गहलोत चाहते हैं तो घुसा दें बीजेपी ऑफिस में पुलिस, लेकिन…- सीएम के बयान पर पूनियां का पलटवार

सीएम के बयान पर पूनियां का पलटवार

Politalks.News/SatishPoonia/Rajasthan. अग्निपथ योजना को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में आज पार्टी के दिग्गज नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर के सामने सत्याग्रह किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘पुलिस दरवाजा तोड़कर एआईसीसी में घुस गई, अगर ऐसा ही कुछ हम राजस्थान में भी बीजेपी ऑफिस में करें तो?’ अब सीएम गहलोत के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की प्रतिक्रिया सामने आई है. पूनियां ने कहा कि, ‘गहलोत चाहते हैं तो बीजेपी ऑफिस … Read more

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस की तिरंगा रैली में सीएम गहलोत ने मोदी सरकार पर बोला हमला, की ये मांग

img 20220619 165802

Politalks.News/Rajasthan. मोदी सरकार द्वारा सैनिकों की भर्ती के लिए लाई गई नई योजना अग्निपथ का देशभर के युवाओं के साथ-साथ अब सियासी पार्टियों ने भी विरोध तेज कर दिया है. रविवार को कांग्रेस ने अग्निपथ योजना का देशभर में ‘सत्याग्रह’ के रूप में रैली निकालकर विरोध किया. इसी कड़ी में राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने इस योजना को देश और युवाओं के खिलाफ बताते हुए तिरंगा यात्रा निकाली मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने इस रैली को अमर जवान ज्योति से तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया. इस दौरान सीमा गहलोत और डोटासरा ने सेना में संविदा के आधार पर भर्ती का विरोध किया और सरकार से … Read more

राजस्थान की महिलाओं को भी CM आवास के बाहर करना चाहिए हनुमान चालीसा का पाठ- नवनीत कौर

img 20220619 095401

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर विवादों में आई अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा शनिवार को पति रवि राणा के साथ कोटा दौरे पर रहीं. नवनीत कौर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में केंद्र की अग्निपथ योजना की जमकर तारीफ की तो वहीं राजस्थान की महिलाओं को विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री गहलोत के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह भी दे डाली. वहीं निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि नूपुर ने ऐसा कोई बहुत बड़ा गुनाह नहीं किया है, नूपुर के साथ दबाव की राजनीति की … Read more

लोकतंत्र की बात गहलोत की कार्यप्रणाली से नहीं रखती साम्यता, आपातकाल कांग्रेस ने ही थोपा था- पूनियां

पूनियां का गहलोत पर पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/BJP. नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर देश की सियासत गर्म है. कांग्रेस ने पुरे देशभर में केंद्र सरकार और उसकी नीतियों के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे. सीएम गहलोत ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, ‘इस देश में फिलहाल बदले की राजनीति की जा रही है. मैं 50 साल से राजनीति कर रहा हूं मुझे क्या वो डराएंगे-धमकाएंगे, जो कल राजनीति में आए हैं. इनकी अभी रगड़ाई भी नहीं हुई है क्योंकि ये बड़े-बड़े पद पर बिना रगड़ाई … Read more

अग्निपथ योजना: सत्ता के दम पर की जा रही तानाशाही को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त- हनुमान बेनीवाल

बेनीवाल के निशाने पर केंद्र

Politalks.News/HanumanBeniwal. सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई योजना अग्निपथ का देशभर में जबरदस्त विरोध हो रहा है. बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सभी जगह पर प्रदर्शनकारी युवाओं ने कोहराम मचाया हुआ है. कई जगह तो प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों में आग लगा दी जिसके कारण यातायात बाधित रहा. कुछ ऐसा ही नजारा राजस्थान में भी देखने को मिला. राजस्थान में भरतपुर, कोटा सवाई माधोपुर, जयपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सो में युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया. शुक्रवार सुबह भरतपुर में स्टूडेंट्स ने जयपुर-आगरा रेलवे ट्रैक जाम कर दिया जिसके बाद पुलिस से भिड़े छात्रों ने पथराव भी किया. वहीं देश के कई हिस्सों में बेरोजगार युवाओं ने … Read more

