अगर कोटा में एयरपोर्ट नहीं बना तो अगला चुनाव आपके सामने लड़ूंगा- जब ओम बिरला से बोले गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,

Ashok Gehlot on BJP & Om Birla. रविवार से राजस्थान में शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को हाडौती दौरे पर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर शाम तक कोटा सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली. बैठक में मंत्री शांति धारीवाल, परसादी लाल मीणा, विधायक भरत सिंह, रामनारायण मीणा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक शुरू होने से पहले जब सीएम गहलोत कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे उसी समय उनकी नजर भरत सिंह पर पड़ी, फिर खुद चलकर भरत सिंह के पास गए और भरत सिंह को साथ में लाकर मंच पर … Read more

खुद के झगड़े निपट नहीं रहे और पंचायत कांग्रेस की कर रहे हैं- CM गहलोत के निशाने पर भाजपा नेता

img 20221202 wa0245

CM Ashok Gehlot on Kota-Jhalawar Visit for Bharat Jodo Yatra. दो दिन बाद यानी 4 दिसम्बर को सत्ताधारी राज्य राजस्थान में प्रवेश करने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की सत्ता और संगठन ने पूरी तरह कमर कस ली है. यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई चूक नही रह जाए इसके लिए खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को झालावाड़ दौरे पर पहुंचे, जहां से भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने वाली है. विशेष विमान से जयपुर से कोटा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत सड़क मार्ग से सबसे पहले रायपुर की कृषि उपज मंडी पहुंचे. यहां उन्होंने मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों … Read more

परसादी बोले राहुल गांधी ने कहा है तो हमारे लिए भी एसेट हैं पायलट, लेकिन ये 3 नेता हैं गद्दार, जानें कौन?

img 20221202 wa0214

Prasadi Lal Meena on BJP and Sachin Pilot. अगले दो दिन बाद यानी 4 दिसम्बर को झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करने जा रही कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर गहलोत सरकार ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी के चलते खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने कोटा संभाग के दौरे पर पहुंचे, जहां विशेष विमान से पहले कोटा और फिर सड़क मार्ग से झालावाड़ पहुंचकर यात्रा के स्वागत कार्यक्रम की समीक्षा की. लेकिन इससे पहले कोटा जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा ने सुबह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के भाजपा … Read more

पायलट को लेकर गहलोत के बयान से अब तक स्तब्ध हैं पार्टी के नेता, बोले- लेने पड़ सकते हैं कड़वे फैसले

sachin ramesh gehlot 1669542571

RajasthanPoliticsCrisis. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच लम्बे समय से जारी अदावत अब किसी से छिपी नहीं है. दोनों के दिलों में बसी कडवाहट सीएम गहलोत के बयान के बाद अब खुलकर सामने आ गई है. अपनी नेचर के विपरीत NDTV को दिए इंटरव्यू में सीएम गहलोत द्वारा पायलट के खिलाफ उगले गए लावे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी स्तब्ध हैं. इसी बीच रविवार को इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कम्युनिकेशन सेल के चीफ जयराम रमेश ने गहलोत-पायलट विवाद पर बयान देते हुए दोनों … Read more

तानाशाही छोड़ बेरोजगारों के आंदोलन को कुचलना बंद करे गहलोत सरकार, यादव की रिहाई की उठाई मांग

ashok gehlot vs ramlal sharma

सरदारशहर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले गरमाती जा रही प्रदेश की सियासत, अपनों के निशाने पर चल रही राजस्थान की गहलोत सरकार पर बीजेपी का हल्का बोल जारी, इसी बीच बेरोजगारों के आंदोलन को लेकर बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर बोला बड़ा हमला, बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को रिहा करने की उठाई मांग, कांग्रेस की गहलोत सरकार को बताया तानाशाही रवैये वाली सरकार, बोले रामलाल शर्मा- बेरोजगारों के आंदोलन को कुचल रही सरकार, तानाशाही रवैया छोड़कर उपेन यादव को जल्द से जल्द रिहा करे गहलोत सरकार, लोकतंत्र में नहीं यह उचित, सरदारशहर उपचुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार-प्रसार नहीं … Read more

