विधानसभा में हनुमान चालीसा की गूंज, राठौड़ ने भूपेश को बता दिया नास्तिक तो लगे जय सियाराम के नारे भी

विधानसभा में गूंजी हनुमान चालीसा

Rajendra Rathod v/s Mamta Bhupesh. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट सत्र में बजट पर जारी बहस के बीच शुक्रवार को सदन में धर्म और हिंदू की परिभाषा को लेकर मंत्री बीडी कल्ला की बीजेपी विधायकों से जोरदार बहस हुई. इसी बीच मंदिरों के बिलों को लेकर गहलोत सरकार में मंत्री ममता भूपेश और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के इसी बीच भी तीखी नोंकझोंक हुई, जिसमें राठौड़ ने भूपेश को नास्तिक बोलते हुए सदन में ही हनुमान चालीसा का पाठ तक शुरूकर दिया . इस दौरान राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने भी हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. तो वहीं मंत्री ममता भूपेश ने भी सदन में जमकर … Read more

जनता के लिए काम करने का जुनून तो सीएम गहलोत के जैसा होना चाहिए- विदाई में कटारिया ने की जमकर तारीफ

gulab chand kataria farewell

Gulabchand Kataria on Ashok Gehlot. बीजेपी के वयोवृद्ध नेताओं में शुमार गुलाबचंद कटारिया को सालों की वफादारी का ईनाम देते हुए भाजपा की मोदी सरकार ने असम का राज्यपाल घोषित किया है. बीते रोज गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के विदाई समारोह में जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुटकी लेते हुए कटारिया की तारीफ की और असम में राजस्थान का मान बढाने की बात भी कही तो वहीं हमेशा अपने शब्द बाणों से सीएम गहलोत को छलनी करने वाले गुलाबचंद कटारिया ने मुख्यमंत्री गहलोत की तारीफ की और असम में राजस्थान का मान बढ़ाने और संवैधानिक मूल्यों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया. सीएम गहलोत ने … Read more

गहलोत समर्थक नेताओं पर कार्रवाई में देरी क्यों? किसके दबाव में विधायकों ने दिए थे इस्तीफे? – पायलट

sachin pilot interview

Sachin Pilot on Rajasthan Political Issues. बीते साल 25 सितंबर को राजस्थान कांग्रेस में हुए हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी तीन नेताओं को नोटिस तो दिए लेकिन उन पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई. यह सवाल राजनीति में रुचि रखने वाले हर शख्स के जहन में तो है ही, वहीं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी आलाकमान से यही जानना चाहते हैं. हाल ही में न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पायलट ने खुलकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. सचिन पायलट ने बीती 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के मामले … Read more

सियासी शत्रुओं पर बेनीवाल का हमला, गहलोत, राजे और चौधरी पर साधा निशाना, पायलट पर कसा तंज

img 20230215 wa0314

Hanuman Beniwal in Bikaner. साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश के सियासी माहौल में गर्माहट लगातार बढ़ने लगी है. इस बार के राजस्थान विधानसभा चुनाव पर पुरे देश की नजरें टिकीं हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टी कांग्रेस और बीजेपी में अंदरखाने मनमुटाव चल रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी को टक्कर दे रही सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी अभी से चुनावी मैदान में जमकर पसीना बहा रही है और आने वाले चुनाव में 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है. RLP सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल लगातार प्रदेश की गहलोत सरकार … Read more

CI विष्णु दत्त मौत मामले में CBI कोर्ट ने विधायक कृष्णा पूनिया के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

...जगी न्याय की आस

CBI Court Issued Arrest Warrant Against MLA Krishna Poonia: चूरू जिले के राजगढ़ के बहुचर्चित ‘एसएचओ विष्णु दत्त विश्नोई आत्महत्या मामले में मंगलवार को जोधपुर की CBI कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सीबीआई द्वारा पेश की गई जांच रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. साथ ही, कोर्ट ने सादुलपुर से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत संज्ञान लेते हुए जमानती वारंट जारी किया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को सीबीआई कोर्ट में होनी है. वहीं विधायक कृष्णा पूनिया को भी अपना जवाब 4 मार्च तक कोर्ट में पेश करना होगा. विधायक कृष्णा पूनिया पर पुलिस थाना अधिकारी विष्णु दत्त … Read more

