प्रदेश के युवाओं को समर्पित रही गहलोत कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, मिली सौगातें

img 20220828 124505

Politalks.News/Rajasthan/GehlotCabinet. बीते रोज शनिवार को देर शाम तक सीएम आवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के युवाओं के हितों में कई अहम फैसले लिए गए हैं. बैठक के बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मीडिया को ब्रीफिंग देते हुए बताया कि ईडब्ल्यूएस की आयु सीमा छूट के प्रावधानों में 4 सेवा नियमों को जोड़कर राजकीय नियुक्तियों के दरवाजे खोल दिए हैं. इसके साथ ही पंचायती राज में एलडीसी भर्ती-2013 के 4000 पदों को भरने की कार्रवाई आगे बढ़ाकर और शिथिलन देकर बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है. मंत्रिमंडल ने राजस्थान सोशल एंड परफार्मेंस ऑडिट अथॉरिटी के गठन, शहीद रक्षा कार्मिकों … Read more

अगर संजय गांधी उस समय के सबसे बड़े चापलूस आजाद को हटा देते तो कोई नाम भी नहीं जानता उनका

आजाद के इस्तीफे पर बवाल

Politalks.News/Gehlot/Azad. देश में अगर इस समय सबसे ज्यादा अगर किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा हो रही है तो वो है पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता रहे नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे की. शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के नाम पांच पेजों का पत्र लिख कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. यही नहीं गुलाम नबी आजाद ने अपने पत्र के जरिये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. आजाद के राहुल पर लगाए आरोपों पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कांग्रेस के कुछ नेता गुलाम नबी आजाद के इस फैसले को गलत बता रहे हैं तो वहीं कुछ … Read more

ERCP परियोजना तैयार होने पर मिलेगी बाढ़ से निजात, लेकिन बीजेपी कर रही है इस पर राजनीति- गहलोत

बाढ़ग्रस्त इलाकों का सीएम गहलोत ने किया हवाई सर्वेक्षण

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से आम जान प्रभावित है. पिछले दो से तीन दिनों में बरसात ऐसी तबाही लेकर आई कि 6 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है. फिलहाल राजस्थान में मानसून की रफ्तार कम पड़ चुकी है और बारिश का यह विराम कहीं न कहीं आमजन को सुकून देने वाला है, लेकिन, प्रदेश के 10 शहरों में अब भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है. झालावाड़, कोटा, बूंदी, बारां, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जालोर, सिरोही और टोंक में हालात ये है कि यहां के बांध पूरी तरह से भर चुके हैं. ऐसे में बुधवार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हवाई दौरे … Read more

मुझे दी गई है सीएम की जिम्मेदारी जिसे मैं निभाता रहूंगा और सरकार कैसे हो रिपीट, यह मेरा प्रयास रहेगा

गहलोत की दो टूक

Politalks.News/AshokGehlot. अगले दो सालों में कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी जहां एक और चुनावी राज्यों में अपने आप को मजबूत करने में जुटी है तो वहीं अब पार्टी को एक स्थायी मुखिया देने के लिए पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियों में जुटी है. इसी बीच चुनावी राज्य गुजरात के सीनियर आब्जर्वर बनाये गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में अपने आप को एक्टिव कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ इस बात की सियासी चर्चाएं भी अपने चरम पर है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ना के बाद अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष की … Read more

हम सरकार के नाम पर घूंघट ओढ़ कर बैठ जाएं, यह नहीं होगा- OBC आरक्षण पर चौधरी ने खोला मोर्चा

img 20220823 wa0197

Politalks.News/Rajasthan. ओबीसी आरक्षण में विसंगति को लेकर अपनी ही गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि राजस्थान में सरकार हमारी है, लेकिन हमारी सरकार होने के बावजूद न्याय का लोकतांत्रिक माध्यम यही है कि हम इन लोगों के साथ खड़े रहे. चौधरी ने कहा कि ओबीसी वर्ग के जंगल में आग लगी हैं और हम सरकार के नाम पर घूंघट ओढ़ कर बैठ जाएं या फिर चिड़िया के भांति उस आग को बुझाएं. दरअसल, हरीश चौधरी पिछले कुछ समय से अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में विसंगतियों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं. इसी कड़ी में बीते रोज मंगलवार को हरीश चौधरी … Read more

