गहलोत-पायलट के इस वायरल वीडियो पर बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का शेरों-शायरी वाला तंज

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर साधा निशाना, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बेटी की शादी समारोह में अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिखे एक साथ, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल, गहलोत-पायलट के इस वायरल वीडियो पर उनके समर्थक कर रहे है कई तरह के कमैंट्स, वही बीजेपी के प्रदेश प्रवक्क्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने गहलोत-पायलट के इस वीडियो पर कसा तंज, बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- सियासत में नज़रें नहीं मिला रहा है, हर कोई अपने गुनाह छुपा रहा है

बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, काफिले में तेज रफ्तार कार घुसी, बड़ा हादसा टला, देखें पूरी खबर

राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, उदयपुरवाटी में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के काफिले की भिड़ी गाड़ी, काफिले में एक गाड़ी घुसने से गाड़ी में हुई भिड़ंत, उदयपुरवाटी घाट के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी डिप्टी सीएम के काफिले में घुसी, जिससे हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में नहीं हुआ कोई गंभीर घायल, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा भी है पूरी तरह सुरक्षित, घटना के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत संभाली स्थिति, डॉ. बैरवा गुढ़ागौड़जी स्थित एमजी ग्लोबल स्कूल के कार्यक्रम में जा रहे थे शामिल होने

राजस्थान बजट-2026 : मिशन विकसित राजस्थान @2047

प्रदेश के सभी स्कूलों में बनेंगे टॉयलेट, जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत होगी, जिला अस्पतालों में खुलेंगे नशा मुक्ति केन्द्र, नए सोलर पार्क बनेंगे, जलदाय विभाग में 3000 संविदाकर्मियों की भर्ती होगी, युवा नौकरी लेने वाला नहीं देने वाला बने वित्त मंत्री दीया कुमारी भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश किया. दीया कुमारी ने 2047 तक विकसित राजस्थान का लक्ष्य सामने रखा है. दीया कुमारी ने कहा कि साल 2026-27 में राजस्थानियों की सालाना इनकम 2 लाख के पार हो जाएगी. राजस्थान सरकार नई सड़कों और ब्रिज के लिए 1800 करोड़ रुपए खर्च करेगी. वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि अगले साल 15 नए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज भी … Read more

निकाय-पंचायत चुनाव की आहट के बीच भजनलाल सरकार के बजट में खुलेगा सौगातों का पिटारा !

वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश करेंगी बजट, राजस्थान की 8 करोड़ जनता को बजट से खासी उम्मीदें, सरकार की वित्तीय हालत ठीक नहीं, कर्ज के साथ ही कर्मचारियों के वेतन-पेंशन का भारी बोझ राजस्थान विधानसभा में बुधवार को कई बड़ी सौगातों का पिटारा खुल सकता है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी प्रदेश का बजट पेश करेंगी. यह बजट कई मायनों में अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह मौजूदा सरकार के कार्यकाल का एक निर्णायक बजट होगा और आने वाले वर्षों की नीतियों की दिशा तय करेगा. बजट को लेकर प्रदेशभर में उत्सुकता है. आम जनता को इस बजट से खासी उम्मीदें है. ये भी पढ़े : भरतपुर … Read more

विपरीत विचारधारा लेकिन डिसेंट राजनीति की मिसाल पायलट और पूनिया हुए आमने-सामने, जानें पूरा मामला

अचानक आमने-सामने हुए सतीश पूनिया-सचिन पायलट, जयपुर एयरपोर्ट पर देखने को मिली एक रोचक सियासी तस्वीर, दो विपरीत राजनीतिक विचारधाराओं के नेताओं का हुआ संवाद, दोनों नेताओं ने मुस्कुराकर किया एक-दूसरे का अभिवादन, राजस्थान की राजनीति में डीसेंट छवि के लिए जाने जाते हैं सचिन पायलट और सतीश पूनिया, दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक हुई अनौपचारिक चर्चा, सतीश पूनिया ने अपनी हालिया चर्चित पुस्तक “अग्निपथ नहीं जनपथ” सचिन पायलट को की भेंट, सचिन पायलट ने मुस्कुराकर सतीश पूनिया को दी बधाई, कांग्रेस-भाजपा के दो प्रमुख नेताओं की मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चा. सतीश पूनियां ने X पर पोस्ट की मुलाकात की तस्वीरें ये भी पढ़े … Read more

नेताजी की दरियादिली, बुजुर्ग के हाथ पर लिखकर दी काम होने की गारंटी !

