किरण माहेश्वरी की बेटी को हराने के लिए जानबूझ कर गुलाबचंद कटारिया ने दिया विवादित बयान- डोटासरा
Politalks.News/RajasthanByElection. ‘नाथी का बाड़ा’ को लेकर बीजेपी के निशाने पर चल रहे प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के लिए गुलाबचंद कटारिया द्वारा महाराणा प्रताप को लेकर दिया गया विवादित बयान सही मौके पर हाथ आया हथियार साबित हुआ है. उपचुनाव के बीच में महाराणा प्रताप को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया द्वारा दिए गए बयान को कांग्रेस पूरी तरह भुना रही है. इसी बीच पीसीसी चीफ डोटासरा ने कटारिया पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गुलाबचंद कटारिया ने जानबूझ कर ये विवादित बयान दिया है, क्योंकि कटारिया की किरण माहेश्वरी से बनती नहीं थी और उपचुनाव में उनकी बेटी खड़ी हुई है, वहीं वो दीप्ति … Read more