राजेंद्र राठौड़ की वापसी ने तारानगर को बनाया ‘हॉट सीट’, चुनौती झेल पाएंगे विधायक बुड़ानिया?

rajasthan election

चूरू जिले में एक समय 18 सालो के लंबे इंतजार के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ ने तारानगर विधानसभा सीट को बीजेपी की झोली में डाला था. इस सीट पर 1990 से लेकर 2008 तक कांग्रेस का कब्जा रहा. 2008 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र सिंह राठौड़ ने इस तिलिस्म को तोड़ा और यहां विजय की पताका फहरायी. इसके बाद राठौड़ को चूरू विधानसभा सीट पर शिफ्ट किया गया और 2013 में बीजेपी के कद्दावर नेता और इसी सीट पर विधायक रह चुके जय नारायण पूनिया को उतारा और उन्होंने यहां जीत दर्ज की. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नरेंद्र बुड़ानिया ने यहां फिर से बीजेपी का सफाया करते … Read more

राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर उत्साह, 1 बजे तक 40.27 प्रतिशत हुआ मतदान

breaking news

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आज हो रहा मतदान, मतदान को लेकर प्रदेशभर में देखा जा रहा भारी उत्साह, दोपहर एक बजे तक प्रदेश में 40.27 प्रतिशत हुआ मतदान, जयपुर जिले में 1 बजे तक 40.32 प्रतिशत, अजमेर में 37.86, अलवर में 42.23, बांसवाड़ा में 42.44, बारां में 45.75 प्रतिशत, बाड़मेर में 45.05, भरतपुर में 40.89, भीलवाड़ा में 39.74, बीकानेर में 39.39 प्रतिशत, बूंदी में 41.21, चित्तौड़गढ़ में 40.96, चूरू में 40.66, दौसा में 37.28 प्रतिशत, धौलपुर में 46.30, डूंगरपुर में 38.73, गंगानगर में 43.29, हनुमानगढ़ में 44.68, जैसलमेर में 45.13 प्रतिशत, जालौर में 38.04, झालावाड़ में 45.38, झुंझुनूं में 40.19, जोधपुर में 37.68 प्रतिशत, करौली में 39.12, कोटा … Read more

टोंक में जो जीता, उसी की बनेगी सरकार: क्या पायलट करा पाएंगे कांग्रेस को रिपीट?

sachin pilot in tonk

राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार टोंक जिले पर खासी नजर गढ़ी हुई है. वजह है इस विधानसभा सीट पर चल रहा 28 साल पुराना एक रिवाज, जिसे अब तक नहीं तोड़ा जा सकता है. इस विधानसभा क्षेत्र की खास बात यह है कि यहां से जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है, प्रदेश में सरकार उसी दल की बनती है. वर्ष 1985 से यहां यही ट्रेंड चला आ रहा है. इस बार यहां से कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को टिकट दिया है. बीजेपी ने स्थानीय उम्मीदवार और टोंक विधायक रह चुके अजीत सिंह मेहता पर दांव खेला … Read more

राजस्थान की इन 5 सीटों पर होने जा रहा त्रिकोणीय मुकाबला, कांटे की टक्कर

rajasthan assembly elections 2023

मरूप्रदेश राजस्थान में आज का सियासी दंगल परवान पर है। चुनावी शोर की गुंज विरले हो चुकी है और मतदान की लंबी लाइनों में मतदाताओं के बीच अपने अपने समर्थक दलों के लिए जुबानी जंग चल रही है। यहां मुख्य मुकाबला बिना किसी शक और सवाल के भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होना है लेकिन आधा दर्जन से अधिक छोटे बड़े दल दोनों पार्टियों की राह में रोड़ा अटका रही हैं. यहां कुछ सीटों पर घमासान मुकाबला है तो कई सीटों पर त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबला बनते दिख रहा है. आज हम ऐसी ही कुछ हॉट सीटों पर होने जा रहे मुकाबले के बारे में बताने जा रहे … Read more

राजे के गढ़ में पिछले चार बार से विजयश्री को तरस रही कांग्रेस क्या बदल पाएगी रवायत?

