वाड्रा मामले में राठौड़ की मंत्री को इस्तीफे की चुनौती तो मदन प्रजापत को दिगंबर नहीं बनने देने की अपील

img 20230302 wa0296

Ruckus in Rajasthan Assembly over Robert Vadra case: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के कथित जमीन घोटाले मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ. सदन में राजस्व और सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान राबर्ट वाड्रा मामले में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार नोक-झोंक हुई. BJP ने वाड्रा पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया तो इस पर गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आप जिस पर आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने एक प्रतिशत भी गड़बड़ी नहीं की, बल्कि BJP नेताओं ने भूमिहीन … Read more

नियमों के आधार पर जल्द लिया जाएगा फैसला, जिसकी भविष्य में दी जाए नजीर- BJP नेताओं से बोले जोशी

बीजेपी नेताओं ने स्पीकर को सौंपा ज्ञापन

Politalks.News/Rajasthan. पिछले महीने की 25 सितंबर को राजस्थान में हुए सियासी घमासान को लेकर अब भाजपा एक्टिव मोड में आ गई है. मंगलवार को राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेताओं ने हाल ही में राजस्थान कांग्रेस के विधायकों द्वारा दिए गए इस्तीफों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि, ‘जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस ऊहापोह की स्थिति को खत्म कराएं.’ तो वहीं सतीश पूनियां ने कहा … Read more

‘अडानी-अंबानी या अमित शाह के बेट जय शाह हो, करेंगे सबका सवागत, BJP कर रही है युवाओं का विरोध’

सीएम गहलोत ने साधा भाजपा पर निशाना

Politalks.News/Rajasthan. इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आज समापन हो चूका है. इस समिट में देश भर के 3 हजार से ज्यादा उद्योगपतियों ने शिरकत की. समिट के पहले दिन जहां देश के जाने माने उद्योगपति गौतम अडानी, वेदांत ग्रुप के अनिल अग्रवाल सहित कई दिग्गज मौजूद रहे. तो यही सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा. इन्वेस्ट राजस्थान समिट के दूसरे दिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने MSME कॉन्क्लेव के समापन समारोह में शिरकत की. सीएम गहलोत ने कॉन्क्लेव को संबोधित करने के बाद बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘इंवेस्ट समिट की आलोचना करना और मुद्दा बनाना बीजेपी को महंगा … Read more

जंगलराज वाले बयान पर गहलोत का पलटवार- जुमले गढ़ना छोड़े भाजपा सत्यता की करें जांच

भाजपा पर सीएम गहलोत का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. ‘हमारी सरकार ने जिस तरह का शानदार काम में किया है, उससे विपक्ष घबराया हुआ है, चुनाव में वह किन मुद्दों को लेकर जाए, इस बौखलाहट में वह कानून-व्यवस्था और जंगलराज जैसे जुमले गढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझती है,’ ये कहना है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का. प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. प्रदेश की कनून व्यवस्था अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के एक रामबाण की तरह है और उसे वो पूरी तरह प्रयोग में भी ले रहा है. जालोर … Read more

माफिया संचालित बेईमान और भ्रष्ट गहलोत सरकार को बाय बाय करने को जनता बैठी है तैयार- तरुण चुघ

तरुण चुघ के निशाने पर गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है. 26 जुलाई को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया था. तो वहीं आज बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामत्री चन्द्रशेखर ने भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यसमिति और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की बैठकें ली. जिसमें संगठनात्मक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों एवं राज्य के जनहित के मुददों पर चर्चा की गई. इससे पहले तरूण चुघ ने जयपुर में आदर्श नगर स्थित पीएचसी पर बूथ टीकाकरण अभियान के तहत … Read more

बाबा गोपेश्वर ने खोला मंत्री जाहिदा के खिलाफ मोर्चा, गिरफ्तारी की मांग के साथ गहलोत सरकार को दी चेतावनी

