चुनावी साल में तेज हुई दिग्गजों की राजनीति, रघु शर्मा का दावा- नए जिले बने तो जरूर रिपीट होगी सरकार

raghu sharma on ashok gehlot

Raghu Sharma on Political Issues: चुनावी साल में प्रवेश कर चुकी प्रदेश की राजनीति में अब सभी सियासी पार्टियों और पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने अपने तरीके से अपने क्षेत्र की जनता को लुभाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इसी कड़ी में गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके केकड़ी विधायक रघु शर्मा ने भी अब केकड़ी को जिला बनाने की अपनी पुरानी मांग को तेज कर दिया है. इसके साथ ही पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार रिपीट करने की स्थिति में है और अगर जनता में कांग्रेस की एकजुटता का मैसेज गया, तो हम चुनाव जरूर जीतेंगे, पार्टी आलाकमान की सब पर … Read more

सीएम गहलोत बोले वीरांगनाओं के बच्चों का हक़ मारकर नही दे सकते रिश्तेदार को, तीसरी बार नहीं लगेगी मूर्ति

ashok gehlot

Ashok Gehlot Spoke on the Demands of the Heroines: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बंगले के बाहर धरने पर बैठी पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं की दो बड़ी मांगों को अनुचित ठहराते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे मानने से साफ इनकार कर दिया है. दरअसल, वीरांगना मंजू जाट और सुंदरी देवी अपने देवर के लिए सरकारी नौकरी की मांग कर रही हैं, इस पर सरकार का तर्क है कि देवर को सरकारी नौकरी देने का नियमों में प्रावधान नहीं है. वहीं शहीद हेमराज मीना की पत्नी की मांग है कि सांगोद चौराहे पर भी उनकी मूर्ति लगाई जाए, जबकि सरकार का कहना है कि पहले दो बार अलग अलग स्थानों … Read more

जनता से बोले गहलोत- आप केवल हमारी सरकार रिपीट करवाओ बाकी से मैं निपटना जानता हूँ, निपट लूंगा

img 20230221 wa0225

Ashok Gehlot on BJP & Modi Government. हाल ही में जयपुर दौरे के दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देशभर में बहुचर्चित मुद्दा बन चुकी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को दिए बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला है. जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार हो या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ओपीएस समेत हमारी कई योजनाओं पर सवाल खड़ी कर रही हैं, लेकिन आप तो केवल हमारी सरकार रिपीट करा दो, बाकी हम उनसे निपटना जानते हैं और निपट भी लेंगे. सीएम गहलोत मंगलवार को रेनवाल के रघुनंदनपुरा पहुंचे. जहां कांग्रेस … Read more

गहलोत समर्थक नेताओं पर कार्रवाई में देरी क्यों? किसके दबाव में विधायकों ने दिए थे इस्तीफे? – पायलट

sachin pilot interview

Sachin Pilot on Rajasthan Political Issues. बीते साल 25 सितंबर को राजस्थान कांग्रेस में हुए हाई वोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी तीन नेताओं को नोटिस तो दिए लेकिन उन पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं की गई. यह सवाल राजनीति में रुचि रखने वाले हर शख्स के जहन में तो है ही, वहीं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी आलाकमान से यही जानना चाहते हैं. हाल ही में न्यूज़ एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पायलट ने खुलकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है. सचिन पायलट ने बीती 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के मामले … Read more

योजना के पूरे होते होते आधे से ज्यादा विधायक तो चले जाएंगे भगवान के पास ही- सदन में ये क्यों बोले कटारिया?

'...तो वो है वसुंधरा राजे सिंधिया'

Gulabchand Kataria on Gehlot Government in Assembly. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट सत्र में बीते रोज गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस पर के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने न केवल गहलोत सरकार की खामियों को गिनाया बल्कि केंद्र की योजनाओं की प्रदेश की योजनाओं से तुलना करते हुए जमकर निशाना साधा. कटारिया ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की तुलना करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार जाती-धर्म देख कर काम करती है, जबकि केंद्र सरकार ‘एक राष्ट्र एक राशन’ पर काम कर रही है. इस दौरान सीएम गहलोत की सबसे महत्वाकांक्षी योजना चिरंजीवी योजना पर कटाक्ष करते हुए गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व … Read more

3 महीने में दूसरी बार पधार रहे पीएम मोदी साधेंगे गुर्जर समाज को या आदिवासियों की तरह मिलेगी निराशा?

PM narendra modi

PM Narendra Modi in Rajasthan. चुनावी साल में प्रवेश कर चुकी राजस्थान की राजनीति में सत्ता पर काबिज करने में महत्ती भूमिका निभाने वाले गुर्जर समाज को साधने खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को भीलवाड़ा के आसींद में भगवान देवनारायण की जन्म स्थली मालासेरी डूंगरी आ रहे हैं. पिछले तीन महीनों में दूसरी बार राजस्थान आ रहे पीएम मोदी यहां भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें, इससे पहले 2 नवंबर को आदिवासी वोट बैंक को साधने बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पधारे थे पीएम मोदी. पीएम के दौरे को लेकर गुर्जर समाज, बीजेपी संगठन और स्थानीय प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर है. प्रधानमंत्री … Read more

पेपरलीक कांड में वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार के साथ गठजोड़- बेनीवाल ने तीन बड़े प्रदर्शनों का किया ऐलान

गहलोत सरकार पर गरजे बेनीवाल

Hanuman Beniwal on Congress & BJP. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में लगातार हो रहे भर्ती परिक्षाओं के पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ-साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी जमकर निशाने पर लिया है. सांसद बेनीवाल ने राजधानी जयपुर में अपने सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पेपरलीक मामलों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और गहलोत सरकार का गठबंधन होने का आरोप लगाया. इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल प्रदेश में तीन बड़े प्रदर्शनों का ऐलान करते हुए कहा कि आरएलपी पेपर लीक प्रकरण को लेकर 17 जनवरी को राजधानी जयपुर में बड़ा प्रदर्शन करेगी. तो … Read more

सियासी अटकलों के बीच सीएम गहलोत का बड़ा बयान- अभी रिटायरमेंट नहीं ले रहा, करता रहूंगा जनसेवा

जोधपुर में छलका सीएम गहलोत का दर्द

Ashok Gehlot in Jodhpur. राजनीति के क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कद बहुत बड़ा है. बहुत कम नेताओं में शुमार सीएम गहलोत को सियासत में जादूगीरी दिखाते हुए तकरीबन 50 साल हो गए हैं. केंद्र में मंत्री से लेकर सांसद-विधायक और, तीन बार पीसीसी चीफ और तीन बार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं अशोक गहलोत. पिछले दिनों मानगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम गहलोत को देश का सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री भी बताया था. प्रदेश की वर्तमान सियासत में राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की जारी अटकलों के बीच जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा और जोधपुर में खुले मंच से सीएम … Read more