कांग्रेस की दमनकारी नीति आदिवासियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं- किरोड़ीलाल मीणा

kirodi meena on gehlot

Kirodimeena on Cm Gehlot: राज्यसभा सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आदिवासियों को लेकर गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सांसद मीणा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि अभावों के आंगन में पैदा हुए और गरीबी की कोख में पले-बढ़े आदिवासी समाज के लोग बेशक भूखे रह सकते हैं, मौत को गले लगा सकते हैं, लेकिन स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाली कांग्रेस की दमनकारी (अ)नीति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है, उसके पास हाथी जैसे दो तरह के दांत हैं. एक दिखाने वाले और … Read more

राजस्थान में विकास ठप्प, कांग्रेस सरकार अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त- अर्जुनराम मेघवाल

rajasthan politics

Rajasthan Politics: राजस्थान के बीकानेर से सांसद व केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने आज केंद्र की मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए किए जा रहे कार्यों का बखान किया. आज मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रभावी नीतियों का दलित वोट बैंक पर गहरा असर पडा है. ये बात हम नहीं कहते यह बात दलित स्टडी सेंटर कहता है. मंत्री मेघवाल ने कहा कि दलित स्टडी सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में इस सेंटर ने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 36 प्रतिशत दलित वोट प्रधानमंत्री मोदी के … Read more

अनुराग ठाकुर ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को बताया बेईमानों की सरकार, गांधी परिवार पर भी साधा निशाना

anurag thakur

Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधि सम्मेलन में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की. इस दौरान मंत्री ठाकुर ने भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने जोश भरा. युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर करारा हमला करते हुए गहलोत सरकार का तख्ता पलट करने का आह्वान किया. मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं ने ठान लिया है कि राजस्थान की गह लूट सरकार को उखाड़ देखना है. मंत्री ठाकुर ने युवाओं से कहा कि आपको हर घर जाकर बताना है कि गहलोत सरकार महिलाओं के सम्मान, बेरोजगारी, तुष्टीकरण, गैंगवार, गैंगरेप, भू माफिया, दलितों पर अत्याचार में नंबर वन … Read more

कांग्रेस ने सत्ता के लिए जिसको आगे किया, उसको बाद में नाकारा निकम्मा और गद्दार कहा- सीपी जोशी

1c4dd574 7fb4 44b1 81a4 1e0d1231724b

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों को साधने का प्रयास कर रही है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीते दिन गुर्जर समाज के आभार और अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होकर गुर्जर समाज के लोगों से संवाद किया. इस दौरान सीपी जोशी ने बिना सचिन पायलट का नाम लिए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता पाने के लिए जिस चेहरे को आगे किया, उसको बाद में नाकारा, निकम्मा और गद्दार कहा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने गुर्जर समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने गुर्जर समाज को केंद्र और प्रदेश में … Read more

RSS का फायदा भाजपा को मिल जाता है, बाकी भाजपा में कोई दम नहीं है- अशोक गहलोत

ashok gehlot

Ashok Gehlot Big statement: राजस्थान कांग्रेस चुनाव समिति की आज पहली बैठक पीसीसी वॉर रूम में आयोजित हुई. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पत्रकारों से रूबरू हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा-आरएसएस और संजीवनी मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कर्नाटक में 90 साल के नौजवान भी चुनाव जीते है, आगामी विधानसभा चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा. मुख्यमंत्री गहलोत ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता मानस बना चुकी है कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा … Read more

गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के चलते प्रदेश में बढ़ रहे हैं अपराध- प्रह्लाद जोशी

prahlad joshi

Prahlad joshi on Randeep surjewala: राजस्थान में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. कांग्रेस-भाजपा दोनों पार्टीयों के केंद्रीय नेताओं के इन दिनों प्रदेश में लगातार दौरे हो रहे है. आज राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी जयपुर दौरे पर रहे इस दौरान मंत्री जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में गहलोत सरकार पर जमकर सवाल उठाये वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के राक्षस वाले बयान पर उन्होंने कांग्रेस से आधिकारिक रूप से माफी मांगने की मांग की. राजस्थान प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर आज प्रह्लाद जोशी ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक ली. इस दौरान जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की कानून व्यवस्था … Read more

राहुल गांधी से राजस्थान दौरे से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने मांगे कई सवालों के जवाब

cp joshi on rahul gandhi

Cp Joshi On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान आ रहे है. राहुल गांधी आज आदिवासियों के आस्था के केंद्र बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में आदिवासियों को संबोधित कर राजस्थान में चुनावी शंखनाद करेंगे. राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने राहुल गांधी से कुछ सवाल पूछे है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राहुल गांधी आज राजस्थान आ रहे हैं हमारे उनसे कुछ सवाल हैं, उम्मीद है कल वो जवाब देंगे. सीपी जोशी ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में घुम घुम कर राहुल गांधी ने जनता से वादा किया था कि सरकार में आये … Read more

क्या राहुल गांधी दुष्कर्म पीडिताओं के घर भी जाएंगे या सिर्फ वोट मांगने ही आ रहे हैं बांसवाडा- अल्का गुर्जर

alka gurjar

Rajasthan bjp: राजस्थान में महिला उत्पीडन और दुष्कर्म की बढती घटनाओं को लेकर भाजपा इन दिनों गहलोत सरकार पर हमलावर है. आज भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही राहुल गांधी के आगामी 9 अगस्त के बांसवाड़ा दौरे पर भी जमकर निशाना साधा. अल्का गुर्जर ने कहा कि क्या राहुल गांधी दुष्कर्म पीडिताओं के घर भी जाएंगे या सिर्फ वोट मांगने ही बांसवाडा आ रहे हैं. अल्का गुर्जर ने कहा कि भीलवाडा के कोटडी में हुए भट्टी कांड में दुष्कर्म पीडिता के परिजनों को पुलिस द्वारा इतना … Read more

राजस्थान में इस बार मुकाबला गहलोत बनाम राजे नहीं, मोदी बनाम गहलोत में होगा!

Modi VS Gehlot

Rajasthan Politics: राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में संभवता यह पहला अवसर है कि जब भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और केंद्र की योजनाओं के आधार पर ही विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, अब राजस्थान विस चुनावों से जुड़ी पार्टी की चुनावी गतिविधियों को भी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही संभालेंगे. देश के चार राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों की कमान जिस तरह से शीर्ष चार नेताओं को सौंपी गई है, उसके अनुसार तो ये स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि राजस्थान में इस बार चुनाव गहलोत बनाम राजे नहीं, बल्कि मोदी बनाम गहलोत ही लड़ा जाना … Read more

लाल डायरी में मुख्यमंत्री गहलोत के लाल के भी कारनामे आ रहे हैं सामने- सुधांशु त्रिवेदी

bjp

Sudhanshu Trivedi: राजस्थान की लाल डायरी का मुद्दा अब देश की राजधानी दिल्ली तक पहुँच गया है. प्रदेश भाजपा नेताओं के बाद अब केंद्रीय भाजपा नेतृत्व भी इस मुद्दे को गवाना नहीं चाहता है. आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लाल डायरी के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की हालत ऐसी हो रही है की “लाली तेरे लाल की जित देखूं तित लाल, लाली देखन मैं गई मैं भी हो गई लाल” दूसरे संदर्भ में यह पंक्तियां कांग्रेस पर चरितार्थ होती है.   भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा … Read more