प्रेम चंद बैरवा की जीवनी | Prem Chand Bairwa Biography in Hindi

prem chand bairwa biography in hindi

Prem Chand Bairwa Latest News – हाल के दिनों में राजस्थान के बीजेपी के एक नेता के बारे में अफवाह फ़ैल रही है. पहले कांग्रेस और बाद में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा नेता जी के ऊपर आरोप (prem chand bairwa russian news in hindi) लगाए जा रहे है और आरोप भी ऐसा वैसा वाला नहीं बल्कि चरित्रहीनता वाला. राजस्थान के बीजेपी के उस नेता जी का नाम है, प्रेम चंद बैरवा. प्रेम चंद बैरवा को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे है, वे बहुत ही निंदनीय है. हालांकि कांग्रेस हो या आरजेडी हो, दोनों ही पार्टियां उन आरोपों का कोई ठोस सबूत नहीं दिखा पा रहे है. वास्तव में, … Read more

सीएम गहलोत ने झुठलाया फलौदी सट्टा बाजार और एग्जिट पोल का परिणाम

ashok gehlot

Rajasthan Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया को दिए बयान में एग्जिट पोल के सर्वे और फलौदी सट्टा बाजार के परिणामों को नकारते हुए प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने का दावा किया है. फलौदी सट्टा बाजार और ताजा एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल रहा है. एकआत को छोड़कर अधिकांश सर्वे रिपोर्ट में राज्य में बीजेपी की सरकार बन रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्हें झुठलाते हुए कहा कि चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कुछ भी आंकड़े दिखाए जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी. सीएम गहलोत ने कांग्रेस … Read more

राजस्थान में महिलाएं बनेंगी सिरमौर: गांवों में ज्यादा वोटिंग पर कांग्रेस, शहर में मोदी फैक्टर करेग काम

rajasthan assembly elections 2023

राजस्थान की एक सीट को छोड़कर शेष सभी 199 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. परिणाम का इंतजार है जो 3 दिसंबर को आना है. प्रदेश में इस बार राज और रिवाज बदलने की लड़ाई है जिसमें करीब 5.26 करोड़ मतदाताओं ने भाग लिया और चुनावी अखाड़े में किस्मत आजमा रहे 1862 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया. प्रदेश में इस बार मतदान के सभी रिकॉर्ड टूटे और मतदान प्रतिशत 75 फीसदी को भी पार कर गया. इनके आंकड़ों को आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान प्रतिशत बताया जा रहा है. इस बार के विधानसभा चुनाव में एक गौर करने वाली बात यह भी रही … Read more

राजस्थान में 0.90 फीसदी ज्यादा मतदान, क्या कहता है फलौदी का सट्टा बाजार?

phalodi satta bazar about rajasthan vidhansabha chunav 2023

राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए मतदान ​शनिवार को समाप्त हो गया है. इसके साथ ही प्रदेश की 5.26 करोड़ मतदाताओं ने चुनावी मैदान में खड़े 1863 उम्मीदवारों के भाग्य को ईवीएम में कैद कर दिया है. राजस्थान विधानसभा चुनाव में 688 राष्ट्रीय दलों, 105 क्षेत्रीय दलों और 348 अन्य दलों के साथ 734 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत देर रात जारी कर दिया. अंतिम लिए गए आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 74.96 फीसदी मतदान हुआ है, जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले 0.90 प्रतिशत अधिक रहा. 2018 के विस चुनाव में 74.06 फीसदी मतदान हुआ था. जैसा कि पिछले 15 … Read more

राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी के लिए राह नहीं आसान, 80 सीटों पर फंसा पेंच

rajasthan election

राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर मुकाबला अब घमासान मोड़ पर जा रहा है. मुकाबले की तस्वीर एकदम क्लियर है. एक ओर जहां कांग्रेस रिपीट मोड़ पर आकर राजस्थान में इतिहास रचने की दिशा में अग्रसर है. वहीं बीजेपी सत्ता वापसी को लालायित है. हालांकि इस बार मुकाबला घमासान और टक्कर का होने की संभावनाएं जताई जा रही है. इस बार 53 से अधिक सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बागियों ने निर्दलीय ताल ठोकर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों की परेशानियां बढ़ा दी है. वहीं करीब 80 सीटों पर छोटे-बड़े दलों से दोनों ही पार्टियों को बराबर की चुनौती मिल रही है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP), जनता जननायक पार्टी (JJP) बहुजन … Read more