त्योहार के रंगों में ढूंबा राजस्थान उपचुनाव, 4 नवंबर के बाद फिर चढ़ेगा परवान

rajasthan by elections 2024

राजस्थान में सात सीटों पर विधानसभा उप चुनाव होने जा रहा है. मतदान 13 नवंबर को है, उसके बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएगा. वोटिंग में केवल 10 दिन का वक्त शेष है लेकिन त्योहारी सीजन होने की वजह से फिलहाल चुनावी रंगत नजर नहीं आ रही है. हालांकि 4 नंंवबर से चुनावी माहौल गरमाने की पूरी पूरी उम्मीद है. सात सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में कुल 69 प्रत्याशी मैदान में हैं. इन सातों सीटों के प्रमुख दावेदारों की बात की जाए तो इनमें से पांच सीटों पर त्रिकोणीय और दो पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर देखने को मिल रही है. प्रदेश … Read more

भाजपा ने जारी की एक और सूची, चौरासी से इस दिग्गज को दिया टिकट

rajasthan bjp

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, चौरासी से कारीलाल ननोमा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, वही इससे पहले 6 सीटों पर पहले ही बीजेपी कर चुकी है अपने प्रत्याशियों का ऐलान, झुंझनू से बीजेपी ने राजेंद्र भांबू को दिया है टिकट, रामगढ़ से सुखवंत सिंह, दौसा से जगमोहन मीना, देवली-उनियारा से राजेंद्र गुर्जर, खींवसर से रेवेंत राम डांगा और सलूंबर से शांता देवी मीना को दिया टिकट    

‘RPSC जैसी संस्थाओं को बंद किया जाना संभव नहीं है, लेकिन…’ राजेंद्र राठौड़ का बड़ा बयान

rajasthan politics

Rajasthan Politics: आज राजस्थान भजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने की प्रेस वार्ता. राजेंद्र राठौड़ के साथ बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज और उपेन यादव भी रहे मौजूद. बीजेपी के नेताओं ने प्रेस वार्ता में प्रदेश की भजनलाल सरकार की जमकर की तारीफ, इसके साथ ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना. राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के इतिहास में पहली बार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भर्ती कैलेंडर जारी करने का ऐतिहासिक कार्य किया है. बता दें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्तूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली 70 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. … Read more

राजस्थान उपचुनाव का दंगल: गठबंधन नहीं हुआ तो 3 सीटों पर होगा त्रिकोणीय मुकाबला

rajasthan vidhansabha

राजस्थान में सात सीटों पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा की जाएगी. चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान करेगा. एक वर्तमान विधायक के निधन और अन्य सीटों पर विधायकों के सांसद बन जाने से ये सभी सीटें खाली हुई है. इन सात सीटों में चार सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. दो अन्य सीट क्रमश: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) और भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) के पास है. इनमें से तीन सीटें ऐसी भी हैं जहां कांग्रेस को अगर परचम लहराना है तो उसे अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करना पड़ेगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो यहां त्रिकोणीय मुकाबला निश्चित है. इन सीटों … Read more

कौन है भजन लाल शर्मा? भजन लाल शर्मा की जीवनी I Bhajan lal Sharma Biography in Hindi

Bhajan Lal Sharma

Bhajan Lal Sharma Biography In Hindi: राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है. केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में भी चौकाने वाले नाम को मुख्यमंत्री बनाया है. संघ व संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले जयपुर की सांगानेर सीट से विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री व विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए राजनाथ सिंह की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा. इस प्रस्ताव पर सभी विधायकों ने एक स्वर में सहमति दी. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कौन है. भजनलाल शर्मा … Read more

