गहलोत सरकार दे इच्छा मृत्यु वरना.. राहुल-पायलट-डूडी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने सोनिया को लिखा पत्र

गहलोत सरकार दे इच्छा मृत्यु वरना..

Politalks.News/Rajasthan. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई से निकली इस खबर ने मरुधरा की राजनीति में गर्माहट ला दी है. बीकानेर के नोखा का साल 2016 का डेल्टा  हत्याकांड तो आपको याद ही होगा. अब इस प्रकरण फिर से कांग्रेस की राजनीति गर्माना तय है. इस मामले को लेकर यूपी के हरदोई के एक कांग्रेसी नेता ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर पति-पत्नी और पौत्रों की इच्छा मृत्यु राजस्थान के मुख्यमंत्री से दिलाने की मांग करते हुए कहा है कि, ‘उसके पुत्र और पुत्रवधू को फर्जी मुकदमे फंसा कर जेल में डाल दिया है’. कांग्रेस नेता श्यामप्रकाश शुक्ला का कहना है कि, ‘उनके बेटे और बहू को … Read more

3 वर्ष आपका विश्वास-हमारा प्रयास, सेवा ही कर्म-सेवा ही धर्म, आगे भी चलती रहेगी यही थीम- CM गहलोत

'सेवा ही कर्म-सेवा ही धर्म'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने जहां सुबह जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कामकाज की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तो वहीं दोपहर में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित किया. जेकेके में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस सरकार (Congress Government) ने तीन वर्ष में जिस तरीक़े से काम किया है और आगामी दो वर्ष की जिस तरह की हमारी योजनाएं हैं, उसे देखते हुए इस बार जनता का मूड कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का है. मुख्यमंत्री गहलोत … Read more

CM गहलोत का प्रदेश के युवाओं को दीवाली तोहफा, 60 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती सहित कई बड़ी घोषणाएं

सीएम गहलोत का प्रदेश के युवाओं को दिवाली तोहफा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश के युवा बेरोजगारों को बड़ी सौगात दी है. धनतेरस के पावन मौके पर सीएम गहलोत ने प्रदेश के युवाओं को दीवाली का तोहफा देते हुए शिक्षा विभाग में 60 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती करने की घोषणा की है. साथ ही सीएम गहलोत ने 626 विद्यालयों को क्रमोन्नत करने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है. सीएम आवास पर हुई शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक में स्कूली शिक्षा के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. शिक्षा विभाग में इन पदों होगी सीधी भर्ती सीएम आवास पर हुई बैठक में सीएम … Read more

गहलोत कैबिनेट में प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान पर फोकस, किसानों-होटल वालों की बल्ले-बल्ले

गहलोत ने की सौगातों की बौछार

Politalks.News/Rajasthan.  गहलोत मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम मसलों पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के करीब तीन हफ्ते बाद सीएम गहलोत ने मंत्रिमंडल की बैठक ली. सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश की जनता को राहत देने के लिए पर्यटन, राजस्व, किसान कल्याण, उच्च शिक्षा के साथ ही विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इसके साथ ही 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे प्रशासन शहरों के संग और प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 के माध्यम से प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की पट्टे, पेंशन, विभिन्न प्रमाण पत्रों सहित अन्य समस्याओं के निराकरण … Read more