देर रात मिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तोहफा, बहुप्रतीक्षित राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची जारी

img 20220823 093545

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार के गठन के बाद से यानी पिछले लगभग चार साल के इंतजार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का इंतजार खत्म करते हुए कांग्रेस संगठन ने राजनैतिक नियुक्तियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की इस लिस्ट इसमें ज्यादातर वो नाम हैं जो साहित्यिक या फिर कल्चरल तौर पर अपनी अलग पहचान रखते हैं. वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जो राजनैतिक तौर पर उतने एक्टिव नहीं हैं. इसके साथ ही राजस्थान राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल, किसान आयोग श्रम सलाहकार मंडल, राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक सलाहकार समिति, राज्य ठेका श्रम सलाहकार मंडल, राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के भी अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्तियां … Read more

जालौर में दलित छात्र की मौत मामले में बेनीवाल ने की CBI जांच की मांग, बीजेपी की चुप्पी पर उठाए सवाल

सांसद बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर साधा जोरदार निशाना

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. बीते दिनों जालौर के सुराणा गांव में एक दलित छात्र की मटकी से पानी पीने को लेकर स्कूल संचालक द्वार की गई कथित पिटाई से हुई मौत के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. यह मामला पूरे देश की सियासी सुर्खियों में आ चुका है. इस घटना को लेकर डॉ किरोड़ी मीणा को छोड़कर जहां तमाम बीजेपी नेताओं ने ट्वीट्स करके इतिश्री कर ली तो वहीं प्रदेश की सियासत में तेजी से प्रमुख विपक्षी पार्टी के तौर पर उबर रही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जहां घटना के तत्काल बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य विधायकों और नेताओं … Read more

मॉब लिंचिंग को लेकर बोले पूर्व BJP विधायक- 5 तो अब तक हमने मारे, डोटासरा हुए हमलावर, FIR हुई दर्ज

गोविंदगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने दिया विवादित बयान

Politalks.News/Rajasthan/MobLynching. ‘हम लोगों ने 5 मारे हैं, फिर चाहे बहरोड़ का मामला हो या लाला मंडी का, यह पहला मामला है जब उन लोगों ने हमला किया है. हमने अपने कार्यकर्ताओं को छूट दे रखी थी, अब हालात खराब होने लगे हैं और इसके लिए योजना बनाकर विरोध करना होगा….’- अरररे आप गलत समझ रहे हैं, ये बयान किसी माफिया डॉन या किसी गुंडे का नहीं है, बल्कि यह कहना है पूर्व विधायक और भाजपा के दिग्गज नेता ज्ञानदेव आहूजा का. जी, हाल ही में अलवर के गोविंदगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में शुक्रवार को अलवर पहुंचे ज्ञानदेव आहूजा ने मृतक चिरंजीलाल के परिजनों से बातचीत करते हुए यह जोरदार बयान … Read more

जैसे श्री कृष्ण ने दानवों का नाश किया था, उसी तरह से कांग्रेस सरकार को प्रदेश से करेंगे समाप्त- शेखावत

गजेंद्र के निशाने पर डोटासरा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ राजधानी में होने वाले बीजेपी के हल्ला बोल के एक दिन पहले कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए अलवर पहुंचे जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस तरह से भगवान श्री कृष्ण ने दानवों का नाश किया था उसी तरह से हम लोगों को कांग्रेस सरकार को प्रदेश से समाप्त करना है. वहीं हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा शेखावत को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए डोटासरा को झूठा करार दिया है. यही नहीं मीडिया से बातचीत में … Read more

जंगलराज वाले बयान पर गहलोत का पलटवार- जुमले गढ़ना छोड़े भाजपा सत्यता की करें जांच

भाजपा पर सीएम गहलोत का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. ‘हमारी सरकार ने जिस तरह का शानदार काम में किया है, उससे विपक्ष घबराया हुआ है, चुनाव में वह किन मुद्दों को लेकर जाए, इस बौखलाहट में वह कानून-व्यवस्था और जंगलराज जैसे जुमले गढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है,’ ये कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. प्रदेश की कनून व्यवस्था अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के एक रामबाण की तरह है और उसे वो पूरी तरह प्रयोग में भी ले रहा है. जालोर … Read more