सहारा इंडिया के निवेशकों के वर्षों से अटके भुगतान के लिए किरोडी का कूच-धरना, ज्ञापन सौंप कर की ये मांग

सैंकड़ों समर्थकों के साथ बस्सी से जयपुर के सेबी दफ्तर की ओर सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीना का कूच

Politalks.News/Rajasthan/Kirodi. बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीना ने आज सहारा इंडिया परिवार के जमाकर्ता और अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ बस्सी से जयपुर के सेबी दफ्तर की ओर किया कूच किया. इस दौरान सांसद डॉ किरोड़ी मीना खुद ट्रेक्टर पर सवार हुए तो वहीं सैंकड़ों गाड़ियों का लंबा काफिला उनके साथ जयपुर कूच में शामिल हुआ. राजधानी जयपुर सेबी के दफ्तर पहुंचने से पहले ही किरोड़ी लाल मीना के क़ाफ़िले को सेंट्रल पार्क के पास पुलिसबल द्वारा रोक लिया गया. ऐसे में सांसद किरोड़ी लाल मीणा वहीं सेंट्रल पार्क के पास धरने पर बैठ गए. फिर क़रीब एक घंटे के धरने के बाद डॉ मीणा … Read more

गहलोत ने छीना सेनानियों का सम्मान, ब्याज सहित वापस लौटाएगी 2023 में भाजपा सरकार- मैडम राजे

राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने आज बड़ा एलान करते हुए कहा कि राजस्थान में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन वापस शुरू होगी, जो कि अशोक गहलोत सरकार ने बंद कर दी है. मैडम राजे भाजपा द्वारा जामडोली में आयोजित विधायक अभ्यास वर्ग में ‘आपातकाल व लोकतंत्र बहाली में हमारी भूमिका’ विषय पर बोल रही थीं. पूर्व सीएम मैडम राजे ने बताया कि जब वे पहली बार मुख्यमंत्री बनी तब, हमारी सरकार ने मीसा और डीआईआर के तहत जेल गये सभी लोगों की पेंशन चालू की, पर जब 2008 में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री … Read more

होटल स्टाफ के जरिए कांग्रेसी MLA हैं चंद्रा के संपर्क में- मिश्रा का बड़ा दावा, बेनीवाल पर लगाए बड़े आरोप

img 20220607 wa0215

Politalks.News/RajysabhaElection/Rajasthan. राजस्थान 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है. तीन दिन बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जहां तीन प्रत्याशियों रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवाड़ी को मैदान में उतारा है तो बीजेपी की तरफ से घनश्याम तिवाड़ी मैदान में है. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एस्सेल ग्रुप के चैयरमेन डॉ सुभाष चंद्रा ने ताल ठोकी है. बीजेपी जहां पहले ही चंद्रा को अपने समर्थन देने का एलान कर चुकी है तो वहीं RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी सोमवार को अपने विधायकों को निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालने के निर्देश दिए हैं. लेकिन बेनीवाल … Read more

हमारे साथ नहीं हुआ न्याय, पिछली बाड़ेबंदी में जो वादे किए थे नहीं हुए पूरे, वोट कांग्रेस को ही देंगे- खिलाड़ी

अब खिलाड़ी ने खोला CM गहलोत के खिलाफ मोर्चा

Politalks.News/Rajasthan/Rajyasabha. प्रदेश की 4 सीटों पर 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में मोर्चा खोलकर बैठे 6 कांग्रेसी विधायकों ने बीते रोज गहलोत सरकार में मंत्री राजेन्द्र गुढा के आवास पर ही डेरा डाले रखा. यहां तक कि रात का डिनर भी सभी विधायकों ने साथ में ही किया. इस बीच कल दिनभर नाराज विधायकों ने एक एक कर मीडिया के सामने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला. इसी कड़ी में वरिष्ठ नेता और हाल ही में राजनीतिक नियुक्तियों के दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष वाली लॉलीपॉप ले चुके कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने भी शुक्रवार को नाराजगी जताते हुए … Read more

मुझे विधायक मायावती ने बनाया न कि कांग्रेस ने- मलिंगा ने गहलोत सरकार पर जमकर निकाली भड़ास

img 20220604 092732

Politalks.News/Rajasthan/Rajyasabha. निर्दलीय उम्मीदवार दे तौर पर राज्यसभा का नामांकन दाखिल करने वाले बड़े उद्योगपति डॉ सुभाष चंद्रा राजस्थान में सियासी जादूगर की मौजूदगी में जीत पाएंगे या नहीं यह तो अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन चंद्रा के मैदान में आने से कांग्रेस में कई विधायकों को अपनी भड़ास निकालने का एक अंतिम मौका जरूर दे दिया. बसपा से कांग्रेस में आए विधायक, कुछ निर्दलीय और कुछ खुद कांग्रेसी विधायकों को अच्छे से समझ आता है कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले यह लास्ट मौका है जब गहलोत सरकार पर जमकर दबाव बनाया जा सकता है. यही कारण है कि बसपा से कांग्रेसी बने 5 विधायक राजेंद्र गुढ़ा, वाजिब अली, … Read more

