‘मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित ना करना आदिवासियों के साथ धोखा, केवल भाषण देकर चले गए पीएम’

मंच पर दिखे मोदी-गहलोत गठजोड़ पर बेनीवाल का बड़ा बयान

Mangarh Hanuman Beniwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम पहुंचे. लेकिन प्रदेश के साथ साथ अन्य पड़ोसी राज्यों के आदिवासियों की मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय समारक घोषित करने की जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद थी वह पूरी नहीं हो पाई. काफी लंबे समय से राजस्थान के साथ साथ गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का आदिवासी समाज मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की अपील कर रहा है. अब इसे लेकर आदिवासी समाज में निराशा है. वहीं नागौर सांसद एवं RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने मानगढ़ के राष्ट्रीय स्मारक घोषित ना किए जाने पर सवाल उठाए हैं. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा की, … Read more

दहेज प्रताड़ना के आरोप में बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार, RLP विधायक की बेटी ने दर्ज करवाई थी FIR

विधायक की बेटी ने विधायक के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की राजनीति में दो सियासी परिवारों के बीच का पारिवारिक झगड़ा खुलकर सामने आया है. भोपालगढ़ से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ममता गर्ग की वर्ष 2007 में जालोर से भाजपा के विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश पुंज के साथ शादी हुई थी. शादी के करीब 13 साल बाद विधायक पुखराज गर्ग की बेटी ने महिला थाने में अपने पति और विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए कई संगीन आरोप लगाए हैं. ममता ने कहा कि पीहर से रुपए लाने के लिए पति डंडे और बैट से पीटता था, इतना ही नहीं अश्लील वीडियो दिखाता और जबरदस्ती … Read more

भारत जोड़ो यात्रा के होर्डिंग्स से अपनी फ़ोटो हटाने के लिए दिग्गी ने लिखा कमलनाथ को पत्र, BJP ने ली चुटकी

'दिग्विजय की फोटो न लगना है केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश'

Politalks.News/MadhyaPradesh. कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक करीब 1350 किलोमीटर की अपनी यात्रा पूरी कर ली है. फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में है और से महाराष्ट्र होती हुई करीब 20 नवंबर को यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगी. ऐसे में यात्रा की तैयारियों को लेकर एमपी कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं. लेकिन इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले दिग्विजय की चिठ्ठी ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. दिग्गी राजा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र … Read more

सोनिया-राहुल को 72 घंटे बिठाकर पूछताछ करने वाली ED को लेकर आऊंगा और…- किरोड़ी की चेतावनी

img 20221031 094117

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. बीते दिनों शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपरलीक कांड को लेकर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमाती नजर आ रही है. बीते रोज रविवार को दीवाली मिलन समारोह में भाग लेने दौसा के सिकराय पहुंचे दिग्गज भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पेपर लीक मामले को लेकर गहलोत सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. डॉ किरोड़ी ने कहा कि दौसा जिले के 5 विधायकों में से 3 मंत्री हैं, जिन्होंने पेपरलीक कांड में पैसे लूटे हैं. यही नहीं सांसद मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि, ‘मुख्यमंत्री तो इनकी जांच करवाएंगे नहीं, लेकिन मैं यहां ED लेकर आऊंगा जो राहुल गांधी को भी … Read more

ब्रेन स्ट्रोक के बाद SMS अस्पताल में भर्ती मंत्री सुभाष गर्ग की हालत में सुधार, सीएम ने पूछी कुशलक्षेम: बीते रोज रविवार को भरतपुर में दीपावली मिलन समारोह के दौरान मंत्री सुभाष गर्ग को आया था माइनर ब्रेन स्ट्रोक, तबीयत बिगड़ने पर पहले आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया सुभाष गर्ग को, फिलहाल प्रदेश के सबसे बड़े SMS हॉस्पिटल में विशेषज्ञों की देखरेख में इलाज चल रहा है गर्ग का, समारोह में मंत्री गर्ग से मिलने बड़ी संख्या में पहुंचे थे लोग, मंत्री विश्वेंद्र सिंह सहित अन्य कई कांग्रेस नेता भी थे वहां मौजूद, सायं साढ़े 4 बजे के करीब अचानक तबीयत बिगड़ गई गर्ग की तबियत, इस पर विश्वेंद्र सिंह ने गर्ग को संभाला, इसके बाद RBM अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने की मंत्री की MRI, गर्ग को पहले से रही है हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत, रविवार को उनके कार्यालय पर दीपावली मिलन कार्यक्रम के चलते काफी भीड़ थी, धूप और स्ट्रेस के चलते शायद बढ़ गया उनका बीपी और हाथ में जकड़न होने के साथ हुआ दर्द भी, शाम 5.30 बजे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर लाया गया मंत्री सुभाष गर्ग को

img 20221031 074158

पायलट हिम्मत दिखाएं तो बन सकते हैं मुख्यमंत्री, कांग्रेस को तीसरे नम्बर पर धकेल देगी रालोपा- बेनीवाल

