मोदी भरोसे वैतरणी पार करने में प्रहलाद गुंजल का रोड़ा बनी धारीवाल की ‘विकास धारा’

rajasthan election

Rajasthan Election: कोटा उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अंतिम दौर में टिकट मिले. यहां गहलोत सरकार में यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल और बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के बीच कड़ा मुकाबला है. एक तरफ कांग्रेस यहां विभिन्न योजनाओं के साथ कोटा में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रही है. कोटा शहर सिग्नल फ्री सिटी, रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन के कारण देशभर में चर्चित हुआ है. वहीं बीजेपी के गुंजल के पास केवल और केवल पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा है. बीजेपी यहां पर प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों और मोदी के फेस के भरोसे … Read more

हिंडोली विस: सियासत की पिच पर क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे चांदना या सैनी लेंगे विकेट

rajasthan election

Rajasthan Election: हाड़ौती क्षेत्र की हॉट सीटों में शुमार हिंडोली (बूंदी) विधानसभा क्षेत्र में चुनावी शोर पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार कुछ ज्यादा ही मच रहा है. वजह है गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना और नॉन स्टॉप दिग्गजों की रेलमपेल. इस सीट पर कांग्रेस के अशोक चांदना लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर चुके हैं और इस बार जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार हैं. वहीं बीजेपी हिंडोली सीट को हर हाल में अपने कब्जे में लेने के लिए पूरा जोर लगा चुकी है. अशोक चांदना को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने पूर्व में चुनाव जीत चुके प्रभुलाल सैनी (2008) पर विश्वास जताया है. यहां चांदना और … Read more

हॉट सीट: अजमेर उत्तर में ‘सिंधी ही विजेता’ टोटका हिट लेकिन इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला

rajasthan election

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बनकर उभरी अजमेर उत्तर इस वक्त चर्चा में बनी हुई है. यहां भारतीय जनता पार्टी का विजयी टोटका ‘सिंधी ही विजेता’ एक बार फिर उम्मीद पर चल रहा है. यहां से बीजेपी से वासुदेव देवनानी लगातार पांचवी बार मैदान में हैं. बीते दो दशक और चार बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस या अन्य तीसरे मोर्चे का कोई भी उम्मीदवार उन पर पार नहीं पा सकता है. इसी हिट फॉर्मूले को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर से देवनानी पर दांव खेला है. दूसरी ओर इस टोटके को कांग्रेस ने भी जितनी बार अपनाया, विजयश्री का स्वाद चखा लेकिन जब से … Read more

लाड़पुरा, तिजारा और आदर्श नगर में तीसरा मोर्चा प्रत्याशी पीछे हटे, बदले सियासी समीकरण

rajasthan election

Rajasthan Election: राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव में अदला बदली का क्रम खूब चला. प्रत्याशियों ने नामांकन भरने से पहले तो पाला बदला ही बदला, नामांकन के बाद भी पार्टी छोड़ पाला बदलने का क्रम अभी तक लगातार चल रहा है. अब तक प्रदेश की 25 सीटों पर तीसरे मोर्चे वाले दलों क्र प्रत्याशियों ने दूसरों को समर्थन देते हुए बड़े दलों के साथ ताल से ताल मिलाई है. अब तीन प्रमुख सीटों पर तीन अलग अलग उम्मीदवारों ने पीछे हटते हुए प्रमुख पार्टियों को समर्थन दे दिया है. इनमें से दो ने बीजेपी और एक ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया है. पाला बदलने की यह घटना लाड़पुरा, … Read more

आमेर की सियासी पिच पर हार की हैट्रिक बचा पाएंगे कांग्रेस के प्रशांत शर्मा! सामने होंगे उप नेता प्रतिपक्ष

rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में आमेर विधानसभा सीट खास मायने रखती है. यह बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा में वर्तमान उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया का क्षेत्र है. वह यहां से वर्तमान विधायक भी हैं. इस सीट पर कांग्रेस के दो बार हारे हुए उम्मीदवार प्रशांत शर्मा भी मैदान में हैं, जिन पर कांग्रेस ने तीसरी बार दांव लगाया है. प्रशांत शर्मा 2013 और 2018 का चुनाव हार चुके हैं. ऐसे में इस बार यह चुनाव प्रशांत शर्मा के राजनीतिक जीवन के लिए निर्णायक साबित होगा. इसे लेकर अलग अलग कयास भी लगाए जा रहे हैं. आमेर विधानसभा पर एक खास बात यह भी है कि इस सीट … Read more

चित्तौड़गढ़ विस: क्या जाड़ावत और राजवी के बीच ‘जीत की सीटी’ बजा पाएंगे चंद्रभान सिंह!

rajasthan election

Rajasthan Election: भक्ति और शक्ति के साथ देशभक्त शिरोमणी धरती चित्तौड़गढ़ सीट इस बार भी खासी चर्चा में बनी हुई है. यहां जीत हार का फैसला मुख्य तौर पर राजपूत समाज करता आया है. यही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपना दांव राजपूत उम्मीदवारों पर लगाया है. बीजेपी ने पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह जाड़ावत पर अपना दांव खेला है. विद्याधर नगर से सांसद दीया कुमार पार्टी प्रत्याशी घोषित करने और वर्तमान विधायक राजवी का टिकट कटने से समर्थकों में नाराजगी को भांपते हुए उन्हें चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया गया है. इसके बाद बीजेपी से चित्तौड़गढ़ विधायक … Read more