रीट, SI, लाइब्रेरियन, पटवारी व JEN के बाद वनरक्षक परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार के माथे पर कलंक- राठौड़

img 20221113 195740

रीट के बाद अब रविवार को हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक तो विपक्ष के निशाने पर आई गहलोत सरकार, दिग्गज बीजेपी नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट कर उठाए गहलोत सरकार पर सवाल, कहा- वनरक्षक भर्ती परीक्षा से पूर्व आंसर शीट सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दूसरी पारी का पेपर निरस्त होना बड़ा उदाहरण है गहलोत सरकार की नाकामी का और सवालिया निशान है समूचे परीक्षा तंत्र पर, कांग्रेस सरकार ने सदन में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा विधेयक-2022 भी किया था पारित, लेकिन दुर्भाग्य है कि सत्ता के संरक्षण व गठजोड़ से बेखौफ पेपर माफियाओं ने कानून को धता बताकर फिर से पेपर … Read more

नियमितीकरण के नाम पर संविदा कर्मियों के सेवा अनुभव को जीरो करना सरासर विश्वासघात- राठौड़

राठौड़ के निशाने पर गहलोत सरकार

Rajendra Rathod on Gehlot Govt. हाल ही में दीवाली के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रदेश में राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल-2022 लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस प्रस्ताव के जरिए गहलोत सरकार एक लाख 10 हजार से अधिक संविदाकर्मियों को नियमों के दायरे में लाकर लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा है. लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के साथ साथ प्रदेश के लाखों संविदाकर्मियों ने गहलोत सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट कर कहा कि जन घोषणा पत्र … Read more

HC के आदेश के बाद सौम्या गुर्जर की जगी उम्मीदें, बोले राठौड़- सरकार की नीति-नीयत का हुआ पर्दाफाश

हाईकोर्ट ने सौम्या गुर्जर को दी बड़ी राहत

Jaipur Greator Nagar Nigam. राजस्थान में जयपुर ग्रेटर नगर निगम में मेयर पद के लिए आज हुई वोटिंग और उससे पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों दलों द्वारा कराई पार्षदों की बाड़ेबंदी पर पानी फिर गया है. हुआ कुछ यूं कि मेयर पद के लिए BJP से रश्मि सैनी और कांग्रेस से हेमा सिंघानिया मैदान आमने सामने थी और दोनों ही प्रत्याशियों के चयन को लेकर मतदान भी पूर्ण हो गया लेकिन हाईकोर्ट के एक आदेश ने पार्टी प्रत्याशियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. ग्रेटर नगर निगम की बर्खास्त मेयर डॉ.सौम्या गुर्जर ने अपनी बर्खास्तगी के आदेश को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद आज जस्टिस महेंद्र … Read more

सौम्या गुर्जर की बर्खास्तगी को रद्द करे सरकार- हाईकोर्ट ने दिए आदेश, ग्रेटर नगर निगम की मतगणना पर लगेगी रोक

img 20221110 123318

जयपुर ग्रेटर नगर निगम के मेयर के लिए जारी वोटिंग के बीच हाईकोर्ट के निर्देश ने मचाई जबरदस्त सियासी हलचल, बर्खास्त मेयर सौम्या गुर्जर की चुनाव पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ के जस्टिस महेंद्र कुमार गाेयल ने दिए सरकार को निर्देश, कहा कि- पूर्व मेयर के बर्खास्तगी के ऑर्डर को विड्रॉ करके नया ऑर्डर करें जारी और आधे घंटे में इस बारे में कोर्ट को करें सूचित अन्यथा हम सौम्या की रिट् को करें अलाऊ, ऐसे में अगर सरकार सौम्या की बर्खास्तगी के आदेश को रद्द करने का आदेश जारी नही करती है तो आज 2 बजे बाद कोर्ट सुना सकती है कोई बड़ा फैसला, … Read more

ग्रेटर नगर निगम में मेयर के लिए महामुकाबला आज, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग से आस, BJP को पूरा विश्वास

img 20221110 081811

कौन होगा नगर निगम ग्रेटर का मुखिया इसका फैसला हो जाएगा कुछ घंटे बाद, एक सप्ताह की मौज-मस्ती के बाद बाडाबंदी मे कैद भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आएंगे बाहर और मेयर पद के लिए करेंगे मतदान, मतदान से पहले अपने-अपने पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति का पाठ पढाने में जुटे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज, क्योंकि मेयर के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा है दांव पर, भाजपा की रश्मि सैनी और कांग्रेस की हेमा सिंघानिया के बीच है यह महामुकाबला, जिसके पक्ष में जाएंगे 74 वोट, वो होगा शहरी सरकार (ग्रेटर निगम) का मुखिया, नगर निगम ग्रेटर में मेयर पद के लिए अभी सुबह 10 … Read more

सरदारशहर उपचुनाव की गहमागहमी हुई तेज, कांग्रेस की जीत मानी जा रही तय, पूनियां ने भी स्वीकारी हार!