vasundhara raje in jhalrapatan

राजस्थान में गहलोत सरकार इस बार रिवाज बदलने का दावा ठोक रही है. प्रदेश में हर साल सरकार बदलने का ट्रेंड है और कांग्रेस इस ट्रेंड को बदलने की कोशिश कर रही है. हालांकि झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत का ट्रेंड तोड़ पाना कांग्रेस के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है. झालरापटन वसुंधरा राजे का गढ़ है और इस सीट पर कांग्रेस हर बार नया प्रत्याशी उतारने का रिवाज भी नहीं बदल पायी है. यहां लगातार चार बार चुनाव हार चुकी कांग्रेस ने झालरापाटन से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के सामने फिर से नया चेहरा पिड़ावा के पूर्व प्रधान रामलाल चौहान को मैदान में उतारा … Read more

मतदान के बीच सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा-छोड़िए किस ने क्या कहा? सब मिलकर…

sachin pilot

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, आज राजस्थान में डाले जा रहे है 199 सीटों पर मतदान, वही मतदान करने से पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सभी से वोटिंग की अपील की, वही इसके साथ ही उनको लेकर दिए गये बयानों पर पायलट ने कहा- छोड़िए कि किसने क्या कहा, आइये सब लोग मिलकर सरकार बनाते हैं. हम लोग यहां पर रिवाज बदलने आए हैं. जो जनता का निर्णय होता है वो सबसे संजीदा होता है. मुझे भरोसा है कि जनता पिछले 5 साल में हमारे काम को देखेगी और हमको जिताएगी, बता दें प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू … Read more

सरदारपुरा में दांव पर गहलोत की ‘सरदारी’! क्या लगा पाएंगे जीत का छक्का

ashok gehlot in sardarpura seat

राजस्थान विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में आ पहुंचा है. आज प्रदेश की 199 सीटों पर मतदान हो रहा है. परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे. बात करेंगे प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट की, जिसे वीवीआईपी सीट माना जाता है. यहां से प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं. यह भी एक रोचक तथ्य है कि 1998 में जब अशोक गहलोत पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे, उस समय सरदारपुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता मानसिंह देवड़ा जीते थे. गहलोत के लिए उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत … Read more

खत्म हुआ इंतजार… राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू, शाम 6 बजे तक डलेंगे वोट

rajasthan election 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव से जुडी सबसे बड़ी खबर, प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ मतदान, सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, प्रदेश के करीब सवा पांच करोड़ मतदाता आज करेंगे मतदान, मतदाता आज शाम 6 बजे तक डाल सकेंगे वोट, इस बार राजस्थान का चुनाव माना जा रहा है काफी अहम, एक तरफ कांग्रेस पार्टी बोल रही है कि इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा राजस्थान में, वहीं दूसरी तरफ भाजपा का कहना है कि हम बना रहे है सरकार, वहीं इस बार 200 नहीं 199 सीटों पर आज हो रहा है मतदान, ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी का हाल … Read more

त्रिकोणीय भंवर में फंसी झोटवाड़ा सीट, बीजेपी-कांग्रेस दोनों दलों ने बदले चेहरे

rajasthan election

राजस्थान विधानसभा चुनाव का चुनावी शोर अब थम चुका है. चुनावी प्रत्याशी अब डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर वोटर्स को पक्ष में करने की अंतिम कोशिश कर रहे हैं. इन सबके बीच जयपुर जिले की सबसे बड़ी झोटवाड़ा विधानसभा सीट सबसे हॉट बनकर उभर रही है. यहां टक्कर का मुकाबला होने की आशंका से दोनों प्रमुख दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों को बदला है. कांग्रेस ने अपने मंत्री लालचंद कटारिया का टिकट काटकर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक चौधरी और बीजेपी ने पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत की जगह जयपुर ग्रामीण से दो बार के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट थमाया है. टिकट न मिलने पर राजपाल सिंह और बीजेपी से … Read more

मोदी भरोसे वैतरणी पार करने में प्रहलाद गुंजल का रोड़ा बनी धारीवाल की ‘विकास धारा’

rajasthan election

Rajasthan Election: कोटा उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को अंतिम दौर में टिकट मिले. यहां गहलोत सरकार में यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल और बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के बीच कड़ा मुकाबला है. एक तरफ कांग्रेस यहां विभिन्न योजनाओं के साथ कोटा में कराए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रही है. कोटा शहर सिग्नल फ्री सिटी, रिवर फ्रंट और ऑक्सीजोन के कारण देशभर में चर्चित हुआ है. वहीं बीजेपी के गुंजल के पास केवल और केवल पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा है. बीजेपी यहां पर प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों और मोदी के फेस के भरोसे … Read more