राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को पार्टी ने बताया कृषि कानूनों पर किसानों का समर्थन

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली जीत

Politalks.News/Rajasthan-Delhi. राजस्थान में कल घोषित हुए पंचायत व जिला परिषद चुनावों में बीजेपी को मिली कामयाबी को अब पार्टी के दिग्गजों ने नए कृषि कानूनों पर किसानों और आम जनता के समर्थन से जोड़ा है. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भूपेंद्र यादव के साथ पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि राजस्थान के पंचायत चुनावों के ढाई करोड़ वोटर्स में ज्यादातर किसान हैं, इससे पता चलता है कि किसानों ने कृषि कानूनों को समर्थन दिया है. वहीं जेपी नड्डा ने बीजेपी की इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान और मजदूर के विश्वास का प्रतीक बताया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने … Read more

राजनीतिक नियुक्तियों के लिए तैयार हुए मापदंड, जिन्हें नहीं मिला टिकट उन कार्यकर्ताओं को ही मिलेगी नियुक्ति

Ashok Gehlot With Govind Singh Dotasara

Politalks.News/Rajasthan/Political Appointments. प्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. पार्टी शेष बचे निकाय और पंचायत चुनावों के बाद यानि कि मार्च के बाद राजनीतिक नियुक्तियों का तोहफा देने जा रही है. लेकिन मापदंडों के फेर में फंसा एक पेंच कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है. दरअसल चुनाव लड़ चुके नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों से दूर रखने की तैयारी की जा रही है, फिर चाहे वो चुनाव जीता हो या हारा हो. वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक नियुक्तियां इस माह के आखिर तक दिए … Read more

कोरोना पर बयानबाजी तेज, सीएम गहलोत बोले- प्रोटोकॉल का पालन करें तो राजेंद्र राठौड़ ने लगाए बदइंतजामी के आरोप

Ashok Gehlot Vs Rajendra Rathore

Politalks.News/Rajasthan/Covid19. राजस्थान में कोरोना महामारी को लेकर बयानबाजी तेज हो चली है. जहां एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना महामारी को गंभीरता से न ​लेने की बात कहते हुए हैल्थ प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की, वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अस्पतालों में बदइंतजामी के गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान दोनों नेताओं ने आमजन से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की. दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों से कोविड-19 को हराने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को सीएम आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान में कोरोना … Read more

नगर निगम चुनाव तो ठीक लेकिन बिना संगठन प्रधान-जिला प्रमुखों के चुनाव में पार पाना होगा मुश्किल

राजस्थान में बिना संगठन के चल रही है कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan/Congress. किसी भी पार्टी या संस्थान के लिए संगठन सबसे पहली प्राथमिकता होती है. संगठन शब्द को सरल भाषा में समझें तो ऊपर के शीर्ष पदाधिकारी से लेकर नीचे की सबसे छोटी इकाई का गठन. प्रदेश से लेकर जिला मुख्यालय और जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण ब्लॉक तक गठित इस कड़ी का कार्य होता है संगठन को मजबूत बनाना. साथ ही वहां के कार्यकर्ताओं और जनता की बात को ऊपर तक पहुंचाना. स्थानीय चुनाव के समय में तो संगठन के ये पदाधिकारी वास्तविक हकदार कार्यकर्ता को टिकट दिलवाने में एक सेतू की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि राजस्थान में एक राजनीतिक पार्टी … Read more

सरकार के पास बहुमत है तो करवाना चाहिए फ्लोर टेस्ट: रामलाल शर्मा

Ramlal Sharma Bjp Mla Rajasthan

Politalks.news/Rajasthan. बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट की मांग पर कहा कि बीजेपी ने भी कभी ये मांग नहीं रखी कि आपको फ्लोर टेस्ट करवाना चाहिए. सरकार कहती आ रही है कि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है. अगर आपके पास बहुमत नहीं है, तो आपको फ्लोर टेस्ट करवाना चाहिए. भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामलाल शर्मा (RamLal Sharma) ने ये बात कही. बीजेपी विधायक ने कहा कि राज्य सरकार पूरी की पूरी तरह से होटल में बंद है, प्रदेश में अपराध ग्राफ बढ़ रहा है और कोरोना महामारी भी तेजी से पैर पसार रही है लेकिन सरकार के पास … Read more

गोवा में मर्जर हो तो संवैधानिक, राजस्थान में हो तो असंवैधानिक? वाह राजनीतिक महानुभावों, वाह

