बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में चांदना और रावत को दिखाए जूते, पायलट जिंदाबाद के जमकर लगे नारे

अपमानित चांदना का सियासी पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. लंबे समय तक गुर्जर समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं गुर्जर आरक्षण समिति के सुप्रीमो रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती के मौके पर आज पुष्कर में स्वर्गीय बैंसला की अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम हुआ. अस्थि विसर्जन से पहले एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र विजय सिंह बैंसला को मंच पर समाज के सामने साफा पहनाकर उनकी विरासत सौंपी गई. वहीं गुर्जर आंदोलन में मारे गए 70 लोगों के परिजनों का मंच पर सम्मान भी किया गया. लेकिन इस कार्यक्रम ने उस सियासी रंग ले लिया जब मंच पर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं गुर्जर नेता अशोक चांदना और शकुंतला … Read more

नरोत्तम मिश्रा को सीएम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, पैर फिसलने से बाल-बाल बचे मंत्री ने दिया ये जवाब

narottam mishra 1

Politalks.News/MadhyaPradesh. बीते रोज एक दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मैहर के रेलवे स्टेशन पर लड़खड़ा गए और चोटिल होने से बाल-बाल बच गए. हालांकि, उनके साथ चल रहे एसडीओपी और टीआई ने मंत्री का हाथ पकड़कर संभाल लिया और उन्हें गिरने से बचा लिया. दरअसल, स्टेशन से बाहर आते समय नरोत्तम मिश्रा का पैर फिसल गया. हालांकि, राहत की बात ये रही कि वे किसी हादसे का शिकार नहीं हुए और स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गिरने से पहले ही संभाल लिया. वहीं सतना पहुंचने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का उनके समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उनके … Read more

राजस्थान में लम्पी ने मचाई त्राहि-त्राहि, सरकार बैठी कन्याकुमारी- आप के निशाने पर सीएम गहलोत

आप के निशाने पर सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/AAP. दिल्ली और पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के बाद अब प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपनी सियासी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी बीच राजस्थान में लम्पी बीमारी के चलते हजारों गौवंशों की मौत पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. इस पर आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर गौवंश में फैल रही लम्पी बीमारी की रोकथाम व प्रभावी कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं. आप के प्रदेश प्रभारी दिल्ली विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली व कन्याकुमारी में व्यस्त है और आमजन बेहाल है. आप … Read more

इनका तो हाथ पकड़ा है, हमारे तो गले लगते थे, जब हमें छोड़ गए तो विजयवर्गीय क्या चीज हैं- पटवारी का तंज

img 20220908 wa0116

Politalks.News/MadhyaPradeshPolitics. जैसा कि हमने अपनी खबरों में कई बार लिखा है कि राजनीति में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता होता. गहरे जानी दुश्मन कब गहरे दोस्त बन जाएं किसी को नहीं पता होता. कभी एक दुसरे का नाम सुनने मात्र से भड़क उठने वाले मध्यप्रदेश के दो दिग्गज भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया आज एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. बता दें, कांग्रेस से अलग होकर बीजेपी में जाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आने वाले चुनाव से पहले प्रदेश में अपनी पैठ जमाने में लगे हैं. इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से सिंधिया की बढ़ रही नजदीकियों को … Read more

मंत्री भ्रष्ट हो सकता है लेकिन सरपंच कभी भ्रष्ट नहीं होता- सरपंचों के समर्थन में खड़े हुए राजेंद्र गुढा का बड़ा बयान

सरपंच संघ का धरना जारी!

Politalks.News/Rajasthan. बीते दिनों नागौर और बाड़मेर दौरे के समय पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने पंचायतों में भ्रष्टाचार को लेकर बयान दिया था और 300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप सरपंचों पर लगाया था जो कि सरपंचों को नागवार गुजरा. तब से सरपंच संघ ने मंत्री रमेश मीणा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी जयपुर में जारी सरपंच संघ के धरने में बीती रात उस समय ट्विस्ट आ गया जब आंदोलन कर रहे सरपंच संघ में दो फाड़ हो गई और एक गुट ने मंगलवार रात को आंदोलन समाप्ति की घोषणा कर दी, जबकि दूसरा गुट अभी भी मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के … Read more

पूर्व सरपंच के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर किरोड़ी मीणा ने विधायक प्रशांत बैरवा को दी ये चेतावनी

