ERCP को केंद्र ने राष्ट्रीय परियोजना नहीं किया घोषित तो 13 जिलों में होगा भाजपा का सफाया- गहलोत
Politalks.News/AshokGehlot. राजस्थान में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी सियासी दलों ने अपनी कमर कस ली है. एक तरफ बीजेपी के राष्ट्रीय दिग्गज नेता जहां एक के बाद एक प्रदेश के दौरे कर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी सरकार के 3 साल के कामकाज और पूरी होती बजट घोषणाओं को लेकर जनता के बीच जा रही है. इसी बीच आगामी चुनाव में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था कांग्रेस के खिलाफ चुनौती बन सकती है तो वहीं प्रदेश के 13 जिलों के लोगों की प्यास बुझाने वाली ERCP बीजेपी के लिए सबसे बड़ी समस्या बनने जा रही है. … Read more