25 सितंबर की घटना पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लेना मेरी समझ से परे- फिर झलका पायलट का दर्द

pilot on gehlot

Sachin Pilot on Rajasthan Politics: चुनावी साल में राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान की पार्टी को एकजुट करने की कोशिशों के बीच प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेते हुए जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए गद्दार और कोरोना वाले बयान पर जोरदार जवाब दिया, तो वहीं बीती 25 सितंबर की घटना पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है. न्यूज़18 इंडिया के चुनावी कार्यक्रम चौपाल में भाग लेते हुए सचिन पायलट आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के जीत की बात दोहराते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी सहित असद्दुदीन ओवैसी पर भी जोरदार निशाना साधा. दिल्ली में आयोजित न्यूज़18 … Read more

CM गहलोत के ‘गद्दार’ शब्द और ‘कोरोना’ वाले बयान पर पायलट ने एक बार फिर दी अपनी प्रतिक्रिया

Pilot spoke in News18 India's chaupal

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक बार फिर CM अशोक गहलोत के पुराने बयान पर रखी अपनी बात, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ‘गद्दार’ शब्द और कोरोना वाले बयान पर पायलट ने एक बार फिर दी अपनी प्रतिक्रिया, न्यूज़18 इंडिया के चौपाल में पहुंचे सचिन पायलट ने राजस्थान समेत कई मुद्दों पर रखी अपनी बात, सचिन पायलट से सवाल पूछा गया कि- आपको ये तक कहा जा रहा है आप गद्दार, पार्टी में कोरोना आ गया है बहुत बड़ा जो आपकी तरफ इशारा किया गया, इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल आपके लिए किया गया आप कह रहे है मेने स्वीकार किया, इस पर सचिन पायलट ने अपने बयान … Read more

चुनावी लाभ के लिए आनन-फानन में बनाए गए नए जिलों का भगवान ही मालिक है- गजेंद्र सिंह ने साधा निशाना

img 20230319 wa0200

Gajendra Singh Shekhawat on New Districts in Rajasthan: रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री हरीश कुमावत के निधन पर शोक जताने कुचामन पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई नए जिलों की घोषणा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह प्रश्न ही बेमानी है. हम सब जानते हैं कि केवल चुनाव के लाभ के लिए इस तरह से आनन-फानन में तुगलकी फरमान जारी किया गया है. शेखावत ने कहा कि यह नायाब नमूना पहली बार हुआ होगा, जब अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर जिले घोषित कर दिए गए हों. शेखावत ने तंज कसते हुए यहां तक कहा नए जिलों … Read more

गहलोत और पायलट के बीच के सियासी झगड़े का चुनाव से बहुत पहले आलाकमान निकालेगा समाधान- खुर्शीद

ashok gehlot vs sachin pilot

Salman Khurshid on Ashok Gehlot & Sachin Pilot: चुनावी साल में कांग्रेस आलाकमान के सामने सबसे बड़ी चिंता राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच जारी अदावत को लेकर है. हालांकि आलाकमान जल्द ही इसका समाधान निकालेगा, यह कहना है जयपुर पहुंचे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का. कांग्रेस की आपसी फूट पर खुर्शीद ने कहा कि इस पर अध्यक्ष काम कर रहे है. राजस्थान में तो हम जहां बैठे हैं, वहां इसका बड़ा महत्व है. अध्यक्ष का वह संदेश धीरे-धीरे सब तक पहुंचना शुरू हो गया है. कई राज्यों में यह सवाल है, उनका समाधान शुरू हो गया है. … Read more

चुनाव के बादल छंटते ही खिलेगा कमल, कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना अभी एकमात्र उद्देश्य- गजेंद्र सिंह शेखावत

img 20230318 082903

Gajendra Singh Shekhawat in Jodhpur: शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र जोधपुर रहे स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मैं बी, सी या डी टीम में मैं विश्वास नहीं रखता, लेकिन यह खुला मैदान है. लोकतंत्र के समर में सबकी अपनी-अपनी आकांक्षाएं, अपेक्षाएं उत्कंठाएं और इच्छाएं होती हैं. सब अपनी-अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए लोकतंत्र के इस समर में हाथ आजमाएंगे. अभी थोड़े दिन पहले अरविंद केजरीवाल साहब भी आकर गए थे. एक लंबा-चौड़ा भाषण वर्तमान सरकार को लेकर देकर गए थे. ओवैसी साहब आए थे, उन्होंने भी यहां और बाड़मेर में सब जगह … Read more

40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन, 6000 मदरसा पैराटीचर्स की भर्ती सहित गहलोत की अन्य बड़ी घोषणाएं

