भारत-पाक सीजफायर पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान

india pakistan ceasefire

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर बनी आज शाम सहमति, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की मध्यस्थता, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा भारत-पाकिस्तान दोनों देश सीजफायर पर सहमत, इसके बाद विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने भी की आधिकारिक सीजफायर की घोषणा, इस घोषणा के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान आया सामने, गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- इन्दिरा जी, आज पूरा देश आपको कर रहा है याद, पूर्व सीएम गहलोत के इस बयान के सियासी गलियारों में निकाले जा रहे बहुत से मायने.

हेकड़ी न दिखाएं..खप गए सैकड़ों लोग – कटारिया ने किसको दे दी ये नसीयत

gulab chand kataria in sunder singh bhandari program at udaipur

पंजाब के राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे गुलाबचंद कटारिया ने कार्यकर्ताओं को एक बड़ी नसीयत देते हुए समर्पण और अनुशासन से पार्टी के लिए काम करने को कहा है. कटारिया ने कहा कि आज हम मजे कर रहे हैं. इसके पीछे भंडारी जैसे सैकड़ों लोग खप गए हैं. हमें हेकड़ी नहीं करनी चाहिए. जिन लोगों ने संगठन को जमाया, उनके लक्ष्य, समर्पण, सादगी और समय की पाबंदी जैसे गुणों का ही यह नतीजा है. कटारिया उदयपुर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे सुंदर सिंह भंडारी (1921-2005) की जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. अनुशासन और वक्त की … Read more

‘सीक्रेट फॉर्मूला’ के जरिए बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस, अहम भूमिका में पायलट!

congress

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मोदी राज आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना आकार इतना बड़ा कर लिया है कि उनसे पार पाना इतना आसान नहीं. ‘इंडिया’ महागठबंधन मिलकर भी बीजेपी के पहाड़ को सत्ता में आने से नहीं रोक सका. इसमें भी कोई शक नहीं है कि एक बारगी मान भी लिया जाए कि कांग्रेस या कोई मिली जुली सरकार केंद्र की सत्ता में स्थापित हो जाए तो भी लंबे समय तक बीजेपी को एक मजबूत विपक्ष के तौर पर स्वीकार न करना एक भारी भूल होगी. ऐसे में एक सीक्रेट फॉर्मूला के जरिए कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने की तैयारी में है. … Read more

‘मैं दलितों का सबसे बड़ा मसीहा..’ बीजेपी से निलंबन पर ज्ञानदेव आहूजा का छलका दर्द

gyandev ahuja big statement

बीजेपी के कद्दावर नेता ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद अब जाकर उनका दर्द छलका है. आहूजा ने स्वयं को दलित वर्ग का सबसे बड़ा मसीहा बताया और कहा कि मैं दलित का जन्मजात समर्थक रहा हूं आगे भी रहूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि मैं कांग्रेस के उन नेताओं का विरोध करता हूं जो सनातन विरोधी हैं. बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा को अलवर की शालीमार सोसाइटी के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राजस्थान टीकाराम जूली के जाने के बाद गंगाजल का छिड़काव कराने पर पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था. इस मामले में गुरुवार को भी अलवर में दलित समाज ने … Read more

‘राणा सांगा बनाम बाबर’ विवाद फिर पकड़ने लगा तूल, बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं सपा

rana sanga controvsry

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा खड़ा किया गया ‘राणा सांगा बनाम बाबर’ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है. सदन में मेवाड़ योद्धा राणा सांगा पर टिप्पणी पर बखेड़ा करने के बाद अब रामजीलाल का नया बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई गलत बयान नहीं दिया है. ऐसे में माफी का तो सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने ये भी कहा कि बयान देने का मतलब किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है लेकिन बयान ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर है, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है. ऐसे में लगने लगा है कि अब यह मामला गंभीर होते जा रहा है. सपा सांसद … Read more

राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी की गूंज राजस्थान पहुंची, विवाद के बाद बवाल

rajasthan politics

16वीं से 18वीं सदी के किरदार अब लगने लगा है कि जिंदा हो रहे हैं और अगर ऐसा न हो तो भी जिस तरह से उन पर गंभीर चर्चा हो रही है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये कल की ही बात हो. हालांकि इन चर्चाओं को चर्चा की जगह विवाद कहा जाए तो बेहतर होगा. इंदिरा गांधी, छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी, औरंगजेब और अब राणा सांगा, भारतीय राजनीति के पटल पर ये सभी किरदार जीवंत होते दिखाई दे रहे हैं. ताजा मामला मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा से जुड़ा है, जहां समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद द्वारा उन पर की गई टिपपणी से न … Read more

‘जो बात कहता है, वहीं उसके बारे में..’ किरोड़ी पर ये क्या बोल गए सतीश पूनियां

satish poonia on kirodi lal meena

राजस्थान में इन दिनों मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की सरकार द्वारा फोन टेपिंग का मामला खास चर्चा में है. इसी महीने में दूसरी बार है जब किरोड़ी ने अपनी ही सरकार पर खुद का फोन टेप कराने का आरोप लगाया है. इस मुद्दे पर करीब करीब सभी बड़े एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने चुप्पी साध रखी है. वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा बीजेपी के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने इस संबंध में टिप्पणी करते हुए मैं बदलाव की बात नहीं करता हूं. जो भी व्यक्ति कोई बात कहता है तो उसकी बात को वही बता सकता है. पूनिया ने अलवर दौरे के दौरान मीडिया के समक्ष यह बात … Read more

‘राजस्थान से 10 रुपए सस्ता पेट्रोल हरियाणा में..’ बजट पर पूर्व सीएम ने याद दिलाई चुनावी गारंटी

gehlot on bhajanlal sharma

राजस्थान के भजनलाल सरकार में डिप्टी सीएम एवं वित्तमंत्री दिया कुमारी ने गत दिवस विधानसभा में राजस्थान का बजट 2025-26 पेश किया. बजट में सवा लाख सरकारी नौकरी, 150 यूनिट मुफ्त बिजली, दो लाख परिवार को नए पट्टे और पेयजल कनेक्शन सहित कई जनहितकारी एवं लोकलुभावनी घोषणाओं का तौहफा दिया गया. अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पर प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी सरकार ने अपनी गारंटी भुला दी, जबकि आज भी हरियाणा में राजस्थान से 10 रुपए सस्ता पेट्रोल मिल रहा है. पेट्रोल-डीजल के दाम पर सरकार पर हमला राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा … Read more

कानून व्यवस्था सहित अन्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई: बेनीवाल

hanuman beniwal nagaur mp

डीडवाना जिला मुख्यालय के पुरानी पंचायत समिति सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सांसद बेनीवाल ने डीडवाना में मेडिकल कॉलेज और मकराना में अंतराष्ट्रीय स्तर की मार्बल मंडी स्थापित करने सहित अन्य प्रस्ताव राज्य व केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एसडीएम को पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण करने, सरकारी अस्पतालों में समय पर चिकित्सकों व स्टाफ के नहीं आने से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बायोमेट्रिक मशीनों से उपस्थिति का भौतिक सत्यापन एवं चिकित्सकों व पैरा मेडिकल कार्मिकों का मासिक वेतन देना सुनिश्चित करने को भी कहा है. … Read more

छुट्टा सांड है वो..निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी के ​लिए ये क्या बोल गए मदन राठौड़

ravinder bhati vs madan rathore

रविंद्र सिंह भाटी बीजेपी को छोड़ने के बाद अक्सर स्थानीय प्रशासन और भजनलाल सरकार के खिलाफ मुखर ही रहे हैं. निर्दलीय चुनाव लड़कर शिव से निर्दलीय विधायक कहलाए और उसके बाद आम चुनाव में भी बीजेपी के खिलाफ ताल ठोककर कांग्रेस को जिताने में अहम भूमिका का निर्वाह किया. हाल ही में रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजन के मुद्दे पर भी भाटी समर्थकों का गुस्सा नजर आया. इस पर राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए भाटी की तुलना छुट्टा सांड से कर दी. राठौड़ ने यहां तक कह दिया कि वो (भाटी) फ्री हैं और निर्दलीय तो कुछ भी करें. यह भी पढ़ें: तथ्यों को छुपाकर … Read more