधानसभा चुनाव से लगभग 10 महीने पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने मारवाड़ क्षेत्र से आज अपना चुनावी शंखनाद किया. वीर तेजाजी की धरती नागौर के परबतसर में आयोजित एक विशाल किसान जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने जहां बीजेपी की मोदी सरकार पर हमला बोला तो वहीं एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आव्हान किया. इस दौरान पायलट ने अपने पिता राजेश पायलट को याद करते हुए कहा कि, ‘जब तक गरीब किसान का बेटा पढ लिखकर उस कुर्सी पर नहीं बैठेगा, जहां से देश की नीतियां बनती है. तब तक … Read more

खाचरियावास बोले- कांग्रेस के कुछ नेता मुझे हराने की करेंगे कोशिश, लेकिन मैं जीत कर बैठूंगा शीर्ष पर

img 20230112 wa0351

Audio Vairal Pratap Singh Khachriyavas. अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का एक ऑडियो इन दिनों काफी चर्चा में है. ऑडियो ने न सिर्फ राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, बल्कि खाचरियावास खुद भी विवादों में आ गए हैं. इस वायरल ऑडियो में प्रताप सिंह खाचरियावास अपनी ही पार्टी के नेताओं पर खिलाफत करने का आरोप लगा रहे है, साथ ही इस ऑडियो में उन्होंने ये भी कहा कि अगर जनता ने उनको समर्थन कर दिया तो वह चुनाव जीतकर राजनीति कि सबसे बड़ी सीट पर बैठेंगे. वहीं वायरल ऑडियो को लेकर जब प्रताप सिंह खाचरियावास … Read more