कौन क्या कहता है यह जनता सब देख सुन रही है, मेरा लक्ष्य 25 साल के मिथक को तोड़ना है- पायलट

img 20220710 172954

Politalks.News/Rajasthan/Congress/Sachin Pilot. राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस की राजनीति में गाहे बगाहे आए दिन किसी न किसी बहाने सियासी गहमागहमी बनी रहती है. खास तौर पर 2020 में सचिन पायलट गुट की बगावत के चलते गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के बाद से सियासत के सबसे बड़े जादूगर माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां अपने विरोधियों पर सियासी तंज मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, तो वहीं इसके विपरीत पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक लंबी सियासी चुप्पी के बाद अब अपना सारा ध्येय 25 साल पुराने मिथक को तोड़ते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने पर एकाग्रचित्त कर दिया … Read more

गृहमंत्री के रूप में गहलोत की लचर कानून व्यवस्था का नतीजा हैं उदयपुर जैसे जघन्य हत्याकांड- राठौड़

img 20220629 084530

Politalks.News/Rajasthan/Rathod. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर स्टेटस अपडेट करने पर उदयपुर के कन्हैया लाल की सरेआम गला रेतकर की गई नृशंस हत्या और उसके बाद हत्यारों द्वारा उसका वीडियो वायरल कर पीएम मोदी तक को जान से मारने की घमकी देने के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि राजस्थान पुलिस ने घटना के कुछ घण्टों बाद ही दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन घटना ने जहां प्रदेश में गुनाहगारों के अंदर कानून के डर पर सवालिया निशान लगा दिया है तो वहीं देशभर की राजनीति में एक नया उबाल ला दिया है. घटना को लेकर बीजेपी-कांग्रेस … Read more

गहलोत सरकार में विकास की राह पर लगा ब्रेक डेढ़ साल बाद भाजपा की सरकार में टूटेगा- वसुंधरा राजे

img 20220624 wa0108

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. तीन दिन के निजी प्रवास पर सिरोही आईं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे के बीते रोज गुरुवार को एक कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान जहां पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कामों की खूबियां गिनाईं तो वहीं विकास के मुद्दे पर गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. मैडम राजे ने कहा कि कांग्रेस के आते ही विकास पर ब्रेक लग जाता है. अव्वल तो कांग्रेस सरकार विकास की राह पर चलती है नहीं और चलती भी है तो धीरे-धीरे चलती है. अपने सम्बोधन में पूर्व सीएम मैडम राजे ने एक बार फिर विश्वास के साथ दावा किया कि डेढ़ साल बाद प्रदेश में … Read more

किन-किन विधायकों को दिए 10-10 करोड़? सीएम गहलोत के आरोपों पर BJP ने RTI लगाकर मांगी सूचना

img 20220623 085742

Politalks.News/Rajasthan/Gehlot. साल 2020 में गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के समय बीजेपी पर कांग्रेस विधायकों को 10-10 करोड़ या उससे भी ज्यादा में खरीदने के आरोप लगे थे. सियासी संकट के बाद से कई मौकों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा पर यह आरोप लगता रहा है कि भाजपा ने राजस्थान में कांग्रेस विधायकों को करोड़ों में खरीदने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए. हालांकि सीएम गहलोत के इन आरोपों के सम्बंध में एक दो विवादित कथित वायरल ऑडियो टेप के अलावा और कोई प्रमाण आज तक सामने नहीं आ सके हैं. लेकिन अब भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री गहलोत के आरोपों को लेकर आरटीआई लगाकर दस्तावेजी … Read more

गहलोत चाहते हैं तो घुसा दें बीजेपी ऑफिस में पुलिस, लेकिन…- सीएम के बयान पर पूनियां का पलटवार

सीएम के बयान पर पूनियां का पलटवार

Politalks.News/SatishPoonia/Rajasthan. अग्निपथ योजना को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में आज पार्टी के दिग्गज नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में जंतर मंतर के सामने सत्याग्रह किया. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘पुलिस दरवाजा तोड़कर एआईसीसी में घुस गई, अगर ऐसा ही कुछ हम राजस्थान में भी बीजेपी ऑफिस में करें तो?’ अब सीएम गहलोत के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की प्रतिक्रिया सामने आई है. पूनियां ने कहा कि, ‘गहलोत चाहते हैं तो बीजेपी ऑफिस … Read more

