राजस्थान में भाजपा पूरी तरह से बिखरी हुई है, इनके पास नहीं है सीएम फेस- प्रियंका गांधी

rajasthan election

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टीयों के स्टार प्रचारकों के दौरे जारी है. आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है. देश में जितने भी बड़े कारखाने हैं, उन्हें कमजोर करके बड़े उद्योगपति दोस्तों को सौंप दिए हैं. जिन कारखानों से लोगों को रोजगार मिलता था, उन्हें उद्योगपतियों को सौंप दिए गए हैं. प्रियंका … Read more

राजस्थान की टॉप 5 हॉट सीटों पर मुकाबला रोचक: बीजेपी-कांग्रेस वोटर्स में लगेगी सेंध

rajasthan election

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव की जाजम बिछ चुकी है. मुहरे फिट हो गए हैं और चाल चलने में भी ज्यादा वक्त नहीं शेष है. 25 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को परिणाम. उससे पहले हम आपके लिए लाएं हैं कुछ खास समीकरण, जो इस चुनाव को पिछली बार के मुकाबले कहीं अधिक रोचक बना रहे हैं. यहां प्रदेश की टॉप 5 हॉट सीटों पर विश्लेषण किया गया है. इनमें से कुछ प्रमुख पार्टियों के बागी भी हैं जो अपने ही पार्टी प्रत्याशियों के लिए गड्ढा खोद रहे हैं. हो सकता है कि इन सभी सीटों पर पहले पार्टी विशेष की स्थिति मजबूत रही हो लेकिन खेल होने … Read more

‘महाराज’ से मित्रता के सवाल पर सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब की सब चौंक गए, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर

pilot on scindia

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर दिया बड़ा बयान, पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से दोस्ती के सवाल पर ऐसा जवाब दिया जिसकी अब सियासी गलियारों में हो रही है चर्चा, मध्य प्रदेश दौरे पर जब पहुंचे थे सचिन पायलट तब पत्रकारों ने सिंधिया के साथ दोस्ती को लेकर पूछा सवाल तो पायलट ने दिया गोलमटोल जवाब, पायलट ने कहा- सिंधिया के सबसे बड़े मित्र तो दिग्विजय सिंह थे, वही इस दौरान पास में ही बैठे दिग्विजय सिंह ने टोकते हुए कहा- ज्योतिरादित्य तो उनके पुत्र के समान हैं, पायलट ने आगे कहा- मित्रता की बात छोड़िए, आज राजनीति हो रही है सिद्धांत, मुद्दों और विचारधारा की, केंद्र … Read more

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस का डिब्बा गुल है, अब राजस्थान की बारी है- मोदी

pm modi

Rajasthan Politics: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में प्रचार अब परवान पर है. आगामी 25 नवंबर को प्रदेश में मतदान होगा. इसको लेकर सभी दलों के स्टार प्रचारक अब प्रचार में अपनी पूरी ताकत ठोक रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चुनाव को लेकर प्रदेश में अपनी दूसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा. बायतू में आयोजित हुई रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा राजस्थान कह रहा है की कांग्रेस जा रही है कांग्रेस, भाजपा आ रही है. मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस का डिब्बा गुल है, अब राजस्थान की बारी है. प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित … Read more

मतदान से पहले गहलोत- पायलट की तस्वीर आई सामने, कांग्रेस की एकजुटता का संदेश देने की एक और कोशिश

breaking news

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से एक बार फिर आई एकजुटता की तस्वीर सामने, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में बीती रात राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हुई अहम बैठक, जयपुर स्थित पीसीसी वॉर रूम में हुई बैठक, इस बैठक में केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह रहे मौजूद, बैठक की फोटो मुख्यमंत्री गहलोत ने सोशल मीडिया पर की शेयर, फोटो शेयर करते हुए गहलोत ने लिखा एक साथ जीत रहे हैं फिर से, वही गहलोत के ट्वीट को सचिन पायलट ने भी किया है रीट्वीट,  चुनाव से ठीक पहले … Read more

