गहलोत को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार, जनसुरक्षा से नहीं कोई सरोकार, 20 को होगा हल्ला बोल- पूनियां

प्रदेश सरकार के खिलाफ 20 अगस्त को बीजेपी करेगी विशाल प्रदर्शन

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था विपक्ष के लिए सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है. सियासी जानकारों का मानना है कि अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़ता अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाली है. इसे लेकर जहाँ बीजेपी सोशल मीडिया और पत्रकार वार्ता के जरिये तो लगातार प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर हमलवार है ही लेकिन अब बीजेपी ने सड़कों पर उतरने की भी तैयारी कर ली है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि, ‘20 अगस्त को राजस्थान की बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार, अवैध खनन, साधु-संतों पर अत्याचार, मॉब लिंचिंग, हिंदुओं … Read more

जातीय समीकरणों में फंसा JNVU छात्रसंघ का चुनावी रण, ABVP व NSUI दोनों को बेनीवाल की दरकार

रोचक हुआ JNVU का छात्रसंघ चुनाव

Politalks.News/StudentUnionElection/JNVU. राजस्थान में कोरोना के दुष्प्रभाव के चलते दो साल बाद हो रहे छात्रसंघ चुनावों के चलते विश्विद्यालयों और कॉलेजों में सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं. राजनीति को अपना कैरियर बनाने वाले युवाओं के लिए ये छात्रसंघ चुनाव पहला सियासी इम्तिहान माना जाता है, क्योंकि यहां जो योद्धा जीतता है उस पर सूबे की बड़ी पार्टियों के साथ राजनेताओं की भी नजरें गढ़ जाती हैं, यही कारण है कि इन चुनावों में छात्रनेता अपना पूरा दमखम दिखाते हैं और पार्टी से टिकट नहीं भी मिले तो निर्दलीय भाग्य आजमाते हैं. बात करें मारवाड़ की छात्र राजनीति की तो, इस बार मारवाड़ के सबसे बड़े विश्वविद्यालय जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी (JNVU) … Read more

CM नहीं बन पाने की खीज मिटाने के साथ गडकरी को बाहर करने की खुशी मना रहे थे शेखावत- डोटासरा

img 20220818 094129

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पिछले दिनों में एक के बाद एक हुई तीन बड़ी घटनाओं ने पहले से लचर चल रही प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से कटघरे में खड़ा कर दिया है. जालौर में दलित बालक की पिटाई के बाद हुई मौत और राजधानी में एक दलित महिला शिक्षिका को सरेआम जिंदा जलाकर मारने का मामला हो या 15 अगस्त को अलवर में एक सब्जी बेचने वाले शख्स के साथ मॉब लिंचिंग की घटना के बाद मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री अशोक गहलोत की कानून व्यवस्था पर पकड़ को लेकर सवाल उठने लगे हैं. इसी बीच दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान … Read more

रंजीता कोली पर बीजेपी सांसद ने ही करवाया हमला, विश्वेन्द्र सिंह ने किया खुलासा, लिखकर पूछे तीखे सवाल

attack on ranjeeta koli 1660030619

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में बीते दिनों भरतपुर जिले के धिलावटी क्षेत्र में भाजपा सांसद रंजीता कोली पर हुए तथाकथित हमले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. गहलोत सरकार पर लगाए गए आरोपों के जवाब में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने न सिर्फ सांसद रंजीता कोली के अधिकारों पर सवाल खड़े किए बल्कि यह भी दावा किया कि रंजीता कोली पर हमला अलीगढ़ के एक भाजपा सांसद ने करवाया है. मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने लेटर पैड पर बयान जारी कर सांसद रंजीता कोली से पूछा है कि आपको किस कानून और किस धारा के तहत वाहन चेक करने का अधिकार है. क्या आपको वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा इसीलिए … Read more

गहलोत को गजनी के आमिर खान की तरह शार्ट टर्म मेमोरी लॉस- CM के बयान पर भाजपा ने खोला मोर्चा

गहलोत के बयान पर बिफरी भाजपा

Politalks.News/Rajasthan. पैरामिल्ट्री फोर्सेज को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. सीएम गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर पैरामिल्ट्री फोर्सेज की गाड़ियों के जरिए BJP के दफ्तरों तक पैसा पहुंचाने का आरोप लगाया था. सीएम गहलोत के इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं ने सीएम गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने इसे पैरामिल्ट्री फोर्सेज का अपमान बताते हुए कहा कि, ‘कुर्सी की असुरक्षा, कांग्रेस के अंतर्कलह और देश में कांग्रेस के सिमटते जनाधार से सीएम गहलोत बहुत ज्यादा विचलित हैं और इतने विचलित है कि … Read more