भाजपा बैटिंग तो करना चाहती है लेकिन पिच पर नहीं आना चाहती- पायलट का बीजेपी पर जोरदार तंज

सचिन पायलट का बीजेपी पर जोरदार तंज

Politalks.News/Rajashtan/Rajyasabha Election. राजस्थान की 4 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव (Rajyasabha Election 2022) को लेकर प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में सियासी घमासान अपने चरम पर है. विधायकों की खरीद फरोख्त के डर से कांग्रेस ने अपने और निर्दलीय विधायकों को बाड़ेबंदी में उदयपुर भेज दिया है. ज्यादातर विधायक जहां कल देर रात को ही वहां पहुंच गए थे तो वहीं कुछ आज पहुंच रहे हैं. ऐसे में यहां रिसोर्ट ताज अरावली में लगातार कांग्रेस और समर्थित विधायकों के आने का सिलसिला जारी है. इस बीच शुक्रवार दोपहर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रमोद तिवारी, विधायक रोहित बोहरा, बृजेंद्र ओला, रमिला खड़िया, … Read more

अफसरों को लगता है कि सरकार बदलने वाली है तो मुंह फेर लेते हैं, सही है कि संगठन कमजोर हुआ है- CM

अफसर काम नहीं कर रहे तो बदलने में एक मिनट लगेगा- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan/Congress. प्रदेश की राजधानी जयपुर में चली राजस्थान कांग्रेस की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन के दूसरे दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन संगठन कमजोर हुआ है, यह बात सभी को स्वीकार करनी चाहिए. जीत में सब भागीदारी चाहते हैं लेकिन हार में कोई भागीदार नहीं बनता. वहीं ब्यूरोक्रेसी को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि जहां तक ब्यूरोक्रेसी की बात है तो जब अफसरों को लगता है कि सरकार जा रही है तो उनकी आदत है कि मुंह फेरने लगते हैं. लेकिन फिर भी लगेगा की अफसर काम नहीं कर रहे … Read more

क्या कारण है कि कांग्रेस के एक बार 50 और एक बार 21 विधायक रह गए? पायलट के निशाने पर गहलोत

सचिन पायलट का सीएम गहलोत पर सियासी पलटवार

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. एक लम्बी चुप्पी के बाद बुधवार को एक बार फिर पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने बिना नाम लिए गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए. पायलट ने एक और जहां कांग्रेस के एक्शन टेकन कैम्प में पिछली वसुंधरा सरकार में विपक्ष में रहते हुए उठाए गए मुद्दों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई तो वहीं मीडिया से बातचीत में राजस्थान में कांग्रेस सरकार के रिपीट नहीं को लेकर सवाल उठाए. सचिन पायलट ने इशारों में सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा है कि हम लोगों को इस बात को मानना पड़ेगा कि हमारे एक बार सिर्फ 50 … Read more

पूरी ताकत के साथ AIMIM लड़ेगी राजस्थान विधानसभा चुनाव, नहीं होगा किसी दल से गठबंधन- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने AIMIM की राजस्थान इकाई का किया उद्धघाटन

Poilitalks.News/AsaduddinOwaisi/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज AIMIM ने राजस्थान में औपचारिक एंट्री कर ली है. एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को जयपुर स्थित होटल में पार्टी की राजस्थान इकाई का उद्धघाटन किया. इस दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘आने वाले विधानसभा चुनाव में AIMIM पार्टी पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेगी. पार्टी राजस्थान में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसका एलान भी बहुत जल्द किया जाएगा.’ सियासी गलियारों में चर्चा AIMIM के राजस्थान में आने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि अल्पसंख्यक कांग्रेस के परंपरागत मतदाता समझे जाते रहे … Read more

हार्दिक पटेल ने लगाए रघु शर्मा पर गंभीर आरोप- कहते थे राजस्थान में गहलोत साहब ने बिगाड़ दिया सब

हार्दिक पटेल ने लगाए रघु शर्मा पर गंभीर आरोप

Politalks.News/Gujarat/HardikPatel/RaghuSharma. हाल ही में गुजरात कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ चुके पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने वर्तमान में गुजरात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हार्दिक पटेल ने दावा किया कि रघु शर्मा ने पार्टी की बैठकों में कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की 10 सीट भी नहीं आने वाली, यहां अशोक गहलोत ने सब कुछ खराब कर दिया है. हार्दिक ने आरोप लगाया कि रघु शर्मा के गुजरात प्रभारी बनने के बाद नेताओं ने पार्टी छोड़ी. हार्दिक पटेल के इन दावों के बाद गुजरात से ज्यादा राजस्थान की सियासत में … Read more