बाबा गोपेश्वर ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में भरतपुर के डीग में अवैध खनन का विरोध करते बाबा विजय दास के आत्मदाह का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब बाबा गोपेश्वर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राज्यमंत्री जाहिदा खान के साथ अन्य कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें हटाने और आदिबद्री धाम और कनकांचल क्षेत्र से अवैध खनन पर रोक के बाद अब जल्द क्रेशरों की हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो साधु-संत जयपुर पहुंच कर आंदोलन और आत्मदाह करेंगे. आपको बता दें कि डीग के आदिबद्री धाम और कनकांचल क्षेत्र से अवैध खनन रोकने के लिए … Read more

सत्ता और संगठन में बदलाव का तो पता नहीं लेकिन हमारे कमिटमेंट पूरे नहीं हुए तो सोचना पड़ेगा- गुढ़ा

'शिक्षित बेरोजगारों का ऊंट जिस करवट बैठेगा उसी की होगी सत्ता'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के विधायक एवं नेता ही सरकार पर सवाल उठाने में जुटे हुए हैं. इसी बीच बसपा से कांग्रेस में आए विधायक भी प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर सवाल उठाने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे, जबकि सीएम गहलोत करीब करीब हर मंच से सरकार बचाने के लिए उनका धन्यवाद कहना नहीं भूलते. सबसे बड़ी बात बसपाई से कांग्रेसी बनने वाले इन विधायकों में सीएम गहलोत के सबसे ज्यादा करीबी और विश्वासपात्र माने जाने वाले राजेन्द्र सिंह गुढा को जब भी … Read more

जो व्यक्ति लाशों पर राजनीति करता हो, कहानी बनाता हो, उसे सुरक्षा की जरुरत कहां- किरोड़ी पर भड़के मीणा

'किरोड़ी को तो कर देना चाहिए कानून के हवाले'

Politalks.News/Rajasthan. जिस व्यक्ति की खुद की पार्टी में अपनी पूछ नहीं हो रही है, वह चर्चा में भला कैसे रहेंगे, आज वो सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, उन पर तो पहले से ही कई केस लगे हुए हैं, उन्हें तो खुद को कानून के हवाले कर देना चाहिए, , ये बयान है रमेश मीणा का. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रमेश मीणा ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर निशाना साधा. यहीं नहीं मंत्री रमेश मीणा ने किरोड़ी को मिली धमकी को चर्चा में रहने का स्वांग बताया है. रमेश मीणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा … Read more

इसमें जरा भी सच्चाई नहीं कि CM गहलोत ने एक दरगाह को दिए 100 करोड़ रुपए- खाचरियावास

जीएसटी लगाने का ही शौक है तो पेट्रोल और डीजल पर लगाएं -प्रताप सिंह खाचरियावास

Politalks.News/Rajasthan. धर्म के नाम पर भाषण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. चुनाव आयोग को आगे बढ़कर ऐसे लोगों पर चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए, लेकिन बीजेपी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि उनका मेन एजेंडा यही है…. यह कहना है गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) का. दरअसल, प्रताप सिंह खाचरियावास शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे. इस दौरान सोशल मीडिया पर हिंदुओं के खिलाफ अधिक टिप्पणी किए जाने के सवाल पर खाचरियावास ने कहा कि इस मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. इसे लेकर एक कानून बनाने की आवश्यकता है. … Read more

गुढा के बेबाक बोल- धारीवाल का अलाइनमेंट खराब, ब्यूरोक्रेसी की खींच कर रखनी पड़ती है लगाम तब…

मंत्री राजेंद्र गुढा के बेबाक बोल

Politalks.News/Rajasthan/RajendraGudha. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले पूर्व बसपाई और वर्तमान में कांग्रेस से सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा एक बार फिर बड़ा बयान देने के चलते चर्चाओं में आ गए हैं. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई के लिए पहुंचे राजेन्द्र गुढा ने अपने अंदाज में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘हम वो लोग हैं, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार बनाई भी और बचाई भी है. मैं हाथों-हाथ काम करने में विश्वास रखता हूं लेकिन कुछ नेताओं का अलाइनमेंट खराब है, जिसे सही कर दिया जाएगा.’ यही नहीं जब पत्रकारों ने गुढ़ा से नाम पुछा तो उन्होंने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का नाम लिया. वहीं इससे … Read more