उपचुनाव का सियासी संग्राम

Rajasthan Sardarshahr By-Election. हाल ही में लंबी बीमारी के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद खाली हुई चुरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है. बता दें, सरदारशहर विधानसभा के लिए आगामी 5 दिसम्बर को उपचुनाव होंगे, जिसके परिणाम देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव और उपचुनावों के साथ 8 दिसम्बर को सामने आएंगे. प्रदेश में होने वाले उपचुनावों के ट्रेंड पर गौर करें तो माना जा रहा है कि पिछले उपचुनावों की तरह इस बार सरदारशहर में भी सहानुभूति लहर ही देखने को मिलेगी, यानी कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है. … Read more

‘पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं, जो ये समझता है वो खुद छोड़ दे, वरना समय आने पर गिरा देगी….’

पार्टी नेता ऐसे बयान नहीं दें, जिससे हो पार्टी को नुकसान, गलत बयान बाजी करने वाले हर नेता की बात की जा रही है नोट चाहे मंत्री हो या विधायक, पार्टी अभी हर बात को नोट कर रही है, वो चाहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी हो या फिर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी- गोविंद सिंह डोटासरा

Rajasthan Political Crisis in Congress. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 3 दिसंबर को राजस्थान के झालावाड़ से राज्य में प्रवेश करेगी. ऐसे में पार्टी नेता यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं प्रदेश में लम्बे समय से जारी सियासी बयानबाजी को लेकर भी पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं. भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने पार्टी नेताओं को सख्त लहजे में कहा कि, ‘पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं है. जो व्यक्ति अपने आप को पार्टी से बड़ा समझता है तो पार्टी खुद छोड़ दे, या पार्टी … Read more

राम-भरत ने जिस सिंहासन का एक दूसरे के लिए किया त्याग, आज उसे पाने के लिए हो रहा है संघर्ष- राजे

img 20221106 wa0307

Ex-CM Vasundhra Raje in Nathdwara. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राम राज्य के पक्षधर बताते हुए कहा है कि गर्व है कि उनके प्रयासों से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में बन रहा है. यही नहीं मैडम राजे ने रामकथा के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि रामकथा में राम और भरत का त्याग देखिए, राम सिंहासन त्यागकर वन चले गए तो छोटे भाई भरत ने भी सिंहासन त्यागकर चरण पादुकाओं को राजा मानकर शासन चलाया, लेकिन आज के समय में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है, अब तो सिंहासन के लिए संघर्ष … Read more

तोड़फोड़ की कोशिश की तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे- कांग्रेस के दावे पर पूनियां ने दी सीधी धमकी

img 20221106 220856

Jaipur Grater Nagar Nigam. जयपुर ग्रेटर नगर निगम चुनाव में बीजेपी खेमे में तोड़फोड़ की कोशिश पर राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की नीयत खराब है. बेहतर है कि कांग्रेस पहले खुद अपना घर संभाले. पूनिया ने बीजेपी के पास बहुमत से ज्यादा वोट आने का दावा करते हुए कांग्रेस को चेताया कि जयपुर ग्रेटर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी खेमे में तोड़फोड़ की कोशिश की, तो हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. दरअसल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस खेमे के पार्षद राजेश गुर्जर व प्रदीप तिवाड़ी के उस दावे पर पलटवार किया है, जिसमें … Read more

महत्वाकांक्षा रखें, लेकिन अप्रोच सही हो- पायलट पर गहलोत का तंज, मुख्यमंत्री दिल्ली में, टला गुजरात दौरा

गहलोत की पायलट को नसीहत

Rajasthan Political Crisis/Ashok Gehlot in Delhi. राजस्थान की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी में चरम पर पहुंची सियासी बयानबाजी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को जयपुर से दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रूटीन चेकअप के लिए सी स्कीम स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे, जहां गहलोत ने अपना वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा रूटीन चेकअप करवाया. इससे पहले शुक्रवार को बारां में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि हमारी पार्टी के भीतर तो चुनौतियां नहीं हैं, हां राजनीति में थोड़ा-बहुत तो हर आदमी का एंबिशन होता है, हम क्यों बुरा मानें? हर आदमी अपना एंबिशन रखता है और … Read more