कांग्रेस का राज है मच्छर तो काटेंगे ही- मैडम राजे ने कसा तंज, वहीं बूथ कार्यकर्ता को बताया अपना बॉस

'कांग्रेस का राज है मच्छर तो काटेंगे ही'

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस का राज है इसलिये मच्छर तो काटेंगे ही. मैडम राजे ने कहा कि झालावाड़ ज़िले के लोग रात को उन्हें और सांसद दुष्यंत सिंह को फ़ोन करते हैं और कहते हैं हमारे गाँव में बिजली नहीं आ रही, मच्छर काट रहें हैं. दरअसल, पूर्व सीएम मैडम राजे अपने झालावाड़ दौरे के दूसरे दिन आज झालरापाटन एवं सुनेल क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के दौरे पर रहीं. इस दौरान मैडम राजे ने झालरापाटन एवं सुनेल क्षेत्र के करीब दर्जन भर से अधिक गांवों का दौरा किया और आम जनता के अभाव अभियोग सुने. इसके साथ … Read more

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बीच से बिना संबोधन क्यों चलीं गईं मैडम राजे? जानिए इस खास रिपोर्ट में

आखिर क्यों नहीं हुआ मैडम राजे का संबोधन?

Politalks.News/Rajasthan/BJP. बीते दो दिन तक कोटा में बूंदी रोड स्थित एक रिसोर्ट में चली बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का संबोधन नहीं हुआ, जबकी मंच पर मौजूद करीब सभी नेताओं का संबोधन हुआ. यही नहीं मैडम वसुंधरा राजे लंच के बाद बैठक से निकल गईं यानी मैडम पूरी बैठक में भी मौजूद नहीं रहीं. ऐसे में बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में मैडम राजे का संबोधन नहीं होना कल से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा. बैठक में मैडम वसुंधरा राजे को सुनने आए कार्यकर्ताओं को भी काफी निराशा हाथ लगी और सूत्रों की मानें … Read more

बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बीच से मैडम राजे बिना संबोधन के ही हुईं रवाना, शुरू हुईं सियासी चर्चाएं

raje news copy

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. बात करें राजस्थान की तो एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी बजट घोषणाओं को समय पर सुचारु रूप से लागू करवाने के लिए अपने मंत्रियों विधायकों को निर्देश दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी अब एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में कोटा में दो दिवसीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया. भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और एक आखिरी दिन बुधवार को प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता वहां मौजूद रहे. … Read more

पूरी ताकत के साथ AIMIM लड़ेगी राजस्थान विधानसभा चुनाव, नहीं होगा किसी दल से गठबंधन- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने AIMIM की राजस्थान इकाई का किया उद्धघाटन

Poilitalks.News/AsaduddinOwaisi/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज AIMIM ने राजस्थान में औपचारिक एंट्री कर ली है. एआईएमआईएम प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को जयपुर स्थित होटल में पार्टी की राजस्थान इकाई का उद्धघाटन किया. इस दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘आने वाले विधानसभा चुनाव में AIMIM पार्टी पूरी ताकत के साथ हिस्सा लेगी. पार्टी राजस्थान में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसका एलान भी बहुत जल्द किया जाएगा.’ सियासी गलियारों में चर्चा AIMIM के राजस्थान में आने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि अल्पसंख्यक कांग्रेस के परंपरागत मतदाता समझे जाते रहे … Read more

गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू- बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले बोले अरुण सिंह

कांग्रेस के चिंतन के बाद कल से बीजेपी का महामंथन

Politalks.News/BJP/Rajasthan. 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब बीजेपी चिंतन में जुटने वाली है. भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कल यानी 19 से 21 मई तक जयपुर में होने जा रही है. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव 2023 के मुद्दे और प्रदेश के हालातों पर पूरी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को दी जाएगी. पदाधिकारियों की मुख्य बैठक 20 मई को होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चूअली संबोधित करेंगे. वहीं 19 तारीख को होने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो को लेकर भी पूरी तैयारियां कर ली गई है. नड्डा के स्वागत में … Read more