Ashok gehlot in vidhansabha

CM Ashok Gehlot Made Many Big Announcements: अपने तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में प्रदेश की जनता के लिए ऐतिहासिक सौगातों की बारिश करने के बाद शुक्रवार को बजट बहस के रिप्लाई में सीएम गहलोत ने एक बार फिर कई बड़ी और ऐतिहासिक घोषणाएं कर 2023 के चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का भरकस प्रयास किया. सबसे बड़ी घोषणा की बात करें तो वर्षों से नए जिलों की मांग कर रहे कई इलाकों के लोगों को खुश करते हुए सीएम गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिले और बांसवाड़ा, पाली और सीकर 3 नए संभाग बनाए जाने की घोषणा कर दी है. इसी के साथ अब राज्य में … Read more

‘जिस धारीवाल को जेल में डालना चाहती थी वसुंधरा वो 4 साल में गलत आवंटित जमीन को नही कर सके निरस्त’

sanyam lodha on gehlot

बीते रोज बुधवार को राजस्थान विधानसभा में एक बार फिर अपनों के निशाने पर रही गहलोत सरकार, जहां एक ओर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने सड़कों के मुद्दे पर जमकर घेरा मंत्री शांति धारीवाल को, तो वहीं सिरोही विधायक और सीएम गहलोत के करीबी सलाहकार संयम लोढ़ा ने जमीन आवंटन को लेकर धारीवाल को जमकर लिया आड़े हाथ, नगरीय विकास और वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा ने मंत्री धारीवाल पर बीजेपी के साथ याराना का आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस सरकार पिछले साढ़े 4 साल में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से गलत तरीके से आवंटन की गई जमीनों … Read more

आलाकमान को आंख दिखा सकते हो तो थोड़ी सख्ती अधिकारियों पर भी बरतें- पारख ने कसा धारीवाल पर तंज

rajasthan vidhansabha

Uproar in the Assembly Over the Resignation of Congress MLAs: राजस्थान में बीती 25 सितंबर को कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पक्ष में हुई विधायकों की बगावत का मामला बुधवार को विधानसभा में गूंजा. बीजेपी विधायक ज्ञानचंद पारख ने कांग्रेस की बगावत के मुख्य सूत्रधार अशोक गहलोत के सबसे करीबी मंत्री शांति धारीवाल को कांग्रेस की बगावत में उनकी भूमिका की शक्ति याद दिलाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर भी थोड़ी सख्ती करने लिए कह दिया. पारख के बयान पर सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई. इसके बाद पक्ष-विपक्ष के बीच में सदन में जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद में आसान पर बैठे सभापति जे … Read more

धारीवाल ने किरोड़ी मीणा के कृत्यों की तुलना की आतंकी से तो मदेरणा ने बताया निहायत ही तुच्छ उदाहरण

divya maderna on dhariwal

वीरांगनाओं के मामले में राजस्थान विधानसभा में सोमवार को गहलोत सरकार की ओर से जवाब किया गया पेश, जवाब देते हुए मंत्री शांति धारीवाल ने तीन एफआईआर दर्ज करने के साथ ही राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के प्रदर्शनों की तुलना कर दी आतंकी से, किरोड़ी मीणा को लेकर मंत्री शांति धारीवाल ने कहा- राजनीति में रुचि रखने वाला हर व्यक्ति जानता है कि किरोड़ी लाल मीणा किस तरह का करते हैं कृत्य, वह कृत्य कम नहीं होता किसी आतंकी से, किरोड़ी लाल मीणा जैसा राज्यसभा सांसद, विधानसभा का सदस्य और मंत्री रह चुका नेता अगर नियम को जानते हुए भी नियम विरुद्ध कर रहा है आंदोलन, और लॉ एंड … Read more

कोटा सिस्टम नही चलेगा, इसका आदमी-उसका आदमी नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट- रंधावा की दो टूक

Sukhjinder Singh Randhawa

Sukhjinder Singh Randhawa Spoke to Congress Workers: अडानी और केंद्र की नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और राजभवन घेराव के दौरान सोमवार को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सभी कार्यकर्ताओं को तल्ख अंदाज में संबोधित किया. हालांकि रंधावा सहित सभी नेता पीएम मोदी और अडानी पर हमलावर रहे, लेकिन कार्यक्रम पर चुनावी साल का असर भी साफ तौर पर देखा गया. प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के साथ ही विधायकों को अब इलेक्शन मोड में आ जाने की अपील की. वहीं रंधावा ने कहा कि अब कांग्रेसी नेताओं को किसी अभियान के भरोसे ना बैठते हुए सीधा घर-घर जाकर जनता से संवाद … Read more