प्रदेश के 42 लाख युवा वोटर्स तय करेंगे किसके हाथ होगी राजस्थान की बागड़ोर

rajasthan election

RajasthanUpdates. राजस्थान में चुनावी साल है और बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी कैंपेनिंग की शुरुआत कर दी है. प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट तैयार कर ली है जिसका ड्राफ्ट प्रारूप प्रकाशित किया जा चुका है. इस ड्राफ्ट के अनुसार, राज्य के 42 लाख से अधिक नए एवं युवा वोटर्स भारतीय जनता पार्टियां और कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों का चुनावी भविष्य तय करेंगे. यानी सीधे शब्दों में कहें तो यह सभी युवा एवं नए वोटर्स तय करेंगे कि राजस्थान का अगला या नया सिरमौर कौन होगा और किसके हाथों … Read more

संजीवनी प्रकरण की जांच को भटकाने का काम कर रहे मुख्यमंत्री गहलोत- शेखावत

rajasthan politics

Gajendra singh shekhawat on gehlot: राजस्थान में संजीवनी मामला सियासी तौर पर तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को मुख्यमंत्री गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच बीते काफी समय से बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. संजीवनी प्रकरण को लेकर आज केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला. मंत्री शेखावत ने कहा कि साढ़े चार साल में इस प्रकरण की जांच न तो राज्य की एसओजी ने पूरी की और न ही इसे सीबीआई को सौंपा जा रहा है. मुख्यमंत्री गहलोत इस मामले में राजनीति करते हुए केवल जांच को भटकाने का काम कर रहे हैं. … Read more

राजस्थान कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक आज, गहलोत-पायलट सहित 29 नेता होंगे शामिल

rajasthan congress

राजस्थान विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में होगी बैठक आयोजित, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित होगी बैठक, तीनो सहप्रभारी भी बैठक में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, रघुवीर मीणा, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, मंत्री लालचंद कटारिया, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, रमेश मीणा, उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, साले मोहम्मद, ममता भूपेश, भजन लाल जाटव, गोविंद राम मेघवाल, शकुंतला रावत, मुरारी लाल मीणा, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव, सुखराम बिश्नोई, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, जुबेर खान, ललित … Read more

लोकसभा चुनाव में गठबंधन लेकिन राजस्थान विसचु में बनेंगे राजनीतिक दुश्मन, फिर कैसे चलेंगे संग-संग?

congress VS aap

Rajasthan Politics: विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का सियासी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) शुरू से ही सत्तापक्ष की आंखों में खटक रहा है. वहीं इस गठबंधन में शामिल 26 राष्ट्रीय एवं स्थानीय पार्टियों के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ये पार्टियां देश के चुनावी नक्शे पर तो एक हैं लेकिन विभिन्न राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में एक दूसरे की ही पोल खोलते हुए नजर आएंगी. दरअसल इसकी शुरूआत भी हो चुकी है. चूंकि राजस्थान में इस साल 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी जंग लड़ने जा … Read more

हम मिशन 156 को टारगेट बनाकर चल रहे हैं, इसमें हम कामयाब होंगे- अशोक गहलोत

ashok gehlot

CM Ashok Gehlot Big statement: राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में बैठक आयोजित हुई. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में प्रदेश के नेताओं की हुई इस बैठक में चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए चुनी हुई सरकारों को गिराने को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा. वहीं आगामी चुनाव में स्पष्ट बहुमत से 156 सीटें जीतने का दावा किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कर्नाटक मॉडल अपनाया जाएगा. राजस्थान में टिकट वितरण जल्दी शुरू करके … Read more

जयपुर में हुई कांग्रेस की चुनावी बैठक को लेकर CM गहलोत का बयान, कहा- कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर…

ashok gehlot

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब पूरी तरह से आ गई है एक्टिव मोड में, विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर राजधानी जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में आज हुई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक, इस बैठक में अभी तक यह सामने आया है कि 17 अगस्त को कांग्रेस पर्यवेक्षक अपने प्रभार क्षेत्रों में जाएंगे, बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, तीनों सहप्रभारी सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट, गहलोत ने कहा- आज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में AICC लोकसभा ऑब्जर्वर्स … Read more

मैडम राजे ने महाघेराव से क्यों बनाई दूरी? ना कोई ट्वीट, ना कोई बयान, सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय

vasundhara raje

राजस्थान बीजेपी ने आज गहलोत सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर किया सचिवालय का घेराव, इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर किया प्रदर्शन, सचिवालय का घेराव करने निकले बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने स्टेच्यू सर्किल पर रोक लिया, इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई हल्की धक्का-मुक्की, भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले तो पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, इसके साथ ही वाटर कैनन का भी किया इस्तेमाल, सचिवालय घेराव से पहले बीजेपी ने की एक विशाल जनसभा, इसमें लगभग सभी दिग्गज नेता रहे मौजूद, मंच पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह … Read more

राजस्थान में ‘राज’ चाहिए तो वसुंधरा राजे को आगे लाना ही पड़ेगा बीजेपी को

Vasundhara Raje

Rajasthan Bjp: भारतीय जनता पार्टी की ओर से हाल में घोषित की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक ​बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजे को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राष्ट्रीय टीम में उपाध्यक्ष बरकरार रखकर पार्टी में यह सियासी संकेत देने का प्रयास किया है कि राजस्थान में सामूहिक लीडरशिप में चुनाव लड़ा जाएगा. कुल मिलाकर बात यह है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा, न कि वसुंधरा राजे के चेहरे पर. लेकिन हकीकत तो ये है कि राजस्थान की राजनीति अन्य राज्यों के मुकाबले थोड़ी अलग है. अगर बीजेपी को राजस्थान की धरा पर … Read more

खोदा पहाड़, निकली चुहिया है 100 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा : गजेंद्र सिंह शेखावत

gajendra singh on gehlot

Shekhwat on Ashok gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बीते दिन घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री देने घोषणा के बाद से भाजपा नेता सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साध रहे है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 100 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा को खोदा पहाड़, निकली चुहिया बताया. मंत्री शेखावत ने कहा कि यह घोषणा तो सीएम गहलोत बजट भाषण में भी कर चुके थे. फरवरी से लेकर अब तक उसको लागू नहीं किया था. मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव में विजय होना उतना ही सुनिश्चित है, जितना कल का सूर्योदय … Read more

गहलोत-पायलट विवाद को लेकर 26 को कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, मामला नहीं सुलझा तो पायलट पर एक्शन पक्का!

rajasthan politics

Rajasthan Politics: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने और सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार के बीच सीएम पद को सुलझाने के बाद पार्टी आलाकमान को फोकस अब राजस्थान पर है. राजस्थान में सीएम गहलोत व सचिन पायलट के बीच चली आ रही सियासी खींचतान को खत्म करने के लिए 26 मई को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट और तीनों सह प्रभारी अमृता धवन, काजी निजामुद्दीन और वीरेंद्र सिंह राठौड़ समेत प्रमुख नेता शामिल होकर गहलोत-पायलट विवाद को खत्म करने सहित आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन करेंगे. दिल्ली में आयोजित … Read more