दलित छात्र की मौत पर पायलट ने उठाए गहलोत सरकार पर सवाल, जिम्मेदारों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

sachin pilot in jalor copy

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. राजस्थान के जालौर में दलित स्कूली छात्र की निर्मम पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक और जहां इस मामले में प्रमुख विपक्षी पार्टियों बीजेपी और आरएलपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं इस घटना को लेकर व्यक्तिशः आहत हुए दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. मृतक दलित छात्र के परिजनों को ढांढस बंधाने आज जालौर के सुराणा गांव पहुंचे पायलट इस घटना को लेकर भावुक नजर आए. इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि आजादी … Read more

सीएम पद की गरिमा के विपरीत गहलोत ने पैरामिलिट्री फोर्सेज का किया है अपमान, तत्काल मांगें माफी- राठौड़

320 214 15151110 thumbnail 3x2 kkk

Politalks.News/Rajasthan. बीते रोज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने आवास, पीसीसी कार्यालय और एसएमएस स्टेडियम में झंडारोहण किया और जनसमूह को सम्बोधित किया. इस दौरान सीएम गहलोत ने भाजपा और मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री की फोर्स ट्रक में भरकर बॉक्स में पैसा लाते हैं, जिसे BJP के दफ्तर के पीछे से अंदर लाया जाता है. पैसों की गाड़ी पुलिस की होती है. इनकी सिक्योरिटी ह, इनकी ही सुरक्षा है तो पकड़ेगा कौन? इस पर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि राजस्थान के … Read more

गहलोत का पायलट पर जुबानी हमला- कार्यकर्ताओं को भड़काने वालों को पता भी है क्या होता है मान सम्मान

सीएम गहलोत का सचिन पायलट पर जोरदार कटाक्ष

Politalks.News/RajasthanPolitics. ‘कुछ लोग हमारे नेता कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं, कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान होना चाहिए, ये तो एक जुमला हो गया है, अरे, कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान आपने कभी किया है क्या, जानते भी हो क्या कि मान-सम्मान क्या होता है?…’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह बयान कांग्रेस के उस दावे की एक बार फिर पोल खोल रहा है कि जिसमें कहा जाता है कि राजस्थान कांग्रेस में अब सब ठीक है और सब एक साथ मिलकर 2023 की तैयारियों में जुटे हैं. सीएम गहलोत का यह बयान सीधे-सीधे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर किया गया जोरदार कटाक्ष है. बता दें, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट राजस्थान में आए सियासी संकट से … Read more

दलित छात्र की मौत पर सांसद बेनीवाल ने उठाए सवाल, CM गहलोत के साथ PM मोदी से की ये मांग

'असली आजादी पाने के लिए दलित तबका आज भी है संघर्षरत'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के जालौर में हुई हृदय विदारक घटना ने प्रदेशवासियों को झकझोर कर रख दिया है. भले ही हमारा देश कल आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव बना रहा है लेकिन यहां सवाल सबसे बड़ा ये है कि आखिर आजाद भारत का ये समाज कब इस धर्म, जात पात की जंजीरों से बाहर निकलेगा. हम कहने को तो आजाद हैं लेकिन आज भी इन जंजीरों ने हमे जकड़ रखा है. इसका जीता जागता उदाहरण हमें राजस्थान के जालौर में देखने को मिला. जालोर के सरकारी स्कूल में मटके से पानी पीने से नाराज होकर एक स्कूल संचालक ने दलित छात्र को पीट पीट कर … Read more

दलित बच्चे की मौत पर शुरू हुई सियासत, CM गहलोत ने किया बड़ा एलान तो पायलट ने दिया बड़ा बयान

img 20220814 wa0274

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के जालौर में मटके से पानी पीने से नाराज स्कूल संचालक द्वारा दलित छात्र की पिटाई से हुई मौत के मामले में प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी गहलोत सरकार पर हमलावर गई है. इस मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जुबानी हमला बोला है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा की गहलोत के राज में एक वंचित वर्ग का छात्र सुरक्षित नहीं है. सतीश पूनियां के साथ ही सांसद दीया कुमारी और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया है. इसके साथ ही दोनों ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि … Read more