डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल 2026 को भजनलाल कैबिनेट की मंजूरी, डोटासरा बोले- ये बिल पर्ची सरकार का राजनी​तिक एजेंडा

full video temp (1200 x 650 px) (6)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में ‘दि राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ ट्रांसफर ऑफ इम्मूवेबल प्रोपर्टी एण्ड प्रोविजन फोर प्रोटेक्शन ऑफ टेनेन्ट्स फ्रॉम एविक्शन फ्रॉम प्रिमाइसेज इन डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026’ के प्रारूप को मंजूरी दी गई. इस बिल को लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. बिल पर सरकार का पक्ष रखते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बिल को लेकर कहा कि इसके पारित होने के बाद राज्य में अशांत क्षेत्रों में स्थाई निवासियों की सम्पत्तियों एवं उक्त सम्पत्तियों पर किरायेदारों के अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया जा सकेगा एवं राज्य में सामुदायिक सद्भावना एवं सामाजिक संरचना … Read more

कांग्रेस की गुटबाज़ी की चक्की में पिसने को मजबूर अफसरों का मंत्री कर रहे लगातार अपमान- राठौड़

whatsapp image 2022 11 22 at 12.46.39 pm

Rajendra Rathod on Congress Ministers. प्रदेश की सियासत में अभी ब्यूरोक्रेसी और सत्ता के बीच तालमेल पूरी तरह गड़बड़ाया हुआ है. हाल ही अफसरों की ACR को भरने को लेकर शुरू सियासी बयानबाजी के बाद मंत्रियों का अधिकारियों के प्रति दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में अब प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ब्यूरोक्रेसी के बचाव में उतर गई है. इस मामले में कद्दावर भाजपा नेता और राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने वक्तव्य जारी कर कहा कि कभी दौसा में स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा द्वारा आरएएस अधिकारी को गेट आउट कहकर अपमानित करना और अब बीकानेर में पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा द्वारा … Read more

तुरंत बदला जाए विधानसभा में लगे मदेरणा के स्टैच्यू को- दिव्या ने की सीपी से मांग, जानें क्या है मामला

दिव्या ने लिखा सीपी जोशी को पत्र!

Political Narratives Digital Museum/Divya Maderna. 16 जुलाई को राजस्थान विधानसभा में बने नवनिर्मित राजनैतिक आख्यान डिजिटल संग्रहालय के लोकार्पण के बाद अब ये संग्रहालय 14 नवंबर को स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा. बाद में इसे आम जनता के लिए भी खोलने की योजना बनाई गई है. लेकिन इससे पहले ही इस संग्राहलय में लगाई गई राजस्थान के दिग्गज नेताओं के लगाए गए सिलिकॉन स्टैच्यू पर सियासत गरमा गई है. सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा विधासनभा में लगाए गए अपने स्टैच्यू की बनावट पर सवाल उठाने के बाद अब ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने अपने दादा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा के स्टैच्यू को लेकर सवाल खड़े … Read more

अपने खास और सीएम के सलाहकार लोढ़ा को भी नहीं बख्शा स्पीकर जोशी ने, बोले- मार्शल, थ्रो हिम आउट

सीएम के सलाहकार लोढ़ा को भी नहीं बख्शा स्पीकर जोशी ने

Politalks.News/Rajasthan/SanyamLodha. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) में आज लिखमाराम रेबारी मुद्दे की तगड़ी गूंज सुनाई दी. मुख्यमंत्री के सलाहकार (Advisor to the Chief Minister) और सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा (MLA Sanyam Lodha) ने मामला उठाया और वेल में आकर पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए, संयम लोढ़ा के ऐसा करने पर स्पीकर सीपी जोशी भड़क गए और मार्शल को बुलाकर सदन से बाहर निकलवा दिया. इस दौरान विधायक संयम लोढा और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (Assembly Speaker CP Joshi) में तीखी नोंकझोंक भी हुई. नाराज स्पीकर जोशी ने जोर से पुकारा- ‘मार्शल, थ्रो हिम आउट’ (‘Marshall, throw him out’). सीपी जोशी का ये सख्त रूप देखकर सदन में … Read more

राजवेस्ट प्रकरण को लेकर सदन में बरसे लोढ़ा, चंदे को लेकर भाजपा को लिया आड़े हाथ, राठौड़ पर कसे तंज

राजवेस्ट प्रकरण को लेकर सदन में बरसे लोढ़ा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) में मुख्यमंत्री सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) एक बार फिर सदन के सितारे रहे. संयम लोढ़ा ने आज राजवेस्ट प्रकरण को लेकर भाजपा (BJP) को आईना दिखाया. विधायक लोढ़ा ने विधानसभा में कहा कि, ’13 नवंबर 2006 को भारत सरकार द्वारा कपूर डी एवं जालीपा ब्लॉक के लिग्नाइट खनन हेतु आरएसएमएम को पथ आवंटन किया. इस आवंटन की मुख्य शर्त संख्या एक में यह स्पष्ट उल्लेख है कि यह खनन या तो आरएसएमएम करेगी या ऐसे संयुक्त उपकरण के माध्यम से करेगी जिसमें आरएसएमएम की हिस्सेदारी हो’. ‘जब ये सब हुआ तब थी वसुंधरा राजे की सरकार‘ सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा … Read more