परिवर्तन संसार का नियम, बुजुर्ग नेताओं को अब नौजवानों को सौंप देनी चाहिए सत्ता- आचार्य प्रमोद

'...अब सचिन पायलट बनें मुख्यमंत्री'

Politalks.News/SachinPilot/Rajasthan. महाराष्ट्र में जारी सत्ता के संग्राम के बीच अगर सियासत को लेकर किसी राज्य की बात हो रही है तो वो है राजस्थान. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के धैर्य की तारीफ करना शायद पार्टी के कुछ दिग्गज नेताओं को रास नहीं आया. ऐसे में जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट पर मोदी के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मिलकर सत्ता गिराने जैसा गम्भीर आरोप लगाया तो पायलट गुट भी इशारों इशारों में दम भरने लगा. ऐसे में पायलट समर्थक एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी की … Read more

काटें के समान चुभ रहे पायलट को निकालकर फेंकना चाहते हैं गहलोत ताकि कर सकें निरंकुश राज- कटारिया

‘गहलोत-धारीवाल में नहीं है दम’

Politalks.News/Rajasthan. ‘सचिन पायलट के पास पब्लिक सपोर्ट है जबकि अशोक गहलोत और शांति धारीवाल में कोई दम नहीं, यही कारण है कि पायलट मुख्यमंत्री की नजरों में कांटे के समान चुभ रहे हैं, जिसे गहलोत निकालकर फेंकना चाहते हैं ताकि निरंकुश राज कर सकें….’ ये कहना है राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का. सत्ता का संग्राम तो महाराष्ट्र में चल रहा है लेकिन राजस्थान में सियासी बयानबाजी अपने चरम पर है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान को लेकर अब पायलट गुट ही नहीं विपक्षी दल भी मुखर हो चला है. उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बाद सोमवार को नेता … Read more

राहुल गांधी ने की मेरे धैर्य की प्रशंसा, इसके बाद कुछ नहीं है बोलने को, चूक तो हुई हमसे जोधपुर में- पायलट

पायलट का जोरदार पलटवार

Politalks.News/SachinPilot. राजस्थान के सियासी गलियारों में फिलहाल पायलट ही पायलट हैं. सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेताओं की बात कहें या फिर विपक्षी दलों के नेताओं की सभी की जुबान पर पायलट का नाम छप सा गया है लेकिन इस छाप को और भी पुख्ता करने का काम खुद सचिन पायलट ने आज कर दिया. भले ही सचिन पायलट को नेताओं ने अलग अलग कारणों से याद किया हो लेकिन पायलट ने आज मीडिया में जो बयान दिया है उसकी गूंज शायद अब आगे भी सुनाई देगी. केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने आज विधानसभा स्तर पर सत्याग्रह किया. इसी सत्याग्रह में शामिल होने के … Read more

आखिर CM गहलोत और उनके खेमे को क्यों आई सियासी संकट की याद, क्या आलाकमान ने कही कोई बात?

सियासी गलियारों में पायलट ही पायलट

Politalks.News/Rajasthan. सत्ता का संग्राम तो महाराष्ट्र में जारी है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी बहुत जल्द बड़ा परिवर्तन होने वाला है. साल 2020 में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर सियासी संकट के दौरान की गई कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. फोन टेपिंग मामले में नामजद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिले ACB के नोटिस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘आपने खुद सरकार गिराने का षड्यंत किया और अब आप सचिन पायलट का नाम रहे हैं. ये आपने बड़ी चूक कर दी इससे प्रूफ … Read more

पायलट का नाम लेकर शेखावत ने कर दी चूक, अब हो गया प्रूफ कि सरकार गिराने में आप थे शामिल- गहलोत

गहलोत के निशाने पर गजेंद्र

Politalks.News/Rajasthan/AshokGehlot. ‘गजेंद्र सिंह शेखावत सरकार पर आये सियासी संकट के दौरान खुद मुख्य किरदार में थे और ये सबको मालूम है कि अब आप एक्सपोज हो गए हैं, जब आपका ऑडियो आया तो उसके अंदर जो वॉइस थी वो आपकी है और ये पूरी दुनिया जानती है, आपने खुद ने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया, अब आप जो सचिन पायलट जी का नाम ले रहे हो कि उन्होंने चूक कर दी, तो और प्रूफ हो गया, ठप्पा लगा दिया आपने खुद ने कि आप उनके साथ मिले हुए थे,’ ये कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. करीब दो साल पहले राजस्थान में आये सियासी संकट की सुगबुगाहट अब … Read more

गजेंद्र सिंह और पायलट के बीच सियासी वार-पलटवार, एक बार फिर 2020 के सियासी संकट की दिलाई याद

‘2020 में आए सियासी संकट में पायलट ने कर दी चूक वर्ना...’