सचिन पायलट के समर्थन में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी भाजपा मुख्यालय पर फेंकी स्याही, किया प्रदर्शन

sachin pilot

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबर, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन, प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, कांग्रेस नेता सचिन पायलट सहित वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी के खिलाफ था युवा कांग्रेस पदाधिकारीयों का प्रदर्शन, प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, वरिष्ठ प्रदेश सचिव रवि कुमार सिगदार, प्रदेश वाइस चेयरमैन उज्ज्वल शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ महासचिव करतार गुर्जर, प्रदेश सचिव टीकम जाट, जिला उपाध्यक्ष शुभम मीणा, अनिल चौधरी, चंद्रकांत चौहान समेत प्रमुख कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश भाजपा मुख्यालय का मुख्य दरवाजा बंद

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ X पर कर रहे टॉप ट्रेंड, राठौड़ नहीं तो भाजपा नहीं हैशटैग कर रहा ट्रेंड

rajendra rathore

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबर, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कर रहे टॉप ट्रेंड, राजेंद्र राठौड़ के समर्थक हैशटैग राठौड़ नहीं तो भाजपा नहीं को कर रहे ट्रेंड, दरअसल गत मंगलवार भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा के नये प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने राठौड़ के कार्यक्रम से जल्दी जाने पर मांगी थी प्रदेश अध्यक्ष से रिपोर्ट, इस मामले को लेकर बीते दिन पीसीसी चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी साधा था निशाना, इसके बाद आज सुबह ख़ुद राठौड़ ने भी आज अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने समर्थकों से कहा- सोशल मीडिया कुछ लोग … Read more

बीजेपी के नए ‘हेडमास्टर’ ने राजेंद्र राठौड़ सहित, कई मंत्रियों, विधायकों की लगाई क्लास, देखें पूरी खबर

rajasthan bjp

राजस्थान भाजपा से जुडी बड़ी खबर, बीजेपी के सदस्य्ता अभियान के दौरान बीजेपी के नए प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने लगाई मंत्रियों और विधायकों की क्लास, इसके साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ को लेकर भी प्रभारी ने लगाई उनकी क्लास, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, वीडियो में प्रभारी कहते है कि 24 माननीय मंत्री गणों को रहना था, उनमें से 16 यहाँ है उपस्थित, 14 सांसदों को यहाँ रहना था, उसमे से 10 यहाँ है उपस्थित, 115 विधायकों को यहाँ रहना था, 64 विधायक यहाँ है उपस्थित, 44 जिलों के अध्यक्षों को यहाँ रहना था 38 जिला के अध्यक्ष यहाँ है मौजूद, इसके बाद प्रदेश … Read more

नामांकन भरने से पहले राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू का बड़ा बयान

nmnkn

राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट के लिये हो रहा उपचुनाव, भाजपा ने इस सीट से रवणीत सिंह बिट्टू को उतारा है मैदान में, रवनीत सिंह बिट्टू जीतने जा रहे हैं निर्विरोध राज्यसभा उपचुनाव, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पहले ही अपना उम्मीदवार मैदान में उतारने से कर दिया था इनकार, वहीं नामांकन भरने से पहले रवनीत सिंह बिट्टू ने मीडिया में दिया बड़ा बयान, उन्होंने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बीजेपी के सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों का करता हूँ आभार व्यक्त कि उन्होंने मुझे दिया ये मौका, पंजाब और … Read more

किरोड़ी लाल मीणा ने वापस लिया इस्तीफा! फिर से संभाला मंत्री पद! दिए ये संकेत

ukyu

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार से कैबिनेट से इस्तीफा दे चुके बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने वापस लिया अपना इस्तीफा! किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर मंत्री पद संभालने के दे दिए हैं संकेत, किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया पर बदला अपना बायो, सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किरोड़ी ने खुद को राजस्थान सरकार में बताया कैबिनेट मंत्री,ट्विटर पर किरोड़ी लाल मीणा ने फिर लिखा कैबिनेट मिनिस्टर, इस्तीफा देने के बाद किरोड़ी मीणा ने अपने बायो से हटा दिया था कैबिनेट मिनिस्टर, बाबा की प्रोफाइल पर केवल एमएलए सवाई माधोपुर लिखा हुआ था, भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों से किरोड़ी लाल मीणा … Read more