विधानसभा में बीजेपी विधायकों की सूची से शोभारानी का नाम हटाने के लिए लिखे गए पत्र में ब्लंडर

img 20220622 wa0103

Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा चुनाव में पार्टी निर्देशों के विपरीत कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट देने पर भाजपा से निष्कासित विधायक शोभारानी कुशवाहा के निष्कासन की जानकारी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को देकर बीजेपी विधायकों की सूची से उनका नाम हटाने का आग्रह किया गया है. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने इस संबंध में मंगलवार को स्पीकर सीपी जोशी को पत्र लिखकर विधानसभा में अंकित शोभारानी कुशवाहा के नाम के आगे से भाजपा विधायक शब्द हटाने का आग्रह किया. लेकिन कटारिया द्वारा स्पीकर सीपी जोशी को लिखे पत्र में शोभारानी कुशवाहा को पार्टी से निष्काषित करने की तारीखों में अंतर है. सियासी जानकारों की मानें तो इतने महत्वपूर्ण पत्राचार में इस तरह … Read more

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई विधानसभा के आखिरी दिन मदेरणा के निशाने पर रहे जोशी और राठौड़

अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई विधानसभा

Politalks.News/RajasthanAseembly. राजस्थान की 15 वीं विधानसभा (Rajasthan Assembly) का सातवां सत्र सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया. बजट सत्र (Budget Session) के रूप में चले विधानसभा के सप्तम सत्र में लंबे समय बाद किसी वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा हुई. वहीं विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (C.P. Joshi) ने बजट सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करते हुए कहा कि इस सत्र में 9 फरवरी से 28 मार्च तक कुल 25 बैठकें में हुई हैं. जिनमें 171 घंटे और 19 मिनट विधानसभा की कार्यवाही चली है. जोशी ने बताया की विधानसभा के इस बजट सत्र में कुल 8,336 प्रश्न प्राप्त हुए जिनमें से 3,785 तारांकित और 4,547 अतारांकित प्रश्न … Read more

हां, हम गांधी-नेहरू परिवार के हैं गुलाम- लोढ़ा के बयान पर बोले राठौड़- आपको बधाई इस गुलामी के लिए

हां हम गुलाम हैं और जब तक हमारे शरीर में है सांस, रहेंगे गुलाम- लोढ़ा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) के सलाहकार और सिरोही विधायक संयम लोढ़ा (Sanyam Lodha) ने खुद को और कांग्रेस नेताओं को गांधी-नेहरू परिवार (Gandhi-Nehru family) का गुलाम बताया . दरअसल हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार यूनिवर्सिटी संशोधन बिल (Haridev Joshi Journalism and Mass Communication University Amendment Bill) पर बहस के दौरान संयम लोढ़ा ने कहा कि, ‘सदन में अभी बीजेपी के विधायक विचार व्यक्त कर रहे थे, तो यह कहा गया कि ये तो गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम हैं. हां, हम हैं गुलाम, जब तक हमारे शरीर में सांस है. हम गांधी नेहरू परिवार की गुलामी करेंगे, क्योंकि इस देश … Read more

सदन में सड़क को लेकर जमकर हुई तू-तू मैं-मैं, डोटासरा-राठौड़ की बहस में खाचरियावास ने लगाया ‘तड़का’

विधानसभा में गहमागहमी का माहौल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में आज जोरदार नोकझोंक देखने को मिली. विधानसभा में आज पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई. दरअसल प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया (Leader of Opposition Gulabchand Kataria) और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने स्थगन प्रस्ताव लगाया था. प्रदेश में सड़कों के प्रस्ताव को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षण किया था. इस दौरान गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि, ‘विपक्ष की तरफ से दिए गए प्रस्तावों पर काम नहीं हो रहा है. ऐसा तो है नहीं, कि हम गलत प्रस्ताव देते हों और सत्ता पक्ष में बैठे सभी लोग राजा हरिश्चंद्र की संतान हो. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार को सुझाव … Read more

हाथकर जोड़ विधायकों से बोले परसादी- बंद करें सिफारिश करना तो विश्वेन्द्र की साफगोई की भी चर्चा

मंत्रियों के बयानों को लेकर शुरू हुईं सियासी चर्चाएं

Politalks.News/Rajasthan. विधानसभा (Rajasthan Assembly) में आज अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान गहलोत सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयान चर्चा का विषय बने हुए हैं. चिकित्सा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान मंत्री परसादी लाल मीणा (Minister Parsadi Lal Meena) ने डॉक्टर्स के डेप्यूटेशन के मुद्दे पर विधायकों के हाथ जोड़ दिए, साथ ही बोले कि हम तो फकीर हैं भाई, हम मीणाओं का क्या है? चाहे पद पर रहूं या नहीं लेकिन डेप्युटेशन सिस्टम बंद करूंगा‘. इसके साथ ही परसादी ने पूर्व मंत्री रघु शर्मा (Former Minister Raghu Sharma) के कामकाज पर भी सवाल उठा दिए. दूसरी तरफ विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान नेता … Read more

