सहारा इंडिया के निवेशकों के वर्षों से अटके भुगतान के लिए किरोडी का कूच-धरना, ज्ञापन सौंप कर की ये मांग

सैंकड़ों समर्थकों के साथ बस्सी से जयपुर के सेबी दफ्तर की ओर सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीना का कूच

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीना ने आज सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ता और अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बस्सी से जयपुर के सेबी दफ्तर की ओर किया कूच किया. इस दौरान सांसद डॉ किरोड़ी मीना खुद ट्रेक्टर पर सवार हुए तो वहीं सैंकड़ों गाड़ियों का लंबा काफिला उनके साथ जयपुर कूच में शामिल हुआ. राजधानी जयपुर सेबी के दफ्तर पहुंचने से पहले ही किरोड़ी लाल मीना के क़ाफ़िले को सेंट्रल पार्क के पास पुलिसबल द्वारा रोक लिया गया. ऐसे में सांसद किरोड़ी लाल मीणा वहीं सेंट्रल पार्क के पास धरने पर बैठ गए. फिर क़रीब एक घंटे के धरने के बाद डॉ मीणा … Read more

रा.सभा चुनाव में बेनीवाल ने निभाया वादा तो वहीं अधिवक्ता के आत्मदाह मामले में सरकार पर उठाए सवाल

img 20220610 wa0183

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार सुबह अपनी पार्टी के तीनों विधायकों के साथ जयपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय के बाहर पहुंचे. यहां सांसद बेनीवाल ने सीकर जिले के खंडेला में एसडीएम कोर्ट में सिस्टम से तंग आकर आत्मदाह करने वाले अधिवक्ता हंसराज मावलिया के परिजनों को न्याय दिलवाने के लिए आंदोलित अधिवक्ताओं का समर्थन किया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि लोगो को न्याय दिलवाने वाला अधिवक्ता स्वयं सिस्टम से परेशान होकर खुद को जिंदा जला लेता है, तो यह राजस्थान सरकार के सिस्टम पर बहुत बड़ा सवालिया निशान है. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांग उठाते हुए आगे कहा … Read more

बीजेपी के एक और विधायक का वोट हुआ बेकार! तो कैलाश मीणा के वोट पर असमंजस बरकरार: राजस्थान राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, बीजेपी के एक और विधायक सिद्धि कुमारी का वोट हुआ बेकार! सिद्धि कुमारी को निर्दलीय प्रत्याशी डॉ सुभाष चंद्रा के समर्थन में डालना था अपना वोट लेकिन गलती से दे दिया घनस्याम तिवाड़ी को अपना वोट, वहीं डग से भाजपा विधायक कैलाश मीणा के मतदान पर जारी है असमंजस, बीजेपी विधायक ने वोटिंग के बाद अपने एजेंट राजेंद्र राठौड़ को दिखाया था अपना मत, तभी कांग्रेस एजेंट गोविंद सिंह डोटसरा ने भी उनका वोट उन्हें दिख जाने का किया दावा, ऐसे में अब कांग्रेस द्वारा कैलाश मीणा के मत को ख़ारिज करने की उठाई जा रही है मांग, ऐसे में अब सीसीटीवी फुटेज और निर्वाचन आयोग की वीडीयो रिकार्डिंग देखने के बाद ही बीजेपी विधायक के मत पर लिया जाएगा फैसला, अगर मीणा का मत हो जाता है खारिज तो वह दूसरे विधायक होंगे जिनका मत हो गया है खारिज, इससे पहले शोभारानी कुशवाहा ने कांग्रेस के पक्ष में दिया था वोट, जिसे बाद में कर दिया गया खारिज’

असमंजस में भाजपा विधायक

गहलोत ने छीना सेनानियों का सम्मान, ब्याज सहित वापस लौटाएगी 2023 में भाजपा सरकार- मैडम राजे

राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने आज बड़ा एलान करते हुए कहा कि राजस्थान में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन वापस शुरू होगी, जो कि अशोक गहलोत सरकार ने बंद कर दी है. मैडम राजे भाजपा द्वारा जामडोली में आयोजित विधायक अभ्यास वर्ग में ‘आपातकाल व लोकतंत्र बहाली में हमारी भूमिका’ विषय पर बोल रही थीं. पूर्व सीएम मैडम राजे ने बताया कि जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बनी तब, हमारी सरकार ने मीसा और डीआईआर के तहत जेल गये सभी लोगों की पेंशन चालू की, पर जब 2008 में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री … Read more

पिछले 25 दिन के घटनाक्रम और राज्यसभा प्रत्याशियों से यह तय है कि कांग्रेस कभी नहीं सुधरने वाली!

ऐसे तो कैसे बचेगी कांग्रेस?

