क्या कारण है कि कांग्रेस के एक बार 50 और एक बार 21 विधायक रह गए? पायलट के निशाने पर गहलोत

सचिन पायलट का सीएम गहलोत पर सियासी पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. एक लम्बी चुप्पी के बाद बुधवार को एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने बिना नाम लिए गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. पायलट ने एक और जहां कांग्रेस के एक्शन टेकन कैम्प में पिछली वसुंधरा सरकार में विपक्ष में रहते हुए उठाए गए मुद्दों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई तो वहीं मीडिया से बातचीत में राजस्थान में कांग्रेस सरकार के रिपीट नहीं को लेकर सवाल उठाए. सचिन पायलट ने इशारों में सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा है कि हम लोगों को इस बात को मानना पड़ेगा कि हमारे एक बार सिर्फ 50 … Read more

हरियाणा-राजस्थान में निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर दो मीडिया समूहों के मालिकों ने उड़ाई कांग्रेस की नींद

हरियाणा-राजस्थान में राज्यसभा चुनाव

Politalks.News/HaryanaPolitics. देश के 10 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के चलते सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. जहां राजस्थान में बीजेपी के समर्थन से एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने नामांकन दाखिल कर कांग्रेस को टेंशन दे दी है तो वहीं हरियाणा में आखिरी वक्त में मीडिया समूह आईटीवी नेटवर्क के मालिक कार्तिकेय शर्मा ने नामांकन दाखिल कर कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. है. यही नहीं माकन की मुश्किल तब और बढ़ गई जब जेजेपी ने अपना सनर्थन कार्तिकेय शर्मा को देने का एलान कर दिया. ऐसे में अब … Read more

पूरी ताकत के साथ AIMIM लड़ेगी राजस्थान विधानसभा चुनाव, नहीं होगा किसी दल से गठबंधन- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने AIMIM की राजस्थान इकाई का किया उद्धघाटन

Poilitalks.News/AsaduddinOwaisi/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज AIMIM ने राजस्थान में औपचारिक एंट्री कर ली है. एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को जयपुर स्थित होटल में पार्टी की राजस्थान इकाई का उद्धघाटन किया. इस दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘आने वाले विधानसभा चुनाव में AIMIM पार्टी पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेगी. पार्टी राजस्थान में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसका एलान भी बहुत जल्द किया जाएगा.’ सियासी गलियारों में चर्चा AIMIM के राजस्थान में आने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि अल्पसंख्यक कांग्रेस के परंपरागत मतदाता समझे जाते रहे … Read more

हार्दिक पटेल ने लगाए रघु शर्मा पर गंभीर आरोप- कहते थे राजस्थान में गहलोत साहब ने बिगाड़ दिया सब

हार्दिक पटेल ने लगाए रघु शर्मा पर गंभीर आरोप

Politalks.News/Gujarat/HardikPatel/RaghuSharma. हाल ही में गुजरात कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने वर्तमान में गुजरात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हार्दिक पटेल ने दावा किया कि रघु शर्मा ने पार्टी की बैठकों में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की 10 सीट भी नहीं आने वाली, यहां अशोक गहलोत ने सब कुछ खराब कर दिया है. हार्दिक ने आरोप लगाया कि रघु शर्मा के गुजरात प्रभारी बनने के बाद नेताओं ने पार्टी छोड़ी. हार्दिक पटेल के इन दावों के बाद गुजरात से ज्यादा राजस्थान की सियासत में … Read more

मंत्रियों व सत्ता पक्ष के विधायकों के संरक्षण में टोल कंपनियों का जनता पर हावी होना दुर्भाग्यपूर्ण- बेनीवाल

सांसद बेनीवाल का बड़ा एलान

Politalks.News/HanumanBeniwal. अजमेर जिले के जयपुर हाइवे पर स्थित गेगल टोल प्लाजा पर टोल कंपनी द्वारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ RLP कार्यकर्ताओं ने आज जमकर प्रदर्शन किया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजमेर के गेगल टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने के लिए यह प्रदर्शन किया लेकिन इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. विरोध तेज होता देख पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया. पुलिस की इस कार्यवाही की नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने कड़े शब्दों में निंदा की है. सांसद बेनीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग करते … Read more