रेलमंत्री पर पर जमकर बरसे नाराज सांसद बेनीवाल, लगाए आरोप तो हुआ हंगामा, बिरला को देना पड़ा दखल

बेनीवाल ने मोदी के मंत्री को दिखाया आईना

Hanuman Beniwal on Railway Minister Ashwini Vaishnav: बीते दिनों राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नागौर के पशु मेले में पशुओं के परिवहन हेतु विशेष ट्रेन संचालित करने की मांग की थी, जिस पर रेल मंत्री ने सहमति देते हुए सांसद बेनीवाल को आश्वस्त किया था. लेकिन रेलमंत्री की सहमति के बाद भी पशु मेले में ट्रेन का संचालन नहीं किया गया. इस पर मंगलवार को संसद के बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सदन में रेल मंत्री वैष्णव पर कई आरोप लगाए. सांसद बेनीवाल ने … Read more

कटारिया की जगह फिलहाल पूनियां करेंगे सरकार से सवाल, फाइनल मुहर लग सकती मैडम राजे के नाम पर

मैडम राजे पर टिकीं निगाहें!

Vasundhara Raje or Satish Poonia in place of Gulabchand Kataria: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के जारी बजट सत्र के बीच में ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल घोषित कर दिया गया है. ऐसे में कटारिया के राज्यपाल बनने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष की सीट भी खाली हो गई है, चूंकि अब कटारिया का संवैधानिक पद पर मनोनयन से अब वो बजट पर बहस में भाग नहीं ले सकते हैं. ऐसे पार्टी ने नए नेता प्रतिपक्ष की तलाश शुरू कर दी है, जिसके लिए कई दावेदारों का नाम सामने आ रहा है. वहीं बजट सत्र में 16 फरवरी को CM अशोक गहलोत बजट पर जवाब पेश करेंगे, ऐसे … Read more

56 इंच की छाती वाले उस महान आत्मा से भी कभी भाजपा करे सवाल- BJP पर जमकर बरसे संयम लोढा

img 20230214 011234

Sanyam Lodha attacked BJP in the Assembly: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट के दौरान सोमवार को सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने गलत भाषण पढ़ने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बीजेपी नेताओं के बयानों पर पलटवार खुलकर पलटवार किया. संयम लोढा ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय पूर्व सीएम वसुंधरा राजे द्वारा बजट भाषण दुबारा पढ़ने की घटना की याद दिलाते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने बजट का एक गलत पन्ना पढ़ा, ये एक मानवीय भूल है. इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण ने सदन में टिप्पणी की. लोढा ने कहा कि इसी सदन में 2014-15 में जब तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे … Read more

कथित फोन टैपिंग मामले में सीएम गहलोत के OSD शर्मा से दिल्ली पुलिस ने 5 घंटे तक की पूछताछ

lokesh sharma osd cm gehlot

राजस्थान के बहुचर्चित कथित फोन टैपिंग मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लोकेश शर्मा फोन टैपिंग मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश, विभागीय सूत्रों की मानें तो सीएम गहलोत के विशेषाधिकारी से लगभग चार से पांच घंटे तक की गई पूछताछ, वहीं दिल्ली में मीडिया के सवालों के जवाब में लोकेश शर्मा ने कहा- ‘मैं छठी बार आज जांच के लिए हुआ हूं पेश, दिल्ली पुलिस ने मुझसे 4-5 घंटे तक की है पूछताछ, मैंने दिल्ली पुलिस को दिए हैं सभी सवालों के जवाब, पुलिस की जांच में कर रहा हूं मैं … Read more

विशेष रिपोर्ट: राजस्थान की राजनीति में भावी बदलाव का संकेत दे रहा कटारिया को राज्यपाल बनना

img 20230213 001350

Gulabchand Kataria became the Governor of Assam: राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है. 79 वर्षीय कटारिया बीजेपी से 8 बार के विधायक रहे हैं. कटारिया पिछले 40 साल बीजेपी में सक्रिय हैं. गृह जिला उदयपुर से संबंध रखने वाले गुलाबचंद कटारिया लोकसभा में भी उदयपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है. हालांकि कटारिया की नियुक्ति से राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद खाली हुआ है लेकिन पॉलिटिकल एक्सपर्ट का मानना है कि गुलाबचंद कटारिया जैसे वरिष्ठ, कद्दावर और प्रभावी नेता को राजस्थान से दूर करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की राजनीति में भावी बदलाव का संकेत दे … Read more