Politalks.News/Congress. हाल ही में बीते माह मई में उदयपुर में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन दिवसीय नवसंकल्प शिविर के बाद सुनील जाखड़ और कपिल सिब्बल जैसे पुराने और हार्दिक पटेल जैसे युवा नेता पार्टी छोड़ गए. लेकिन कांग्रेस ऐसे दिखा रही है, जैसे उसे इसकी परवाह ही नहीं है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ नेताओं के मामले में पार्टी की यह एप्रोच है, बल्कि पार्टी के पास कोई संगठन भी नहीं है और कोई कार्यक्रम भी नहीं है. इतनी घनघोर कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के बावजूद सरकार को घेरने वाला कोई कार्यक्रम कांग्रेस नहीं चला रही है. भाजपा और क्षेत्रीय पार्टियां आगे होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी … Read more

होटल स्टाफ के जरिए कांग्रेसी MLA हैं चंद्रा के संपर्क में- मिश्रा का बड़ा दावा, बेनीवाल पर लगाए बड़े आरोप

img 20220607 wa0215

Politalks.News/RajysabhaElection/Rajasthan. राजस्थान 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है. तीन दिन बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जहां तीन प्रत्याशियों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवाड़ी को मैदान में उतारा है तो बीजेपी की तरफ से घनश्याम तिवाड़ी मैदान में है. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के चैयरमेन डॉ सुभाष चंद्रा ने ताल ठोकी है. बीजेपी जहां पहले ही चंद्रा को अपने समर्थन देने का एलान कर चुकी है तो वहीं RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी सोमवार को अपने विधायकों को निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने के निर्देश दिए हैं. लेकिन बेनीवाल … Read more

हमारे साथ नहीं हुआ न्याय, पिछली बाड़ेबंदी में जो वादे किए थे नहीं हुए पूरे, वोट कांग्रेस को ही देंगे- खिलाड़ी

अब खिलाड़ी ने खोला CM गहलोत के खिलाफ मोर्चा

Politalks.News/Rajasthan/Rajyasabha. प्रदेश की 4 सीटों पर 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में मोर्चा खोलकर बैठे 6 कांग्रेसी विधायकों ने बीते रोज गहलोत सरकार में मंत्री राजेन्द्र गुढा के आवास पर ही डेरा डाले रखा. यहां तक कि रात का डिनर भी सभी विधायकों ने साथ में ही किया. इस बीच कल दिनभर नाराज विधायकों ने एक एक कर मीडिया के सामने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला. इसी कड़ी में वरिष्ठ नेता और हाल ही में राजनीतिक नियुक्तियों के दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष वाली लॉलीपॉप ले चुके कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने भी शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए … Read more

मुझे विधायक मायावती ने बनाया न कि कांग्रेस ने- मलिंगा ने गहलोत सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

img 20220604 092732

Politalks.News/Rajasthan/Rajyasabha. निर्दलीय उम्मीदवार दे तौर पर राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने वाले बड़े उद्योगपति डॉ सुभाष चंद्रा राजस्थान में सियासी जादूगर की मौजूदगी में जीत पाएंगे या नहीं यह तो अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन चंद्रा के मैदान में आने से कांग्रेस में कई विधायकों को अपनी भड़ास निकालने का एक अंतिम मौका जरूर दे दिया. बसपा से कांग्रेस में आए विधायक, कुछ निर्दलीय और कुछ खुद कांग्रेसी विधायकों को अच्छे से समझ आता है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यह लास्ट मौका है जब गहलोत सरकार पर जमकर दबाव बनाया जा सकता है. यही कारण है कि बसपा से कांग्रेसी बने 5 विधायक राजेंद्र गुढ़ा, वाजिब अली, … Read more

भाजपा बैटिंग तो करना चाहती है लेकिन पिच पर नहीं आना चाहती- पायलट का बीजेपी पर जोरदार तंज

सचिन पायलट का बीजेपी पर जोरदार तंज

Politalks.News/Rajashtan/Rajyasabha Election. राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election 2022) को लेकर प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में सियासी घमासान अपने चरम पर है. विधायकों की खरीद फरोख्त के डर से कांग्रेस ने अपने और निर्दलीय विधायकों को बाड़ेबंदी में उदयपुर भेज दिया है. ज्यादातर विधायक जहां कल देर रात को ही वहां पहुंच गए थे तो वहीं कुछ आज पहुंच रहे हैं. ऐसे में यहां रिसोर्ट ताज अरावली में लगातार कांग्रेस और समर्थित विधायकों के आने का सिलसिला जारी है. इस बीच शुक्रवार दोपहर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रमोद तिवारी, विधायक रोहित बोहरा, बृजेंद्र ओला, रमिला खड़िया, … Read more

अफसरों को लगता है कि सरकार बदलने वाली है तो मुंह फेर लेते हैं, सही है कि संगठन कमजोर हुआ है- CM

अफसर काम नहीं कर रहे तो बदलने में एक मिनट लगेगा- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/Congress. प्रदेश की राजधानी जयपुर में चली राजस्थान कांग्रेस की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन संगठन कमजोर हुआ है, यह बात सभी को स्वीकार करनी चाहिए. जीत में सब भागीदारी चाहते हैं लेकिन हार में कोई भागीदार नहीं बनता. वहीं ब्यूरोक्रेसी को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि जहां तक ब्यूरोक्रेसी की बात है तो जब अफसरों को लगता है कि सरकार जा रही है तो उनकी आदत है कि मुंह फेरने लगते हैं. लेकिन फिर भी लगेगा की अफसर काम नहीं कर रहे … Read more