गहलोत सरकार के कामकाज को देखकर BJP के आधे विधायक भी कांग्रेस को देना चाहते हैं वोट- डोटासरा

img 20220526 203929

Politalks.News/Rajasthan/Dotasara. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आगामी 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajasthan Rajyasabha Election 2022) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के गुड गवर्नेंस के नाम पर कांग्रेस का पूरा कुनबा एकजुट है. माकपा निर्दलीय और RLD के विधायक हमारे साथ है. BTP के विधायकों ने भी हाउस में हमें समर्थन दिया तो हम उम्मीद कर रहे हैं, वो भी हमारे पक्ष में वोट डालेंगे.’ डोटासरा ने आगे यहां तक कह दिया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में भरोसा करती है, नहीं तो राजस्थान सरकार के कामकाज को देखते हुए भाजपा के आधे विधायक भी कांग्रेस को वोट देना … Read more

लोकतंत्र में पत्रकारों पर हमला निंदनीय, CHA के धरने को जबरन हटाना अलोकतांत्रिक- सांसद बेनीवाल

img 20220525 wa0280

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. प्रदेश की राजधानी जयपुर कालवाड़ क्षेत्र में बुधवार को पत्रकार कमल देगड़ा, विवेक सिंह जादौन व रामनिवास पर हुए जानलेवा हमले को लेकर रालोपा संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है. मामले को लेकर सांसद बेनीवाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक व जयपुर पुलिस कमिश्नर से दूरभाष पर वार्ता करके हमले में संलिप्त सभी आरोपियों व घटना के साजिशकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है. यही नहीं सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरएलपी के प्रदेश अध्यक्ष व भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग व पार्टी के पदाधिकारियों को घायल पत्रकारों से मिलने चिरायु अस्पताल भी भेजा. विधायक गर्ग ने … Read more

सांसद बेनीवाल ने साधे एक तीर से दो निशाने, BJP-कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बताया आंतरिक गठबंधन

हनुमान बेनीवाल के निशाने पर बीजेपी-कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राजस्थान का नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है, आम आदमी महंगाई से पस्त है, कानून व्यवस्था वेंटीलेटर पर पहुँच चुकी है और राजस्थान में भाजपा विपक्ष की अपनी भूमिका अदा करने में विफल रही है…यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने आज एक बयान जारी कर करते हुए कही है. सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक तीर से दो निशाने वाला बयान देते मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, प्रधानमंत्री कांग्रेस को लेकर केवल बातें कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी के पति से जुड़े मामले केंद्र के पास लंबित हैं और 8 साल केंद्र की सरकार को … Read more

संघ प्रचारक है इस देश का प्रधानमंत्री, RSS और BJP का क्यों नहीं हो जाता विलय?- CM गहलोत

गहलोत ने साधा बीजेपी पर निशाना तो राठौड़ ने किया पलटवार

Politalks.News/AshokGehlot. राजस्थान में हाल ही में कई स्थानों पर हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा. यहीं नहीं सीएम गहलोत ने इस दौरान आरएसएस को भी जमकर आड़े हाथ लिया. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘एक आरएसएस प्रचारक इस देश का प्रधानमंत्री है. आरएसएस को भी इसे स्वीकार करना चाहिए. आरएसएस और बीजेपी का विलय क्यों नहीं होता?’ कांग्रेस समर्पित है, भारत जोड़ने के लिए, एकता और अखंडता के लिए. उसके लिए कांग्रेस भारत जोड़ो की बात घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान कर रही है. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर पलटवार करने … Read more

किरोड़ी मीणा की राजनीति खत्म, धरने-प्रदर्शन का बचा है काम- रमेश मीणा, मदेरणा के बयान पर कसा तंज

img 20220513 wa0144

Politalks.News/Rajasthan. बीते रोज गुरुवार को उदयपुर पहुंचे बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के बाद जहां एक और बीजेपी नेताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है तो वहीं गहलोत सरकार में पंचायती राज मंत्री रमेश चन्द्र मीणा (Ramesh Meena) ने डॉ मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘किरोड़ी लाल मीणा का सूर्य अब अस्त हो चुका है, उनके पास धरना-प्रदर्शन के अलावा और कोई काम नहीं बचा है.’ गुरुवार को करौली कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री रमेश मीणा ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश … Read more