MLA गोपीचंद मीणा ने बुजुर्ग के हाथ पर लिखा’एक साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा’, कहा- ना गिन कर दिया ना तौल कर, सबको दिया दिल खोलकर भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के कांटी में विधायक गोपीचंद मीणा के दौरे के दौरान एक रोचक वाकया सामने आया है. विधायक गोपीचंद मीणा यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करने पहुंचे थे. इसी दौरान MLA के पास मंच पर पहुंचे बुजुर्ग रामेश्वरलाल सेन ने कांटी-घेवरिया खाल पर लंबे समय से लंबित पुलिया निर्माण की मांग उठाई. बुजुर्ग ने कहा कि साहब, आश्वासन तो सब देते हैं, पर काम कोई नहीं करता. इस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने बुजुर्ग के … Read more

विधानसभा में गहलोत के ‘नकारा’ और ‘निकम्मा’ वाले बयान की गूंज! इस विधायक ने कही ये बड़ी बात

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में आज गहलोत के ‘नकारा’ और ‘निकम्मा’ वाले बयान की गूंज दी सुनाई, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न गौतम ने पूर्व की गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना, इसके साथ ही उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2028 में एक बार फिर से भजनलाल जी की बनेगी सरकार, अपने भाषण में शत्रुघ्न गौतम ने अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- आप लोग अपने उपमुख्यमंत्री को कह सकते हो नकारा है, निकम्मा है, नालायक है, होटल में होंगे, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करोगे और जनता में जाकर माफ़ी नहीं मांग सकते, जनता को … Read more

कफ सीरप से बच्चों की जान गई, सरकार ने झाड़ा पल्ला! स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र खींवसर का ये कैसा जवाब?

rajasthan politics

कफ सीरप से मौतों पर विधानसभा में हंगामा, मंत्री बोले—दवा दोषी नहीं, ओवरडोज वजह, गजेंद्र खींवसर के बयान की हो रही चर्चा Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को कफ सीरप से मौतों का मामला तूफान बनकर गूंजा, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. प्रश्नकाल के दौरान विधायक हरिमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना और आरजीएचएस को लेकर सरकार को घेरते हुए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद दवा खर्च कम होने, बकाया भुगतान और गरीबों को दवाइयां नहीं मिलने जैसे गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कफ सीरप की जांच और दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया, जिस पर सदन का माहौल पूरी तरह … Read more

राजस्थान में सोलर टेंडर को लेकर सियासी भूचाल, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगा दिया ये बड़ा आरोप

gehlot on bhajanlal sharma

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, अशोक गहलोत ने राज्य में ₹456 करोड़ के सोलर टेंडर और ₹46 करोड़ एडवांस को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, गहलोत ने कहा- यह मामला किसी एक फर्जी फर्म तक सीमित नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में पनपे बड़े घोटाले का है प्रतीक, इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से राजस्थान के व्यापारी शिकायत कर रहे हैं कि लगातार गुजरात की फर्मों और ठेकेदारों को ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे बढ़े हैं फर्जीवाड़े, गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा- बिना बैंक गारंटी … Read more

मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मुद्दा गूंजा सदन में, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हुई तीखी नोकझोंक

टोंक जिले में अवैध हुक्काबार के मुद्दे से हुई प्रश्नकाल की शुरुआत, नए जिलों के गठन की भी उठी मांग, 8 साल की मासूम से रेपकांड को लेकर विपक्ष ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल, प्रश्नकाल से शून्यकाल तक पक्ष-विपक्ष में दिखी खींचतान राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. गुरुवार को विधानसभा में कानून व्यवस्था, सड़कों की मंजूरी, नये जिले की मांग समेत मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई. शून्यकाल में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने स्थगन प्रस्ताव के जरिये जयपुर के परकोटा क्षेत्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर तेज आवाज का मुद्दा उठाया. बालमुकुंदाचार्य ने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा … Read more