मीणा के खिलाफ गुटों में बंटे सरपंचों का धरना जारी, आरोप साबित हुए तो मांगना नहीं पड़ेगा इस्तीफा- मंत्री जी

'अधिकारीयों पर गिरी गाज तो डरे डरे सरपंच पहुंचे जयपुर'

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में पंचायती राज की नींव रखने वाले नागौर जिले के सरपंचों ने राजस्थान के पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. बीते महीने अपने नागौर जिले के दौरे के दौरान मंत्री मंत्री रमेश मीणा ने नरेगा में 300 करोड़ का घोटाला होने की बात कही थी. इसे लेकर एक महीने से प्रदेश भर के सभी सरपंच मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ लामबंध हैं. इसी कड़ी में सरपंचों ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में महापड़ाव डाला. लेकिन सरपंचों के इस महापड़ाव में दो गुट देखने को मिले. एक गुट तो मंत्री रमेश मीणा के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़ा हुआ है तो वहीं दूसरा … Read more

तिरंगा कैसे बना राष्ट्रीय ध्वज? आजादी के 52 साल बाद RSS मुख्यालय पर तिरंगा फहराने का ये हुआ अंजाम?

img 20220804 wa0258

Politalks.News/75thIndependenceDay. इस साल आने वाली आजादी की ऐतिहासिक 75वीं वर्षगांठ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लॉन्च किया है. इसकी शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने 2 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी में तिरंगा भी लगाया और सभी देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की. बता दें, केन्द्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर 20 करोड़ लोगों के घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है. लेकिन इसी बीच विपक्ष सहित सियासत के पुराने जानकार बीजेपी के तिरंगे के प्रति इस अत्यधिक आकर्षण और प्यार को लेकर आश्चर्य भी जता रहे हैं. राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी सहित कई राजनेताओं ने कभी संघ … Read more

कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर अमित शाह के आरोपों का पायलट ने दिया करारा जवाब

अमित शाह के आरोपों पर सचिन पायलट का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में प्रदर्शन किया. देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने आज काले कपड़े एवं हाथों में काली पट्टी पहनकर जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी के इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित तमाम दिग्गजों ने काले कपड़े पहनकर जमकर नारेबाजी की. राहुल गांधी ने जहां संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन की तरफ पैदल मार्च निकाला तो प्रियंका गांधी ने AICC मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका सहित सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया. 5 अगस्त के आज … Read more

सोनिया-राहुल पर बढ़ते ED के शिंकजे से बौखलाई कांग्रेस पार्टी सड़कों पर कर रही है नौटंकी- राठौड़

कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजेन्द्र राठौड़ का हमला

Politalks.News/Rajasthan. बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया. देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने आज काले कपड़े एवं हाथों में काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी सहित कई दिग्गजों ने काले कपड़े पहनकर जमकर नारेबाजी की. राहुल गांधी ने जहां संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन की तरफ पैदल मार्च निकाला तो प्रियंका गांधी ने AICC मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. जिसके बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका सहित सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर अब बीजेपी नेताओं की तंजपूर्ण प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी … Read more

आपके कहने पर लोगों ने ताली-थाली बजाई, अब शांति की अपील भी करके देख लो- गहलोत के निशाने पर PM मोदी

img 20220802 wa0109

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. प्रदेश के साथ-साथ देशभर में चुनावी सीजन के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले फ्री के वादों यानी ‘रेवड़ी पॉलिटिक्स’ को लेकर सियासत गरमाई हुई है. इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेवड़ी पॉलिटिक्स को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ‘वो कहते हैं कि हम राजस्थान में रेवड़ियां बांट रहे हैं, लेकिन यह रेवड़ियां नहीं बल्कि आम आदमी की जरूरत है. उसके स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए चलाई जा रही निशुल्क इलाज की योजना को वे रेवड़ियां बता रहे हैं. उनका तो लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है. वह सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. आज देश में … Read more

70 पार के बाबा किरोड़ी ने आमागढ़ की चढ़ाई चढ़ कर मनाया ‘विजय दिवस’, समाज के लिए सरकार से की ये मांग

