भाजपा की सरकार बनने वाली है, पेपर लीक के आरोपियों को मिलेगी कठोर सजा – सीपी जोशी

bjp

Rajasthan Bjp: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने अजमेर में पेपरलीक मामलों को लेकर आरपीएससी का महाघेराव कार्यक्रम आयोजित किया. इस महाघेराव कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में लोक सेवा आयोग का महाघेराव प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जिसमें युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आई. इस दौरान सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर वार करते हुए कहा कि अजमेर से ठीक 115 किलोमीटर दूर बैठे मुगलिया सुल्तान को हटाने के लिए प्रदेश की युवा सेना तैयार है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष … Read more

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत पर किया पलटवार, बोले-विफलताओं पर ध्यान भटका रही सरकार

gajendra singh on gehlot

GajendraSingh Shekhawat On CM Gehlot: राजस्थान के जोधपुर में बीते दिन हुए गैंगरेप मामले में पक्ष-विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी चरम पर है. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इस मामले को लेकर कहा कि राज्य की गहलोत सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रही है. मंत्री शेखावत ने जोधपुर में नाबालिग के साथ जेएनवीयू परिसर में हुए गैंगरेप प्रकरण में सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि इस घटना ने सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है. इस घटना में जो लोग लापरवाही के जिम्मेदार हैं, वे ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज जोधपुर … Read more

नारायण बेनीवाल का सरकार पर तंज, कहा- गहलोत सरकार दे रही है माफियाओं को राहत

Narayan Beniwal

Narayan Beniwal On Gehlot Government: राजस्थान की 15 वीं विधानसभा के अंतिम सत्र की शुरुआत आज तीखी नोकझोंक के साथ हुई. इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक नारायण बेनीवाल ने सदन में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. नारायण बेनीवाल के संबोधन के दौरान RLP के शेष दोनों विधायकों पुखराज गर्ग और इंद्रा देवी बावरी ने सदन में पोस्टर लहराए. इस पर स्पीकर सीपी जोशी ने पोस्टर लहराने पर चेतावनी दी. इसके बाद पार्टी के तीनों विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया. आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल ने सदन में कहा कि जोधपुर गैंगरेप की घटना शर्मसार करने वाली घटना है. अपराधों में राजस्थान पहले पायदान की … Read more

सांभर-फुलेरा को जिला बनाने की बात पर खाचरियावास का बड़ा बयान

Khachariawas

राजस्थान की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दिया बड़ा बयान, सांभर-फुलेरा को जिला बनाने की बात पर बोले प्रताप सिंह, कहा- सांभर और फुलेरा को जिला बनाया जाए तो मुझे नहीं है कोई आपत्ति, जयपुर ग्रामीण जिला बनाने की चल रही है बात, जब जयपुर ग्रामीण बन जाएगा तो मुझे लगता है सांभर फुलेरा वाले भी सहमत है, यदि इनको फिर भी कोई बात करनी है, इनको आपस में बैठ कर बात कर लेनी चाहिए, जिलों के मामले में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री का फैसला है कि जनता की आवाज को सुन कर करेंगे फैसला, जनता की आवाज का करेंगे हम सम्मान, फैसला करना है मुख्यमंत्री, … Read more

भाजपा के ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ आंदोलन की 16 जुलाई को जेपी नड्डा करेंगे शुरुआत- सीपी जोशी

rajasthan bjp

Bjp Rajasthan: राजस्थान में चुनावी वर्ष के चलते भाजपा इन दिनों गहलोत सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है. कांग्रेस सरकार की नितियों के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेशव्यापी ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ आंदोलन चलाया जाएगा. इस कार्यक्रम की शुरूआत आगामी 16 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जयपुर के चंदन वाटिका में सभा के माध्यम से करेंगे. इस सभा में जयपुर शहर, जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण के कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहेगी. इसके बाद प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में इस आंदोलन को शुरू किया जाएगा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’आंदोलन गहलोत सरकार की लूट और झूंठ की … Read more

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुए- सतीश पूनियां

poonia on gehlot

Sattish Poonia on Cm Gehlot: राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता एक बार फिर गहलोत सरकार पर हमलावर है. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने आज राज्य की कानून व्यवस्था और महिलाओं पर लगातार हो रहे अपराधों को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की इस सरकार का सबसे बड़ा मसला कानून व्यवस्था का है. सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान को शांतिपूर्ण प्रदेश माना जाता था लेकिन कांग्रेस शासन में पिछले साढ़े चार साल में जिस तरीके से हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं, वह चौंकाने वाली और तकलीफ देने वाली हैं. यह भी पढ़ें: गौरव की बात है, लोकसभा और राज्यसभा की … Read more

गौरव की बात है, लोकसभा और राज्यसभा की अध्यक्षता यहां के पूर्व सदस्य कर रहे है- द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu

Draupadi Murmu In Rajasthan: राजस्थान की 15 वीं विधानसभा के अंतिम सत्र की शुरुआत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष संबोधन से हुई. इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सहित विधानसभा के तमाम सदस्य सदन में मौजूद रहे. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैर में चोट के कारण वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस सत्र में जुड़े. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मान, सम्मान और बलिदान की धोरां री धरती राजस्थान के निवासियों को घणी शुभकामनाएं. राष्ट्रपति ने कहा कि 1952 में राजस्थान विधानसभा का गठन हुआ जिसके बाद 71 सालों का गौरवशाली सफर पूरा किया गया है, जिसके … Read more

राजस्थान की 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र 14 जुलाई से, भाजपा ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

rajasthan bjp

राजस्थान की 15वीं विधानसभा का आखिरी सत्र 14 जुलाई से, प्रदेश भाजपा नेताओं ने गहलोत सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की बनाई रणनीति, प्रदेश भाजपा नेताओं ने रणथंबोर में आयोजित हुई 2 दिवसीय विजय संकल्प बैठक में बनाई रणनीति, विजय संकल्प बैठक के बाद राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- 14 जुलाई से आहूत होने वाले सत्र में हम हर रोज गहलोत सरकार को सदन में घेरेंगे, गहलोत सरकार के सभी वादे है अधूरे, बजट घोषणाओं सहित कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र की सारी घोषणाएं है अधूरी, पेपरलीक और RPSC सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर हम विधानसभा में गहलोत सरकार … Read more

गहलोत सरकार माफियाओं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाली है सरकार- सीपी जोशी

bjp rajasthan

Rajasthan BJP’s attack on Gehlot government: चुनावी साल में प्रदेश की विपक्षी दल भाजपा लगातार प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमलावर है. कई मुद्दों को लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सरकार पर निशाना साध रहे है. इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने प्रदेश की कमजोर कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी, फसल खराबे का मुआवजा सहित अन्य जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम किया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे. जनाक्रोश महाघेराव कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा के संदेश को घर-घर पहुंचा … Read more

किसान महापंचायत में गरजे बेनीवाल, कहा- गहलोत सरकार प्रदेश में जमकर कर रही है गुंडागर्दी

hanuman beniwal

Beniwal big statement in Kisan Mahapanchayat: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है. चुनावी वर्ष है तो सभाओं और महासभाओं का दौर भी प्रदेश में शुरू हो गया है. प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी RLP के मुखिया व लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज बीकानेर के लूणकरणसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया. किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़ को संबोधित हुए सांसद बेनीवाल ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस सरकार की गुंडागर्दी चरम पर है. भाजपा जनता के मुद्दों पर मौन है. प्रदेश में आरएलपी ही जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को बीकानेर जिले के लूणकरणसर … Read more