किरोड़ी के निशाने पर बैरवा

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. करीब सालभर पहले टोंक जिले के निवाई तहसील के हनुतिया के तत्कालीन सरपंच हनुमान मीणा की कथित हत्या के मामले में साल भर बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से तमाम ग्रामीणों और मीणा समाज में जबरदस्त रौष व्याप्त है. जिसके चलते हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को निवाई में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा में शिरकत करने पहुंचे दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत सरकार से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. यही नहीं किरोड़ी मीणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई … Read more

अबकी बार पूर्वी राजस्थान को मिले कमान, पायलट बनें मुख्यमंत्री- फिर खुलकर बोले खिलाड़ी और सोलंकी

img 20220906 wa0109

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. वैसे तो 7 सितंबर से शुरू हो रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट 6 सितंबर यानी आज ही अपना जन्मदिन मना रहे हैं. लेकिन बीते रोज सोमवार को दौसा जिले की सिकराय तहसील के निहालपुरा में आयोजित धार्मिक मेले में शिरकत करने पहुंचे सचिन पायलट का जलवा देखते ही बन रहा था, कुछ सुधीजनों का कहना था कि पायलट के जन्मदिन मनाने के एक दिन पहले का ये तो सिर्फ ट्रेलर है. आपको बता दें, दिल्ली से दौसा तक में पायलट का जगह जगह स्वागत तो हुआ ही, पायलट के निहालपुरा पहुंचने पर युवा, बच्चे, बूढ़े … Read more

तेजा दशमी पर प्रदेश के 4 संभागों में हेलीकॉप्टर से पहुंचे बेनीवाल, OBC आरक्षण को लेकर कही दो टूक बात

हनुमान बेनीवाल को सुनने देखने लोगों का उमड़ा जनसैलाब

Politalks.News/Rajasthan/Beniwal. प्रदेश के साथ-साथ देशभर में आज ‘तेजा दशमी’ और बाबा रामदेव दशमी की धूम मची है. इस मौके पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस और बाबा रामदेव जी की दशमी पर राजस्थान के सीकर, अजमेर, जोधपुर, नागौर व बीकानेर जिलों में आयोजित होने वाले वार्षिक मेला उत्सवों में हेलीकॉप्टर से भाग लेकर विशाल सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने सबसे पहले सीकर जिले के सांगलिया में वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भाग लिया. उसके बाद अजमेर जिले के सुरसुरा में तेजाजी के वार्षिक मेले में … Read more

किरोड़ी के नेतृत्व में CHA का धरना जारी, वार्ता विफल होने पर मीणा ने दी गहलोत सरकार को ये चेतावनी

'मुखिया जी किसी गलतफहमी में मत रहना

Politalks.News/Rajasthan/KirodiMeena. कोरोनाकाल के दौरान अस्थाई रूप से भर्ती किए गए 28000 कोविड स्वास्थ्य सहायकों (CHA) का गुस्सा एक बार फिर फुट गया है. पिछले 6 महीने से नौकरी बहाली की मांग को लेकर सरकार को लेकर आंदोलन कर रहे कोविड सहायकों की ओर से दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा का समर्थन मिलने के बाद सोमवार को सुबह 11:00 बजे से अजमेर रोड महापुरा महापड़ाव डाला गया. इसमें प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में सीएचए कर्मी शामिल हुए और इस महापड़ाव को ने अपना समर्थन दिया. दिन में लगभग 12 बजे सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरनास्थल महापुरा, भांकरोटा पहुंचे और महापड़ाव की सम्बोधित किया. इसके बाद … Read more

दवे की घर वापसी के साथ दिग्गजों की हुई भाजपा में एंट्री, पूनियां-सिंह ने भरी हुंकार तो कटारिया हुए नाराज

img 20220905 094010

Politalks.News/Rajasthan. 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में भाजपा सभी मोर्चो पर खुद को मजबूत करते हुए गहलोत सरकार को घेरने में जुट गई है. पार्टी की मजबूती के लिए अपने पुराने दिगज साथियों की नाराजगी दूर कर उन्हें वापस पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है. इसी कड़ी में बीते रोज रविवार को पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में वनमंत्री रहे लक्ष्मीनारायण दवे की भाजपा में घर वापसी हुई. प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजस्थान से आने वाले तीनों केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में पूर्व मंत्री दवे के साथ ही नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल, ओसियां से महेंद्र सिंह भाटी, अलवर से … Read more