Rajasthan Political Crisis

Politalks.News/Rajasthan. क्या यह हमारी संवैधानिक विकास के चरण का एक हिस्सा है, कब तक राजनीतिक मामलों में अर्जेंट हियरिंग कोर्ट के माध्यम से फैसले होंगे? राजनीतिक दल खुद ही नैतिकता का परिचय क्यों नहीं देते? राज्यपाल और स्पीकर के सारे निर्णय को क्यों नहीं किया जा पा रहा है स्पष्ट? किसी भी राज्य में सरकार बननी होती है तो संवैधानिक संकट खड़ा हो जाता है. गोवा में बीजेपी ने कांग्रेस के 15 में से 10 विधायकों का अपनी पार्टी में मर्जर करा लिया. बीजेपी की नजर में वो सही है, लेकिन राजस्थान में 6 बीएसपी विधायकों का कांग्रेस में मर्जर बीजेपी की नजर में गलत है, असंवैधानिक है. अब दोनों … Read more

हाइकोर्ट के नोटिस पर बोले विधायक अवाना- कांग्रेस में विधायक दल का विलय हुआ है न कि बसपा का

Img 20200808 Wa0114

Politalks.news/Rajasthan. बहुजन समाज पार्टी (BSP) के 6 विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर हाईकोर्ट की तरफ से उक्त सभी विधायकों को नोटिस तामील करवा दिए गए हैं. बीते दिन रीडर ने पुलिस की मौजूदगी में जैसलमेर के सूर्यागढ़ रिजॉर्ट पहुंच सभी विधायकों को नोटिस थमाए. नोटिस मिलने के बाद बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नदबई विधायक जोगेंदर सिंह अवाना (Joginder Singh Awana) ने साफ किया कि कांग्रेस में विधायक दल का विलय हुआ है, बसपा पार्टी का विलय नहीं हुआ है. अवाना ने प्रदेश पदाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें परेशानियां बताई गई थी लेकिन न तो उन्होंने कोई कदम उठाया, न ही बसपा सुप्रीमो … Read more

गहलोत प्रेशर में हैं, इसलिए वो कहते हैं हमारे पास बहुमत है, बहुमत है तो फिर बाडे में क्यों बंद है- कटारिया

Gulab Gehlot 5890256 835x547 M

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार दोपहर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विधानसभा सत्र बुलाने और बहुमत कांग्रेस के पास होने की बात की. इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी का मन बहुत प्रेशर में है. इसलिए वह कहते हैं कि हमारे पास बहुमत है. बहुमत है तो फिर बाडे में क्यों बंद है. नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सीएम गहलोत ने जो बयान बहुमत को लेकर दिया है. इन दिनों में जो बयान सीएम गहलोत ने मीडिया में दिए है … Read more

’24 जुलाई को हाइकोर्ट के फैसले के साथ ही वर्तमान सरकार का 12वां भी हो जाएगा’- राजेन्द्र राठौड़

Rajendra Rathore BJP

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने वाले विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस पर राजस्‍थान हाईकोर्ट ने फैसला 24 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया है. भारतीय जनता पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फैसले का सभी को इंतजार है, लेकिन यह न्यायिक व्यवस्था का हिस्सा है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि हमें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और 24 जुलाई को अच्छा निर्णय आने की उम्मीद है. 24 जुलाई को सरकार का भी 12वां हो जाएगा वहीं, एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा है कि 24 जुलाई को … Read more

उमर अब्दुल्ला ने बहनोई सचिन पायलट प्रकरण में सीएम बघेल को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Omar Abdullah Sachin Pilot Pti

Politalks.News/Rajasthan. राजस्‍थान में जारी सियासी घमासान के बीच जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने अपने बहनोई सचिन पायलट को लेकर सोमवार को एक ट्वीट जारी किया. हालांकि उन्होंने पायलट के पक्ष या विपक्ष की कोई बात नहीं कही, बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पर जबरदस्त वाली नाराजगी जाहिर करते हुए बघेल को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दे डाली. अब आप कहेंगे की ट्वीट भूपेश बघेल को लेकर था तो सचिन पायलट और राजस्थान की राजनीति से उसका क्या लेनादेना. तो आपको बता दें, इस ट्वीट का न सिर्फ पायलट से लेना देना था बल्कि बघेल के साथ-साथ उमर अब्‍दुल्‍ला ने राहुल गांधी, कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सिंह … Read more