देश का युवा आज सवाल पूछ रहा है – कहां है नौकरी : हनुमान बेनीवाल

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की राजस्थान को विशेष राज्य का दर्जा देने, अंतर्राज्यीय जल विवादों का निस्तारण करने व पेपर लीक मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा, बजट को बताया ‘कॉरपोरेट घरानों का बजट’ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बजट 2026-27 में राजस्थान की अनदेखी करने और आमजन की अपेक्षाओं पर न खरा उतरने को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बजट आम जनता का नहीं, वरन् कुछ गिने-चुने कॉरपोरेट घरानों का बजट बनकर रह गया है. उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं … Read more

राजस्थान से होने के बावजूद रेल मंत्री को यहां के किसानों की चिंता नहीं: हनुमान बेनीवाल

रेल परियोजनाओं में भूमि अवाप्ति के एवज में दिए जा रहे अत्यंत कम मुआवजे को लेकर बरसे सांसद बेनीवाल, बोले – वादा करके मुकर गए मंत्री अश्विनी वैष्णव राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे को लेकर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद राजस्थान से आते हैं लेकिन उन्हें किसानों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है. मंत्री अश्विनी किसानों से उचित मुआवजा देने का वादा कर मुकर गए हैं. सांसद बेनीवाल ने यह बात लोकसभा में रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु उचित मुआवजा देने से … Read more

वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार ट्रेन के टॉयलेट में फंसे, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला

गहलोत सरकार पर वसुंधरा राजे के लगातार हमले जारी(File Photo)

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज हुए जोखिम भरी घटना के शिकार, कोटा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में हुई घटना, कोटा से जयपुर लौटते वक्त सवाई माधोपुर के पास ट्रेन के टॉयलेट में फंसे, करीब एक घंटे तक टॉयलेट में फंसे रहे, कूंडी जाम हुई, दरवाजा जोर से पीटने पर भी नहीं मिल पायी मदद, बदबू से दम घुटने की नौबत आ गयी तो रिश्तेदार और बेटे को कॉल किया, रेलवे हेल्पलाइन पर नहीं हो पा रहा था संपर्क, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारी, 10 मिनट की कोशिशों के बाद भी गेट नहीं खुल पाया तो तोड़कर भारद्वाज को निकाला बाहर, गेट भारद्वाज के … Read more

अंता हार नहीं, साजिश थी? मोरपाल सुमन का पत्र BJP में मचा रहा भूचाल

bjp rajasthan

सरकार में मंत्री, मौजूदा विधायक एवं पूर्व विधायकों सहित बड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति पर फोड़ा हार का ठीकरा, सोशल मीडिया पर वायरल होने से संगठन में अफरा तफरी, चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाया सवाल राजस्थान की अंता विधानसभा पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपनी हार का ठीकरा पार्टी के ही कुछ विधायकों और पदाधिकारियों पर फोड़ा. उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि पार्टी के तीन विधायक और स्थानीय संगठन पदाधिकारी सहित पार्टी की भीतरघात इस हार के लिए जिम्मेदार हैं. इस संबंध में मोरपाल ने अपनी रिपोर्ट की प्रतिलिपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नीतिन नबीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा … Read more

सांसद हनुमान बेनीवाल ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठाई आवाज

hanuman beniwal

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर बुलंद की आवाज, गलत रूप से मतदाता का नाम न काटने की अपील की, पार्टी के जिला प्रभारियों को लिखित में आपत्ति दर्ज कराने और प्रदेश प्रभारी से संपर्क करने के दिए निर्देश, सांसद बेनीवाल ने अपील संदेश जारी करते हुए कहा, ‘राजस्थान में चल रही SIR प्रक्रिया में मुझे प्रदेश भर से मतदाताओं के नाम राजनैतिक दबाव में गलत रूप से काटे जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है, मैं भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त व मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान से यह कहना चाहता हूं कि आप राजस्थान में जिला निर्वाचन अधिकारियों … Read more

