गहलोत को क्लीनचिट तो करीबियों को भेजा गया कारण बताओ नोटिस, दिव्या ने बताया सबसे बड़ा गद्दार

'इतनी हिम्मत की हाईकमान को दिखाएं आंख'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच बीते रविवार हुए हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के लिए पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तकनीकी तौर पर क्लीनचिट दे दी है तो वहीं सीएम गहलोत के बेहद करीबी माने जाने वाले नेताओं को दोषी करार दिया गया है. ऐसे में आलाकमान ने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी और सीएम गहलोत के हनुमान माने जाने वाले RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसका इन तीनों दिग्गजों को अगले 10 दिन में जवाब देना है. वहीं बीते रविवार से ही प्रदेश का सियासी तापमान … Read more

प्रदेश कांग्रेस में जो कुछ चल रहा है उसके जिम्मेदार हैं सिर्फ गहलोत, आलाकमान करे कार्रवाई- चौधरी

img 20220927 wa0183

Politalks.News/Rajasthan/Congress. राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच बीते रोज सोमवार को मंत्री शांति धारीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर सचिन पायलट गुट और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महासचिव अजय माकन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सत्ता से हटाने का षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए. वहीं धारीवाल के आरोपों का जवाब देते हुए पायलट सनर्थक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला. चौधरी ने कहा कि जो रविवार को बैठक की गई, वो नेतृत्व के खिलाफ की गई थी. पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि रविवार को इतना कुछ हो रहा था, उस समय अशोक गहलोत कहां थे? उनकी … Read more

राजस्थान की राजनीति में नहीं हो सकता कोई परसराम मदेरणा जैसा नेता- दिव्या के निशाने पर दिग्गज

मदेरणा के निशाने पर जोशी और धारीवाल

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुरू होने वाली नामांकन की तैयारियों के बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भारी सियासी बवाल मच गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन भरने की स्थिति में प्रदेश की कमान सचिन पायलट को सौंपने के आलाकमान के फैसले का गहलोत गुट के विधायकों ने विरोध करते हुए अपने इस्तीफे स्पीकर को सौंप दिए. वहीं इस नाटकीय घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्रदेश प्रभारी अजय माकन और राजस्थान के आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किए गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को दे दी है. हाईकमान से मुलाकात के बाद माकन ने विरोध … Read more

सचिन पायलट हमें मंजूर, हम आलाकमान के फैसले के साथ- गहलोत समर्थक विधायकों के बदलने लगे सुर

‘आलाकमान कहेगा तो वापस ले लेंगे इस्तीफा’

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में लम्बे समय से रुक रुक कर चली आ रही सियासी अदावत ने अब बवाल का रूप ले लिया है, जिसकी परिणीति किसी बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ होगी. अमूमन रविवार का दिन थोड़ा शांत रहता है लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों ने बीते रोज छुट्टी के दिन को जबरदस्त रोमांचक बना दिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की कवायद शुरू भी नहीं हुई थी कि अब गहलोत ने सिर्फ इस रेस से1बाहर हो गए हैं बल्कि उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठावान होने का तमगा भी खो दिया है. रविवार देर शाम बुलाई गई विधायक दल की बैठक में … Read more

‘शतरंज में वज़ीर और जिंदगी में ज़मीर मर जाए तो समझो खेल खत्म, कांग्रेस की दशा पर बीजेपी का तंज’

बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan/Congress. राजस्थान में रविवार को हुए सियासी घटनाक्रम ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस में जारी आंतरिक खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने की कवायद के बीच आलाकमान ने मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट के नाम पर मुहर लगा दी है. वहीं राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक फिर अपनी जादू की छड़ी ऐसी घुमाई कि सबकुछ बदल गया लेकिन इस बार अपने जादू में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद ही घिरते नजर आ रहे हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि गहलोत गुट के विधायकों की … Read more

कांग्रेस के 75 साल के इतिहास में नहीं हुआ ऐसा, गहलोत गुट के विधायकों ने की अनुशासनहीनता- माकन

whatsapp image 2022 09 26 at 1.25.32 pm (1)

Politalks.News/RajasthanPoliticalCrisis. राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद के बीच कांग्रेस में बहुत पहले से जारी आंतरिक खींचतान ने अब प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. यही नहीं जिस तरह कांग्रेस पार्टी की फजीहत हुई है उससे कल यानी 25 सितंबर का दिन राजनीति के इतिहास में दर्ज हो गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने की कवायद के बीच उनकी जगह मुख्यमंत्री के रूप में हाईकमान ने सचिन पायलट के नाम पर मुहर लगा दी, लेकिन जैसे ही पायलट का नाम सामने आया गहलोत गुट के विधायकों ने बगावत का बिगुल बजा दिया और विधायक दल की बैठक से … Read more

बढ़ते महिला अत्याचार व NSUI की करारी हार पर पायलट ने जताई चिंता, सत्ता-संगठन को लेकर कही ये बात

गहलोत का नाम लिए बगैर बोले पायलट

Politalks.News/Rajasthan/SachinPilot. बीते साल दिसम्बर में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि ‘राजनीति में जो होता है वो दिखता नहीं है और दिखता है वो होता नहीं है’, अब कांग्रेस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सीएम गहलोत के ना करने के सवाल पर इसी बयान को कोट करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जो हाईकमान कहेगा, वह निर्देश सब नेताओं को मानना होगा, जैसा पहले भी किसी ने कहा कि राजनीति में जो होता है, वह दिखता नहीं और जो दिखता है, वो होता नहीं, इसलिए अफवाहों पर नहीं जाना चाहिए और इंतजार करना चाहिए. यही नहीं इसके साथ ही पायलट ने प्रदेश … Read more