Politalks.News/Rajasthan/Politics. महाराष्ट्र में आए सियासी संकट के बीच एक बार फिर राजस्थान में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट की भी यादें ताजा होने लगी हैं. साल 2020 में राजस्थान में आए सियासी संकट को याद करते हुए राजस्थान के दो दिग्गज नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चूका है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर चुटकी लेते हुए कहा कि, ‘उस समय सचिन पायलट चूक गए, अगर उस वक़्त उन्होंने सही कदम उठाया होता तो राजस्थान में आज 13 जिले प्यासे नहीं होते और ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट पर काम चालू हो चुका हाेता.’ वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत के … Read more

अफसरों को लगता है कि सरकार बदलने वाली है तो मुंह फेर लेते हैं, सही है कि संगठन कमजोर हुआ है- CM

अफसर काम नहीं कर रहे तो बदलने में एक मिनट लगेगा- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/Congress. प्रदेश की राजधानी जयपुर में चली राजस्थान कांग्रेस की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन संगठन कमजोर हुआ है, यह बात सभी को स्वीकार करनी चाहिए. जीत में सब भागीदारी चाहते हैं लेकिन हार में कोई भागीदार नहीं बनता. वहीं ब्यूरोक्रेसी को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि जहां तक ब्यूरोक्रेसी की बात है तो जब अफसरों को लगता है कि सरकार जा रही है तो उनकी आदत है कि मुंह फेरने लगते हैं. लेकिन फिर भी लगेगा की अफसर काम नहीं कर रहे … Read more

सरकार अपनी कमजोरी से गिर रही थी, गहलोत लगा रहे भाजपा पर झूठे आरोप- पूनियां का पलटवार

सीएम गहलोत पर पूनियां का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. जून 2020 में राजस्थान में हुए बड़े सियासी घटनाक्रम को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पर आयोजित आजादी गौरव यात्रा में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा था. इस दौरान सीएम गहलोत ने एक बार फिर दोहराया कि, ‘मेरी सरकार गिराने के लिए अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र शेखावत ने हमारी पार्टी के अंदर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी थी. अगर इतनी ही निक्कम्मी मेरी सरकार थी तो आपने सरकार भंग क्यों नहीं कर दी. मोदी शाह की जोड़ी ने जो किया है उसके लिए उनका नाम इतिहास … Read more

अपनी पुरानी टीम को मजबूत करने में जुटे राहुल, पायलट को एक बार फिर दी जा सकती है PCC की कमान

पायलट को एक बार फिर दी जा सकती है PCC की कमान

Politalks.News/Rajasthan. क्या राहुल गांधी ‘कांग्रेस की सर्जरी’ करने की तैयारी में हैं. एक के बाद एक राहुल जो फैसले ले रहे हैं उसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेशों में कांग्रेस का चेहरा बदला हुआ दिखाई देने वाला है. पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब राजस्थान का सियासी मसला राहुल गांधी की प्राथमिकता में है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने पिछले 17 साल के अपने सक्रिय राजनीति जीवन में कई नए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी और कई पुराने नेताओं को आगे किया. इनमें से कुछ लोग अब भी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और राहुल के भरोसेमंद हैं, कई लोग … Read more

‘मानसून’ सा है माकन का दौरा, धुंआधार विवादों की तपिश के बीच राहत के छींटों की उम्मीद

गर्माती मरुधरा की राजनीति को क्या राहत देगा माकन का दौरा?

Politalks.News/Rajasthan. मरुधरा की राजनीति में घमासान इन दिनों चरम पर है. प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज जयपुर आ रहे हैं. माकन का जयपुर में पीसीसी में एक मीटिंग लेने का कार्यक्रम है, लेकिन उनके सामने जो असली प्रश्न हैं उनकी बानगी ये हैं कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में खींचतान, मंत्रिपरिषद विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कोई फॉर्मूला अब तक सामने नहीं आया है. दोनों ही खेमे एक दूसरे पर जमकर निशाने साध रहे हैं. विधायक हेमाराम का इस्तीफा और कमलेश प्रजापत एनकाउंटर मामले में गहलोत सरकार के मंत्री का नाम आने के बाद दिल्ली पहुंचे जिले के तीन विधायकों का मामला भी पेंडिंग है. … Read more