सत्ताधारी पार्टी की MLA ने मंत्री को रबर स्टेंप बता दी चेतावनी- पानी के लिए उतरूंगी सड़कों पर

दिव्या के तेवरों की प्रदेशभर में चर्चा

Politalks.News/Rajasthan. अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर अगर जनप्रतिनिधियों को ‘समाधान’ में शामिल नहीं किया जाएं तो ग़ुस्सा ‘हां पक्ष लॉबी’ में ना निकल कर सदन में निकलता है, किसी सत्ताधारी पार्टी के विधायक को सिस्टम के खिलाफ सख़्त रवैये में बहुत दिनों बाद देखा गया. जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ने मंगलवार को विधानसभा (Rajasthan Assembly) में अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री को जमकर घेरा. पानी से जुड़ी अनुदान मांगों पर बहस के दौरान जलदाय मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) पर जमकर निशाना साधा. दिव्या मदेरणा (Divya Maderna) ने कहा कि, ‘मुझे दुख के साथ कहना पड़ … Read more

रेप के बढ़ते मामलों के लेकर कटारिया ने घेरा तो धारीवाल बोले- सोशल मीडिया की वजह से बढ़ी घटनाएं

पूरा सिस्टम कर क्या रहा है?- कटारिया

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में महिला अपराधों और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर आज विपक्ष ने गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) को विधानसभा (Rajasthan Assembly) में घेरने का प्रयास किया. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand katariya) ने छोटी बच्चियों से रेप के आरोपियों को सजा का प्रतिशत कम होने पर भी सवाल उठाया. कटारिया के सवाल के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल (Shanti dhariwal) ने सदन में कहा कि, ‘जनवरी 2019 से जनवरी 2022 की तीन साल की अवधि में छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के 5793 मामले दर्ज किए गए हैं. ऐसे में रोजाना 5 बच्चियों से रेप हुआ है’. इस दौरान धारीवाल ने कहा कि, ‘सोशल मीडिया पर मौजूद अश्लील … Read more

धर्मांतरण व डॉक्टर्स डेप्युटेशन मुद्दे पर विपक्ष का सदन में जोरदार हंगामा, बीजेपी ने किया वॉकआउट

धर्मांतरण व डॉक्टर्स डेप्युटेशन मुद्दे पर विपक्ष का सदन में जोरदार हंगामा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष जमकर आमने-सामने हुए. शून्यकाल में धर्मान्तरण का मामला सदन में गूंजा. बीजेपी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (gulab Chand katariya) और ब्यावर के विधायक शंकर सिंह रावत ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लगाया था. विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद (Saleh Mohammed) ने जवाब तो दिया लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. आदेश पर भड़कते हुए कटारिया ने कहा कि, ‘अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद ने कलेक्टर को चिट्ठी लिखकर ओबीसी सर्टिफिकेट के आधार पर अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं.’ वहीं … Read more

हंगामा, नारेबाजी और सवालों पर उलझे मंत्री, तो BJP का वॉकआउट, विधुड़ी घिरे तो चौंकाया मेघवाल ने

विधानसभा बजट सत्र का आज

Politalks.News/RajasthanBudget Session. राजस्थान की 15वीं विधानसभा के चौथे बजट सत्र (Rajasthan Assembly) में आज शुक्रवार की कार्यवाही के दौरान बिल पर बहस नहीं कराने से नाराज भाजपा विधायकों ने सदन से बहिष्कार किया (BJP MLAs boycotted the house) और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए. दरअसल गहलोत सरकार द्वारा वेंज एंड मींस के तहत 69 हजार करोड़ खर्च करने की अनुमति देने वाले विनियोग विधेयक पर बीजेपी विधायकों ने बहस की मांग की. इस पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Leader of Opposition Gulabchand Kataria) ने कहा कि, ‘स्पीकर ने इसे मुखबंद से पारित कराने की बात कही थी लेकिन अब इसे बदल दिया, किसी ने तैयारी नहीं की, … Read more

‘दुश्मनी जमकर करो, लेकिन …. शर्मिंदा न होना पड़े’- CM गहलोत ने विरोधियों के साथ अपनों पर कसे तंज

CM गहलोत ने विरोधियों के साथ अपनों पर कसे तंज

Politalks.News/Rajasthan. REET पेपरलीक (REET level 2 Exam Cancelled) मामले में घिरी गहलोत सरकार (Gehlot Government) को बजट सत्र में भाजपा के वार का सामना करना पड़ेगा. विधानसभा के बजट सत्र (Rajasthan Assembly) के पहले दिन ही भाजपा ने अपने इरादे जाहिर कर किए हैं. आज विधानसभा की कार्यवाही के बाद एक ऐसा कार्यक्रम हुआ जिसमें कांग्रेस और भाजपा के करीब-करीब सभी दिग्गज मौजूद थे. इस कार्यक्रम में ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि दोनों पार्टियों में बड़ा घमासान चल रहा है या आने वाले दिनों में होने वाला है. दरअसल, अब जयपुर में भी कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली की तर्ज पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान (constitution club of rajasthan) … Read more