राजस्थान की उड़ान और जनता का बीमा: हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में उठाए दो बड़े मुद्दे
नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान राजस्थान के हवाई यातायात और विमानन ढांचे से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंत्री का ध्यान राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और किशनगढ़ हवाई अड्डों पर आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की ओर आकर्षित किया. साथ ही नागौर हवाई पट्टी के विस्तार और डीडवाना में नई हवाई पट्टी विकसित करने की मांग भी रखी। बेनीवाल ने जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर और किशनगढ़ से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मजबूती मिलेगी. मंत्री राममोहन … Read more