10-10 करोड़ के सबूत हों तो करो कड़ी कार्रवाई, 24 कैरेट गोल्ड हैं हम- CM गहलोत के आरोपों पर बोले मीणा

img 20221127 134348

हाल ही में NDTV को दिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के धमाकेदार इंटरव्यू के बाद प्रदेश की सियासत में मचा हुआ बवाल, अब कट्टर पायलट समर्थक माने जाने वाले गहलोत सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा ने उठाए सीएम गहलोत के बयान पर सवाल, सीएम गहलोत ने सियासी संकट के समय सचिन पायलट के साथ मानेसर जाने वाले विधायकों पर BJP से 10-10 करोड़ रुपए लेकर सरकार गिराने के लगाए थे आरोप, इस पर सवाल उठाते हुए राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा- ‘मैंने तो इस आरोप पर उस वक्त मानेसर से ही दे दिया था जवाब, फिर कह देना चाहता हूं कि यदि उनके (CM) पास इसका हो कोई ठोस सबूत, … Read more

राजस्थान में मुख्यमंत्री एक फ्लॉप फीचर फिल्म, अब नहीं बचा इंटरेस्ट- शेखावत के निशाने पर गहलोत

ashok gehlot vs gajendra singh shekhawat

Gajendra Singh Shekhawat on CM Ashok Gehlot. राजस्थान कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान किसी से छिपी नहीं है. चुनावी साल में प्रवेश करने जा रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार में आए दिन नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चलने वाली अटकलों को लेकर खुद पार्टी नेताओं के अलावा अब विपक्ष ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. इस कड़ी में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. मंत्री शेखावत ने कांग्रेस की गहलोत सरकार को माफियाराज और भ्रष्टाचारी सरकार बताया तो बताया ही साथ ही प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन के बीच चल रहे झगड़े … Read more

राहुल की यात्रा से पहले हो नेतृत्व परिवर्तन, पायलट को बनाया जाए मुख्यमंत्री- अब हाडौती से उठी मांग

img 20221113 183351

Demand to make Sachin Pilot the Chief Minister. प्रदेश में लंबे समय से जारी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो चली है. प्रदेश के कई हिस्सों के बाद अब हाड़ौती से भी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है. कांग्रेस की कोटा देहात अध्यक्ष सरोज मीणा ने कहा कि अभी जो हालात प्रदेश कांग्रेस में हो रहे हैं उससे कांग्रेसी कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है. चुनावी समय आने वाला है और कार्यकर्ता, प्रदेश की जनता, युवा नेतृत्व परिवर्तन चाहता है. राहुल गांधी की प्रदेश में यात्रा के प्रवेश से पहले आलाकमान को … Read more

गहलोत सरकार का एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 75 RAS अधिकारीयों के किए तबादले

75 RAS अफसरों के तबादले

Breaking News: प्रदेश में शांत पड़े सियासी घमासान के बीच गहलोत सरकार ने की एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 75 RAS अधिकारीयों के किए तबादले, कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, जारी की गई लिस्ट में ज्यादातर ADM और SDM को किया गया इधर से उधर, तो वहीं राजेंद्र सिंह को बनाया RMSCL का कार्यकारी निदेशक, अरुण प्रकाश शर्मा को बीकानेर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की दी गई जिम्मेदारी, महेंद्र कुमार शर्मा को बनाया अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जांच, वृद्धि चंद गर्ग- अतिरिक्त आयुक्त (योजना एवं नीति), आबकारी विभाग, उदयपुर, रजनी सी.सिंह- निदेशक भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, रेणू खंडेलवाल- अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) – 1, राजमेस, जयपुर, दाताराम- CEO जिला परिषद्-कम- अतिरिक्त जिला … Read more

इंदिरा रसोई के बर्तनों में सुअरों के भोजन करने के मामले ने पकड़ा तूल, जानें क्या बोले सीएम गहलोत

rajasthan cm ashok gehlot

Indira Rasoi Yojna Gehlot Government:. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा कोरोनाकाल में गरीब व निम्न वर्ग के लोगों के लिए शुरू की गई इंदिरा रसोई योजना के सुचालन के चाहे जितने दावे किए जा रहे हों, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर भरतपुर की इंदिरा रसोई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंदिरा रसोई के सामने 2 सूअर जूठे बर्तनों को चाटते नजर आ रहे हैं. जमकर वायरल हुए इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपनी सरकार का बचाव करती हुई प्रतिक्रिया भी सामने आई है. सीएम गहलोत ने कहा कि कुछ लोगों को इंदिरा रसोई योजना की सफलता से … Read more