एक बार फिर बेनीवाल के निशाने पर केंद्र-राज्य सरकार, नेता पुत्रों के रेप कांड को लेकर दिया बड़ा बयान

बेनीवाल ने साधा बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना

Politalks.News/HanumanBeniwal. अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. सांसद बेनीवाल ने बगरू क्षेत्र के ग्राम नेवटा में आयोजित श्रीमद भगवत कथा सप्ताह में भाग लिया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजनैतिक मुद्दों को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही. एक और जहां बेनीवाल ने मंत्री पुत्र रोहित जोशी और विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे के रेप मामले में नाम आने पर प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा तो वहीं किसान आंदोलन और आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी सांसद हनुमान बेनीवाल ने … Read more

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एक नहीं बल्कि सभी पेपर हुए हैं लीक, REET 2022 में भी होगा यही- किरोड़ी

'बाबा' का बड़ा खुलासा

Politalks.News/Rajasthan/KirodiLalMeena. राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के बाद अब राजस्थान पुलिस काॅन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. एक के बाद एक सरकारी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से प्रदेश के युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश जबरदस्त है. वहीं इस पुरे मामले को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. राजस्थान पुलिस के अनुसार शनिवार को आयोजित हुई परीक्षा के दूसरे शिफ्ट का पेपर परीक्षा के दौरान लीक हो गया. तो वहीं राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, ‘केवल शनिवार 14 मई का ही पेपर लीक नहीं हुआ है … Read more

डोटासरा बोले- बेटा मेरा हो या मंत्री का दोषी पाया तो करेंगे कार्रवाई, वहीं महेश जोशी की बढ़ेंगी मुश्किलें

mahesh joshi istifa copy

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में इस गरम माह में होने वाले कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर और बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बीच गहलोत सरकार के एक मंत्रिपुत्र पर लगे रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोपों से सियासत का तापमान जबरदस्त गरमाया हुआ है. राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी नेता महेश जोशी के पुत्र और युवा कांग्रेस नेता पर जयपुर की एक युवती ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है. मामले के मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद आज पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ‘दोषी पाया जाता है तो कार्यवाही करेंगे और उन्हें पद से … Read more