जनाक्रोश रैली में कहीं आपस में तो कहीं BJP नेताओं पर बरस रहा जन का आक्रोश, हाथ जोड़ते दिखे रूपाराम

img 20221215 wa0276

Jan Aakrosh Yatra of BJP. राजस्थान में ज्यों ज्यों मरूभूमि की ठंड बढ़ती जा रही है, त्यों त्यों ही सियासी पारा भी उबल रहा है. वो इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित पूरी कांग्रेस राहुल गांधी की राजस्थान में जारी भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त सफल बनाने और चुनावी जीत के लिए भुनाने में जुटे हैं, तो वहीं दूसरी ओर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अन्य भाजपा नेता राज्यभर में जन आक्रोश रैलीयों के जरिए गहलोत सरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए घेरने में जुटे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तपन को ठंडी करने के लिए … Read more

पार्टी है या तमाशा! गहलोत-पायलट सहित कांग्रेस नेताओं के बीच के चल रही तनातनी पर कटारिया का तंज

gulabchand kataria camment on ashok gehlot and sachin pilot

Gulab Chand Kataria on Rajasthan Congress Politics. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया ने तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस को तमाशा बताया है. कटारिया ने कहा कि जिस तरह सरकार के मंत्री एक दूसरे से लड़ रहे हैं, पार्टी में अनुशासन कहां हैं. ऐसा लगता है कि पार्टी नहीं बल्कि तमाशा चल रहा है. वहीं उदयपुर नगर विधायक कटारिया ने गहलोत-पायलट के बीच चल रही खींचतान की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेसी मीडिया का सहारा लेकर अंदरुनी फूट को जगजाहिर कर रहे हैं. कटारिया ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा भी किया. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया … Read more

संविदाकर्मियों को नियमित करे सरकार- पूनियां ने CM गहलोत को पत्र लिखकर दिलाई चुनावी वादे की याद

img 20221017 104003

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में अब लगभग एक साल का समय शेष बचा है. प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की गहलोत सरकार जहां हर साल होने वाली बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने में जुटी है तो वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार पर अभी तक भी चुनावी घोषणा पत्र के वादे ही पूरा नहीं करने के आरोप लगा रही है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य के संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की है. पूनिया ने अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र- 2018 (पेज नं0. 15 के पैरा … Read more

सचिन पायलट के पहले ‘चुनावी’ दौरे ने ही उड़ाई विरोधियों की नींद, खुद गदगद हुए पायलट, कही ये बड़ी बात

1665459775812

Politalks.News/Rajasthan/Pilot. राजस्थान कांग्रेस में बीते माह हुए सियासी घमासान और उसके बाद से लगातार शांत पड़े राजनीतिक गलियारों के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक दिन के दौरे पर सोमवार को झालावाड़ पहुंचे. इससे पहले कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पायलट का अभूतपूर्व स्वागत हुआ. कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फुलवा दिए. इससे पहले पायलट की ट्रेन जिस भी स्टेशन पर रुकी वहां भी इसी तरह का नजारा देखा गया. इसके बाद दिग्गज भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालरापाटन में पहुंचते ही पायलट समर्थकों ने फिर एक बार जोरदार स्वागत किया. उम्मीद से कहीं ज्यादा समर्थकों का हुजूम देखकर खुद सचिन … Read more

मुख्यमंत्री बने रहेंगे गहलोत, पायलट को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, 2023 में भाजपा सरकार- ज्योतिषी दावा

img 20221010 101909

Politalks.News/RajasthanPoliticalCrisis. प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में बीते माह आए सियासी उबाल भले ही शांत हो गया हो लेकिन प्रदेश की सियासत में जल्द ही एक बार फिर सियासी घमासान देखने को मिलेगा…..ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि प्रख्यात ज्योतिषियों ने राजस्थान की राजनीति और कांग्रेस को लेकर यह नई भविष्यवाणी की है. यही नहीं ज्योतिषविदों ने यह भविष्यवाणी की है कि चुनावों तक अशोक गहलोत ही राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष या राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा पद जल्द मिलने वाला है. इसके साथ ही इस बात की भी भविष्यवाणी की गई है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में बहुमत … Read more

ओवैसी ने किया मिशन राजस्थान का आगाज, BJP से ज्यादा कांग्रेस को होगा नुकसान, RSS पर बोला हमला

ओवैसी का मिशन राजस्थान

Politalks.News/Rajasthan. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चली है. आम आदमी पार्टी के साथ साथ AIMIM भी प्रदेश की सियासत में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही है. इस कड़ी में आज जयपुर पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों में से एक किशनपोल और हवामहल विधानसभा क्षेत्र में लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया. इसके साथ ही देर शाम असदुद्दीन ओवैसी का फतेहपुर पहुंचने का भी है कार्यक्रम. इसके बाद वे कल लाडनूं में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर के जालूपुरा में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए … Read more

कौन क्या कहता है यह जनता सब देख सुन रही है, मेरा लक्ष्य 25 साल के मिथक को तोड़ना है- पायलट

img 20220710 172954

Politalks.News/Rajasthan/Congress/Sachin Pilot. राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस की राजनीति में गाहे बगाहे आए दिन किसी न किसी बहाने सियासी गहमागहमी बनी रहती है. खास तौर पर 2020 में सचिन पायलट गुट की बगावत के चलते गहलोत सरकार पर आए सियासी संकट के बाद से सियासत के सबसे बड़े जादूगर माने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जहां अपने विरोधियों पर सियासी तंज मारने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, तो वहीं इसके विपरीत पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक लंबी सियासी चुप्पी के बाद अब अपना सारा ध्येय 25 साल पुराने मिथक को तोड़ते हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने पर एकाग्रचित्त कर दिया … Read more

राजस्थान कांग्रेस का फ़ार्मूला- खुद का साथ-खुद का विकास, जनता त्रस्त है और सरकार मस्त- मैडम राजे

'जनता असुरक्षित - सरकार की गद्दी सुरक्षित'

Politalks.News/Rajasthan/MadamRaje. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि एक तो केंद्र में मोदी जी की भाजपा सरकार है,जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर काम करती है, दूसरी ओर यहाँ राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार है जो खुद का साथ और खुद का विकास के फ़ार्मूले पर चल रही है. मैडम राजे सूरतगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित बूथ अध्यक्ष संकल्प महोत्सव में बोल रही थीं. बता दें, इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि थे. पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोका अपने सम्बोधन में पूर्व सीएम मैडम राजे ने कहा कि आजादी … Read more

BJP नेताओं का बिगड़ गया मानसिक संतुलन, इनका होगा अंत क्योंकि भगवान ने हर ली इनकी मति- कांग्रेस

'बस गालियां नहीं दे रहे बाकी कोई कमी नहीं छोड़ रहे'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के करोली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा और अलवर के राजगढ़ में तोड़े गए 300 साल पुराने मंदिरों को लेकर सियासत अपने शीर्ष पर है. अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी अब प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती. बीजेपी नेताओं द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुगलों से तुलना करने वाले बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है. गहलोत सरकार में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर से किए जाने पर निशाना साधा है. खाचरियावास ने … Read more