'अपनी अलग पार्टी बनाएं सचिन पायलट'

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, ‘कांग्रेस नेता सचिन पायलट को 2020 में हिम्मत दिखानी चाहिए थीज़ लेकिन वो नहीं दिखा पाए. मेरा मानना है कि पायलट अब भी हिम्मत दिखाएं तो मुख्यमंत्री बन सकते हैं. उनकी जाति, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों में उनका अच्छा प्रभाव है. ऐसे में सचिन पायलट को अपनी अलग पार्टी बनानी चाहिए.’ प्रमुख दैनिक राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर‘ को दिए विशेष इंटरव्यू में सांसद बेनीवाल ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनावों में रालोपा पहले या दूसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी होगी. दरअसल, शनिवार को सांसद … Read more

गुढ़ा के बेटे शिवम ने गजेंद्र सिंह को दिया राजनीति का ज्ञान, 18 सीटों में कहीं से भी चुनाव लड़ने की दी चुनौती

मंत्री पुत्र ने साधा केंद्रीय मंत्री पर निशाना

Politalks.News/Rajasthan. पिछले कुछ दिनों की अगर बात की जाए तो राजस्थान में सियासी बयानबाजी का दौर लगातार अपने चरम पर है. कांग्रेस एवं बीजेपी के दिग्गज नेताओं के बीच जारी आरोप प्रत्यारोप के बीच अब राजनेताओं के पुत्र भी अपनी बयानबाजी का कौशल दिखाने से नहीं चूक रहे हैं. हाल ही में जोधपुर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रदेश सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को भरतपुरी बिन पेंदे का लौटा कहना गुढा के पुत्र को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने गज्जू बना को विधानसभा चुनाव लड़ने की चेतावनी तक दे डाली. राजेंद्र गुढ़ा के बेटे शिवम गुढ़ा ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि, … Read more

इतनी हैसियत नहीं है उनकी कि वो करें कांग्रेस की पंचायती, अपना घर संभालें- BJP पर बरसे CM गहलोत

खड़गे को रबर स्टैम्प बताने पर भड़के गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. गुरुवार को राजधानी जयपुर के SMS स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक खेलों का समापन समारोह आयोजित किया गया. समापन समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत करते हुए प्रदेशवासियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. इस दौरान सीएम गहलोत के साथ खेल मंत्री अशोक चांदना एवं कृष्णा पूनियां भी समारोह में मौजूद रही. इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘प्रदेश के कई जिलों ने मैडल जीते लेकिन कुछ जिलों के साथ मेरा जिला जोधपुर भी मैडल जीतने में पीछे रह गया. लेकिन मैं समझता हूँ कि  कोचेज को इन जिलों के लिए एक्टिव करना पड़ेगा.’ वहीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद … Read more

नियमों के आधार पर जल्द लिया जाएगा फैसला, जिसकी भविष्य में दी जाए नजीर- BJP नेताओं से बोले जोशी

बीजेपी नेताओं ने स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

Politalks.News/Rajasthan. पिछले महीने की 25 सितंबर को राजस्थान में हुए सियासी घमासान को लेकर अब भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है. मंगलवार को राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हाल ही में राजस्थान कांग्रेस के विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि, ‘जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस ऊहापोह की स्थिति को खत्म कराएं.’ तो वहीं सतीश पूनियां ने कहा … Read more

संविदाकर्मियों को नियमित करे सरकार- पूनियां ने CM गहलोत को पत्र लिखकर दिलाई चुनावी वादे की याद

img 20221017 104003

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में अब लगभग एक साल का समय शेष बचा है. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की गहलोत सरकार जहां हर साल होने वाली बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने में जुटी है तो वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार पर अभी तक भी चुनावी घोषणा पत्र के वादे ही पूरा नहीं करने के आरोप लगा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य के संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की है. पूनिया ने अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र- 2018 (पेज नं0. 15 के पैरा … Read more