13 को टाइम मांगा, 15 को मुकदमा, 17 को रेड पड़ गई, क्या अप्रोच है इनकी- गहलोत के निशाने पर CBI

गहलोत के निशाने पर CBI

Politalks.News/AshokGehlot. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर और दूकान पर हुई CBI की छापेमारी से प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है. सीएम गहलोत के भाई पर आरोप है कि 2007 से 2009 के बीच फर्टिलाइजर बनाने के लिए जरूरी पोटाश किसानों में बांटने के नाम पर सरकार से सब्सिडी पर खरीदी और प्रोडक्ट निजी कंपनियों को बेचकर मुनाफा कमाया. बता दें, इससे पहले सियासी संकट के दौरान ED भी अग्रसेन गहलोत पर कार्रवाई कर चुकी है. वहीं आज हुई CBI की इस छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया सामने आई है. शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने … Read more

मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ही ED कर रही है राहुल गांधी को परेशान, अब होगा BJP का सफाया- कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस ने किया राजभवन का घेराव

Politalks.News/Rajasthan/Congress. नेशनल हेराल्ड केस में ED द्वारा राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर इन दिनों देश की सियासत गरमाई हुई है. लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद अब राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं सूत्रों के अनुसार गुरूवार को राहुल गांधी ने AICC मुख्यालय में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ संपर्क में रह कर आगे की कार्ययोजना पर विचार किया. तो वहीं प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बार बार राहुल को पूछताछ के लिए बुलाने पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्त्ता आक्रोशित हैं. इसी कड़ी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया. एक तरफ जहां दिल्ली के सिविल … Read more

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बीच से बिना संबोधन क्यों चलीं गईं मैडम राजे? जानिए इस खास रिपोर्ट में

आखिर क्यों नहीं हुआ मैडम राजे का संबोधन?

Politalks.News/Rajasthan/BJP. बीते दो दिन तक कोटा में बूंदी रोड स्थित एक रिसोर्ट में चली बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का संबोधन नहीं हुआ, जबकी मंच पर मौजूद करीब सभी नेताओं का संबोधन हुआ. यही नहीं मैडम वसुंधरा राजे लंच के बाद बैठक से निकल गईं यानी मैडम पूरी बैठक में भी मौजूद नहीं रहीं. ऐसे में बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में मैडम राजे का संबोधन नहीं होना कल से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा. बैठक में मैडम वसुंधरा राजे को सुनने आए कार्यकर्ताओं को भी काफी निराशा हाथ लगी और सूत्रों की मानें … Read more

संविदा पर सैनिक भर्ती नहीं है सेना के हित में- केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना पर बेनीवाल ने उठाए सवाल

बेनीवाल के निशाने पर अग्निपथ योजना

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. लम्बे समय से सेना भर्ती का इतंजार कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को अग्निपथ भर्ती योजना की घोषणा कर दी है. लेकिन केंद्र की इस लॉलीपॉप वाली सेना भर्ती की योजना के तहत सैनिकों को सिर्फ चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के लिए अग्निपथ भर्ती योजना’ (Agnipath Recruitment Scheme) का ऐलान किया. राजनाथ सिंह ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत सेना में चार साल के लिए युवाओं को भर्ती कराया जाएगा और इसके साथ ही उन्हें नौकरी से छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा. केंद्र सरकार की इस योजना … Read more

सैनी सहित अन्य समाजों का चक्का जाम जारी, एक हाथ से ताली बजाने की हो रही है कोशिश- विश्वेन्द्र सिंह

तीसरे दिन भी आंदोलन जारी

Politalks.News/Bharatpur. एक तरफ जहां गहलोत की कांग्रेस सरकार के नेता दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है तो वहीं राजस्थान के भरतपुर में माली समाज सहित अन्य समाजों के लोगों का पिछले 3 दिन से आरक्षण आंदोलन जारी है. भरतपुर जिले के हंतरा गांव के पास जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर 12% आरक्षण की मांग को लेकर सैनी समाज, कुशवाहा शाक्य, मौर्य समाज का चक्का जाम मंगलवार को तीसरे दिन भी जारी है. सरकार की तरफ पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन अब तक समाज का कोई भी नेता या प्रतिनिधि बात करने के लिए नहीं पहुंचा है. वहीं … Read more