ऑनलाइन पोर्नोग्राफी पर सख्त सांसद हनुमान बेनीवाल, मोदी सरकार से की रोक लगाने की मांग

hanuman beniwal on online pornography

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाले ऑनलाइन पोर्नोग्राफी पर केंद्र सरकार से रोक लगाने की मांग की है. लोकसभा के शीतकालीन सत्र में उनके द्वारा यह मांग उठाई गयी थी. उन्होंने कहा कि कानून, नियम, तकनीक और जागरूकता के स्तरों पर प्रभावी उपाय करने से ही ऑनलाइन पोर्नोग्राफी व उससे जुड़ी हानियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा. इस संबंध में उन्होंने सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर बच्चों तक ऐसी सामग्री पहुंचने से रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों के बारे में भी जानकारी पूछी. बेनीवाल के सवाल पर जवाब देते हुए इलेक्ट्रानिकी और … Read more

राष्ट्रीय राजनीति में छाया राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन

bhajanlal sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अपना 59वां जन्मदिवस मनाया. गत​ दिवस ही राज्य में बीजेपी सरकार के कार्यकाल को दो वर्ष भी पूर्ण हुए, जिसका जश्न पूरे प्रदेश में मनाया गया लेकिन इसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची. उनके जन्मदिन और सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न राष्ट्रीय राजनीति में भी छाया रहा और सोशल मीडिया पर सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक बनकर पूरे दिन ट्रेंड करता रहा. मुख्यमंत्री निवास पर हजारों की तादाद में आमजन ने जनसेवक मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई दी. सीएम भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नीतिन … Read more

भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचारियों को आसपास बिठाया, कैसे रुकेगा भ्रष्टाचार – सांसद हनुमान बेनीवाल

hanuman beniwal big statement

विधायक कोष से अनुशंसा करने के नाम पर कमीशन मांगने वाले विधायकों पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने भ्रष्टाचार में शामिल तीनों विधायकों को पार्टी से निष्काषित किए जाने की मांग भी उठाई है. साथ ही राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भी निशाना साधा है और भ्रष्टाचारियों को आसपास बिठाने का आरोप जड़ा है. एक स्टिंग ऑपरेशन में विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर तीन विधायक 40% कमीशन लेते हुए नजर आए हैं. इनमें बीजेपी-कांग्रेस सहित एक निर्दलीय विधायक भी शामिल है. मामले को संज्ञान में लेते हुए  पार्टियों ने उक्त विधायकों को नोटिस जारी किया है जबकि विधानसभा की … Read more

नेशनल हेराल्ड मामले पर भड़के पूर्व सीएम गहलोत, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

ashok gehlot

नेशनल हेराल्ड मामले में ED की दिल्ली पुलिस में एफआईआर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुस्सा निकाला है. उन्होंने पीएम मोदी की केंद्र सरकार पर द्वेष पूर्ण कार्रवाई करने और गांधी परिवार को बदलाम करने का आरोप लगाए. पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि गांधी परिवार की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को हमेशा डर रहा है, इसलिए राजनीतिक द्वेष से चलते ये कार्रवाई की जा रही है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गहलोत ने अपना दर्द साझा किया है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल हैंडल पर दिखा, ‘गांधी परिवार की पूरी देश-दुनिया में क्रेडिबिलिटी है. 35 साल से किसी … Read more

भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लगाई अधिकारियों की क्लास

nagaur mp and rlp chief hanuman beniwal in disha meeting

नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सड़कों की खराब क्वालिटी, अवैध खनन, लापरवाही और जन सवालों को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई. बैठक में सांसद बेनीवाल ने कृषि मंडी की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बनवाई जाने वाली सड़कों की क्वालिटी को लेकर भी सवाल उठाया और कृषि मंडी के एक्सईएन से ही पूछ लिया कि आप ही बताओ कौनसी सड़क सबसे घटिया बनाई है. इस पर अधिकारी जवाब नहीं दे पाए. सांसद बेनीवाल ने रियांबड़ी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर नाराजगी जाहिर की. नागौर सांसद ने कहा कि यह लोकतंत्र है, इसमें जनता … Read more