सरकार की तानाशाही और खराब मौसम हमारे इरादों को नहीं कर सकता कमजोर : हनुमान बेनीवाल

hanuman beniwal target rajasthan government

राजस्थान में एसआई भर्ती को रद्द कराने, आरपीएससी को भंग करवाने सहित संगठित भ्रष्टाचार, पेपर लीक, और फर्जी अभ्यर्थियों की भर्ती के खिलाफ नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन आज आठवां दिन है. जयपुर के शहीद स्मारक पर डटे हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों के बीच पार्टी संयोजक एवं सांसद बेनीवाल ने आगामी दिनों की रणनीति पर बात करते हुए सरकार के दोहरे रवैये पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कल तो सिर्फ झलक थी, अब एक लाख लोगों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा. यह भी पढ़ें: MLA जयकृष्ण पटेल की गिरफ्तारी पर हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा … Read more

‘सीक्रेट फॉर्मूला’ के जरिए बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी में कांग्रेस, अहम भूमिका में पायलट!

congress

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मोदी राज आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना आकार इतना बड़ा कर लिया है कि उनसे पार पाना इतना आसान नहीं. ‘इंडिया’ महागठबंधन मिलकर भी बीजेपी के पहाड़ को सत्ता में आने से नहीं रोक सका. इसमें भी कोई शक नहीं है कि एक बारगी मान भी लिया जाए कि कांग्रेस या कोई मिली जुली सरकार केंद्र की सत्ता में स्थापित हो जाए तो भी लंबे समय तक बीजेपी को एक मजबूत विपक्ष के तौर पर स्वीकार न करना एक भारी भूल होगी. ऐसे में एक सीक्रेट फॉर्मूला के जरिए कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को पटखनी देने की तैयारी में है. … Read more

‘मैं दलितों का सबसे बड़ा मसीहा..’ बीजेपी से निलंबन पर ज्ञानदेव आहूजा का छलका दर्द

gyandev ahuja big statement

बीजेपी के कद्दावर नेता ज्ञानदेव आहूजा को पार्टी से निलंबित किए जाने के बाद अब जाकर उनका दर्द छलका है. आहूजा ने स्वयं को दलित वर्ग का सबसे बड़ा मसीहा बताया और कहा कि मैं दलित का जन्मजात समर्थक रहा हूं आगे भी रहूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि मैं कांग्रेस के उन नेताओं का विरोध करता हूं जो सनातन विरोधी हैं. बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा को अलवर की शालीमार सोसाइटी के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राजस्थान टीकाराम जूली के जाने के बाद गंगाजल का छिड़काव कराने पर पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया था. इस मामले में गुरुवार को भी अलवर में दलित समाज ने … Read more

तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाले का नार्को टेस्ट कराए सरकार: हनुमान बेनीवाल

hanuman beniwal demand to bhajan lal sharma

राजधानी जयपुर के प्रताप नगर स्थित मंदिर में तेजाजी महाराज की मूर्ति खंडित करने वाले मामले में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार से आरोपी की नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो ने कहा कि इस घृणित कार्य के पीछे कौन लोग थे उनकी पहचान भी जरूरी है. इसके साथ ही पार्टी की ओर से स्वयं के खर्चे पर मंदिर के जीर्णोद्धार कराने का ऐलान किया. इस हेतु उन्होंने एक लाख रुपए देने की घोषणा की. बेनीवाल रविवार को घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया. यह भी पढ़ें: जयपुर में तेजाजी मंदिर में मूर्ति तोड़ने पर बवाल, गहलोत-डोटासरा ने कही … Read more

आईफा अवार्ड आयोजन समिति के सदस्यों ने की सीएम भजनलाल शर्मा से भेंट

iifa award org meet rajasthan cm bhajan lal sharma

आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्यों ने मंगलवार को सीएम आवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और उन्हें आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया. समिति सदस्यों ने 8 एवं 9 मार्च को राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए अनुरोध किया. यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार पर भड़के सचिन पायलट, कहा- राज्य में बजरी माफिया… इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (आईफा) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिशिष्ठ एक जाना पहचाना फिल्म पुरस्कार समारोह है, जो कि मुख्य रूप से विदेश में ही आयोजित होता रहा है. भारत में दो बार … Read more

युवा महोत्सव में 11 युवाओं को ‘यूथ आइकन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने

rajasthan yuva mahotsava

सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का रविवार को हुआ भव्य समापन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने की शिरकत, समारोह में राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया, शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, कला, पर्यावरण, और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 युवाओं को ‘यूथ आइकन अवॉर्ड’ से नवाजा गया, मुख्यमंत्री ने ‘युवा साथी केंद्र’ का भी किया वर्चुअल उद्घाटन, कौशल विकास, शिक्षा, और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिए मददगार बताया।

जनसेवक सीएम भजनलाल शर्मा ने दिया जनता जनार्दन के नाम ये खास संदेश

rajasthan cm bhajan lal sharma msg on new year

CM Bhajanlal Sharma’s message to the people of the state: नया साल द्वार पर खड़ा है. पूरी दुनिया नए वर्ष के आगमन में झूम रही है, खुशियां मना रही है. प्रदेश में भी नए साल का आगमन धूमधाम से किया जा रहा है. प्रदेश के मुखिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  नव वर्ष को लेकर खासे उत्साहित हैं और इसी उत्साह से उन्होंने आमनज को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम एक भावपूर्ण संदेश भी जारी किया है. इस दौरान सीएम भजनलाल ने अपने बीते एक साल के कार्यकाल का ब्योरा जनता के समक्ष रखा और आगे भी इसी तरह से तन-मन-धन … Read more

राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कड़ाके की ठंड में भी चढ़ रहा सियासी पारा!

vasundhara raje meet pm modi in delhi

राजस्थान में मौजूदा वक्त में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन सियासी पारा है कि नीचे आने का नाम तक नहीं ले रहा है. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया जयपुर दौरा और उसके बाद प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की प्रधानमंत्री से दिल्ली में मुलाकात से सियासी हलचल तेज है. हालांकि इस मुलाकात को हफ्ता भर गुजर चुका है लेकिन राजस्थान के सियासी गलियारों में जो हलचल मची है, उसकी वजह से कई तरह के कयास लगने भी शुरू हो गए हैं. कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ तो वसुंधरा राजे की ताजपोशी की आशंका भी जता चुके हैं. यह भी पढ़ें: किसानों के समर्थन में नागौर सांसद … Read more

भजनलाल कैबिनेट में हो सकता है विस्तार, उपचुनाव जीतने वालों को मिल सकता है ईनाम

Cm bhajanlal

राजस्थान में भजनलाल सरकार अपने एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है. इस बीच सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सियासी गलियारों से उड़ते उड़ते खबर आ रही है कि राजस्थान की बीजेपी सरकार जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है. राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद इसके संकेत दिए हैं. इसके बाद माना जा रहा है कि उप चुनाव जीतने वाले विधायकों को मंत्री पद के साथ जीत का ईनाम मिलने वाला है. वहीं कई पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है. कई नए विधायकों की भी लाॅटरी लग सकती है. इन सियासी सरगर्मियों के बीच कई पुराने … Read more

कौन है भजन लाल शर्मा? भजन लाल शर्मा की जीवनी I Bhajan lal Sharma Biography in Hindi

Bhajan Lal Sharma

Bhajan Lal Sharma Biography In Hindi: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है. केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी चौकाने वाले नाम को मुख्यमंत्री बनाया है. संघ व संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री व विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने एक स्वर में सहमति दी. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कौन है. भजनलाल शर्मा … Read more