करणपुर विधानसभा सीट का चुनाव हुआ स्थगित, अब राजस्थान में 199 सीटों पर होगा चुनाव

breaking news

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से अब 199 सीटों पर ही होगा 25 नवंबर को मतदान, करणपुर से मौजूदा विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का आज हुआ निधन, गुरमीत के निधन से अब करणपुर विधानसभा सीट का चुनाव हुए स्थगित, रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने जारी किए आदेश, चुनाव आयोग द्वारा नई तारीख के ऐलान के बाद ही होगा चुनाव, दरअसल बीते कुछ दिनों से गुरमीत सिंह कुन्नर की तबियत थी बेहद नासाज, दिल्ली ऐम्स में चल रहा था गुरमीत का इलाज, आज सुबह गुरमीत ने ली अंतिम सांस

कांग्रेस में शामिल होने पर बोले अमीन पठान, कहा- भाजपा में कहां है सबका साथ, विकास और विश्वास

Amin Pathan

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जारी है नेताओं के दल बदल का सिलसिला, अब कोटा से आने वाले बीजेपी नेता अमीन पठान ने थामा कांग्रेस का दामन, पठान बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहने के साथ ही दरगाह और हज कमेटी के भी रहे हैं अध्यक्ष, आज पीसीसी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी रंधावा ने कांग्रेस का दुपट्टा पहना कर कांग्रेस की दिलाई सदस्यता, वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद बोले अमीन पठान, कहा- मैं पिछले 25 सालों से भाजपा में कर रहा था काम, मैंने अटल जी के समय की थी भाजपा जॉइन, उस समय कहा जाता था सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, पर आज … Read more

बगरू प्रत्याशी कैलाश वर्मा के समर्थन में मैडम राजे ने की जनसभा, कांग्रेस पर साधा निशाना

vasundhara raje on congress

राजधानी जयपुर की बगरू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कैलाश वर्मा के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की जनसभा, इस दौरान मैडम राजे ने कैलाश वर्मा की जमकर की तारीफ, वही इसके साथ ही राजे ने कांग्रेस के वादों पर साधा निशाना, कहा- वादा तो कर लो बाद में देखा जाएगा निभाना है कि नहीं, मैंने जो भाजपा में देखा है सेवा, सेवा और सेवा, मैंने अटल जी और पार्टी कार्यकर्ताओं से सेवा ही सीखा है, हमने जनता को देवतुल्य मानकर पूजा, पिछले हमारे कार्यकाल में जय जय राजस्थान के हमारे नारे से पूरा राजस्थान जुड़ा, हमने हमारे कार्यकाल में सभी वादे किए पूरे, गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना … Read more

राजस्थान में 199 सीटों पर होगा चुनाव, कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का हुआ निधन

breaking news

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले आई दुःखद खबर, करणपुर के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का हुआ निधन, अब प्रदेश में 200 की बजाय 199 सीटों पर 25 नवंबर को होगा मतदान, दिल्ली में इलाज के दौरान हुआ कुन्नर का निधन, पिछली सरकार में निर्दलीय जीत कर मंत्री बने थे कुन्नर, कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गुरमीत सिंह कुन्नर ने दाखिल किया था नामांकन, कुन्नर को बताई जा रही थी किडनी की तकलीफ, बीजेपी के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी से था कुन्नर का मुकाबला, वहीं अब राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 199 सीटों पर 25 नवंबर को होगा मतदान

बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा पर हुआ जानलेवा हमला, कांग्रेस प्रत्याशी पर दर्ज कराया मुकदमा

khiladi lal bairwa

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, निर्दलीय प्रत्याशी खिलाड़ी लाल बैरवा पर हुआ जानलेवा हमला, बसेड़ी विधानसभा के सरमथुरा कस्बा के भीमनगर में रविवार को बसेड़ी से कांग्रेस विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी खिलाड़ी लाल बैरवा पर 20-25 लोगों ने किया जानलेवा हमला, इस हमले में बैरवा की गाड़ी को पंहुचा है काफी नुकसान, मिली जानकारी के अनुसार बैरवा ने गाड़ी पर पथराव होता देख किसी परिचित के घर में घुसकर बचाई अपनी जान, वही इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर हमलावरों को खदेड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी बैरवा को निकाला सुरक्षित, इस हमले को लेकर खिलाडी लाल बैरवा ने कहा- कांग्रेस प्रत्याशी … Read more