राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए कानून लाएगी सरकार- सदन में CM भजनलाल का एलान

हमारी संस्कृति प्रकृति को मां मानकर पूजने की, खेजड़ी राजस्थान का कल्पवृक्ष भी और हमारी पहचान भी, 5 साल में लगाएंगे 50 करोड़ पेड़, विकास भी और विरासत भी दोनों को संजोने के लिए करेंगे काम- भजनलाल शर्मा बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदन में सरकार का पक्ष रखा. सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए कहा कि हम वो लोग है जो प्रकृति को मां मानकर पूजते हैं. ये संस्कृति हजारों वर्षों की है. हम नदियों को भी पूजते हैं, हम पहाड़ों को पूजते हैं और हम वृक्षों को भी पूजते हैं. पीएम मोदी ने इसी … Read more

खेजड़ी बचाओ आंदोलन: ट्री प्रोटेक्शन एक्ट लाएगी सरकार, आंदोलनकारियों के बीच मंत्री ने मंच से की बड़ी घोषणा

मंत्री के.के.बिश्नोई ने कहा- नहीं भूलेंगे अमृता देवी का बलिदान, खेजड़ी की सुरक्षा के लिए लिखित आश्वासन देगी सरकार, पर्यावरण की रक्षा के लिए बनाया जाएगा सख्त कानून बीकानेर में पिछले 4 दिनों से जारी खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर आखिर सरकार के दखल के बाद गतिरोध टूटता नजर आ रहा है. कलेक्ट्रेट पर चल रहे महापड़ाव के बीच गुरुवार को आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए मंत्री के.के. बिश्नोई, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक पब्बाराम विश्नोई धरना स्थल पर पहुंचे. जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच पहले हुई वार्ता में कोई हल निकलने के बाद सरकार की ओर मंत्री … Read more

खेजड़ी बचाओ आंदोलन में सरकार की एंट्री! आंदोलनकारियों की बिगड़ी तबीयत तो ये मंत्री पहुंचे वार्ता करने

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ अभियान, 4 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने के बाद हरकत में आई सरकार, आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री के.के. बिश्नोई, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई, विधायक पब्बाराम विश्नोई धरना स्थल पर पहुंचे, जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच पहले हुई वार्ता में नहीं निकला था कोई हल, अब सरकार के स्तर पर शुरू हुई वार्ता की कवायद, सोमवार से जारी है आंदोलनकारियों का आमरण अनशन, 500 से ज्यादा लोग बैठे हैं अनशन पर, अनशन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल. दो संतों सहित चार लोगों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल … Read more