1659411348142

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. 70 साल की उम्र को पार कर चुके भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने बीते रोज सोमवार एक बार फिर साबित कर दिया कि जीत उसी की होती है जो जीतना चाहता है, उम्र इंसान के हौसले को नहीं तोड़ सकती. एक साल बाद सावन के पावन महीने में एक बार फिर सोमवार कोसांसद डॉ किरोड़ी मीणा बिना रुके न केवल आमागढ़ की दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़े बल्कि भगवान मीन का झंडा भी फहराया. इस दौरान डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने केंद्र और प्रदेश सरकार से इस ऐतिहासिक किले को संरक्षित करने की मांग की. यही नहीं अपने चिर परिचित अंदाज में गहलोत … Read more

गहलोत सरकार में नाराज चल रहे G-6 के विधायकों को पायलट गुट के मुरारी मीणा ने दी सलाह, जानें क्या कहा

img 20220801 wa0185

Politalks.News/Rajasthan. अपनी ही गहलोत सरकार से नाराज चल रहे बसपा से कांग्रेसी बने विधायकों को अब सचिन पायलट खेमे से मंत्री बने मुरारी लाल मीणा ने सलाह दी है. दरअसल, मुरारी लाल मीणा भी साल 2008 में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के साथ बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों में शामिल रहे थे. ऐसे में मुरारी मीणा ने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के उस बयान से इनकार किया है कि पिछली बार जब वह बसपा से कांग्रेस में आए थे तो कांग्रेस के साथ उनका कोई करार हुआ था. मुरारी मीणा ने कहा कि पिछली बार जब हम कांग्रेस में शामिल हुए थे, उस समय भी हमने कोई शर्त नहीं … Read more

बढ़ती महंगाई पर बेनीवाल ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ- जनता ने दो बार जताया है भरोसा, अब…

महंगाई पर हुई चर्चा में भाग लेते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को लोकसभा में नियम 193 के तहत बढ़ती हुई महंगाई पर हुई चर्चा में भाग लिया. इस दौरान सांसद बेनीवाल ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के ठोस उपाय करने की मांग की. सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि यह अच्छी बात है कि सदन में महंगाई जैसे गंभीर औए महत्पूर्ण विषय पीकर चर्चा हो रही है, मगर यह चर्चा तभी सार्थक होगी जब सरकार महंगाई कम करने के ठोस कदम तत्काल उठाएगी और सदस्यों के सुझावों को अमल में लाया जाएगा. सदन में सांसद … Read more

ट्रेन ब्लास्ट मामले के आरोपी इंद्रेश कुमार से सर्टिफिकेट लेने की मुझे नहीं है आवश्यकता- ओवैसी का बड़ा वार

img 20220801 084242

Politalks.News/Rajasthan/AIMIM. राजधानी में चार दिन चले जर्नलिज्म से जुड़े एक कार्यक्रम के आखिरी सत्र में भाग लेने जयपुर पहुंचे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक तरफ जहां कट्टरता के सवाल पर NSA अजीत डोभाल से सवाल करते हुए पूछा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को बताना चाहिए कि कट्टरता कौन फैला रहा है, कट्टर कौन है, उनके नाम डोभाल को बताना चाहिए. तो वहीं दूसरी तरफ ओवैसी ने उदयपुर कन्हैया लाल हत्याकांड मामले की घटना को प्रदेश सरकार का फेलियर बताया है. ओवैसी ने कहा कन्हैया लाल टेलर ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. एक सवाल … Read more

RAS के बाद अब गहलोत सरकार ने किए IAS, IPS और IFS अधिकारियों के किए तबादले, देखें सूची

img 20220801 074218

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. हाल ही में आई 27 आरएएस अधिकारियों की सूची के बाद गहलोत सरकार ने रविवार रात एक बार फिर की प्रशासनिक सर्जरी, जिसके तहत 7 आईएएस, 4 आईपीएस और 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. कार्मिक विभाग द्वारा आदेशों के मुताबिक आईएएस अधिकारी सुधांश पंत को महानिदेशक और हरीश चंद्र माथुर को राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान की जिम्मेदारी दी है. वहीं, आईपीएस योगेश दाधीच अब जयपुर एसओजी पुलिस अधीक्षक होंगे. IAS- आईएएस तबादला सूची में सुधांश पंत के अलावा मंजू राजपाल को ग्रामीण विकास विभाग और स्टेट मिशन निदेशक आजीविका परियोजनाएं व स्वयं सहायता समूह में शासन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. कृष्ण कांत पाठक … Read more