मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मुद्दा गूंजा सदन में, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हुई तीखी नोकझोंक

टोंक जिले में अवैध हुक्काबार के मुद्दे से हुई प्रश्नकाल की शुरुआत, नए जिलों के गठन की भी उठी मांग, 8 साल की मासूम से रेपकांड को लेकर विपक्ष ने उठाया कानून व्यवस्था पर सवाल, प्रश्नकाल से शून्यकाल तक पक्ष-विपक्ष में दिखी खींचतान राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. गुरुवार को विधानसभा में कानून व्यवस्था, सड़कों की मंजूरी, नये जिले की मांग समेत मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी नोकझोंक हुई. शून्यकाल में विधायक बालमुकुंदाचार्य ने स्थगन प्रस्ताव के जरिये जयपुर के परकोटा क्षेत्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर तेज आवाज का मुद्दा उठाया. बालमुकुंदाचार्य ने सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा … Read more

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान तीखी नोकझोंक, पक्ष-विपक्ष आमने सामने

सदन में गूंजा टोंक में अवैध हुक्काबार का मुद्दा, सड़कों के मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में दिखी खींचतान, शहरों में वन्यजीवों के मूवमेंट का मुद्दा भी उठा, 1926 हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी सरकार राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. गुरुवार को प्रश्नकाल में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान कई बार हंगामे की स्थिति भी बनी. प्रश्नकाल की शुरूआत टोंक जिले में अवैध हुक्काबार के मुद्दे से हुई और पहले सवाल पर ही सदन में हंगामे की स्थिति बन गई, जिसे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शांत कराया. इसके बाद भी विभिन्न मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच नोकझोंक देखने को मिली. प्रश्नकाल में विधायक रामसहाय वर्मा ने टोंक जिले … Read more

विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा- टीकाराम जूली

विपक्ष का आरोप- धरातल पर नजर नहीं आ रहा कोई भी काम, किसानों को खाद नहीं मिला,दिव्यांगजनों की, बुजुर्गों की, विधवा बहनों को पेंशन नहीं मिल रही, किसानों को पानी नहीं मिल रहा, दिन में बिजली देने के दावे भी फेल जयपुर । राज्यपाल के अभिभाषण के साथ राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हुआ. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि ये अभिभाषण नहीं है, यह झूठ का पुलिंदा है. जो बातें राज्यपाल के अभिभाषण में कही है वे धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही है. किसानों को खाद और डीएपी … Read more

राजस्थान के भाईचारे, अपनायत और ‘पधारो म्हारे देस’ की संस्कृति को अशांत घोषित करने पर तुली भाजपा सरकार- गहलोत

212

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, गत बुधवार भजनलाल लाल कैबिनेट की बैठक में पारित हुए ‘डिस्टर्ब एरिया बिल 2026’ को लेकर साधा निशाना, सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बिल को लेकर पोस्ट कर कहा- जिस राजस्थान की पहचान रही है भाईचारे, अपनायत और ‘पधारो म्हारे देस’ की संस्कृति से, उसी प्रदेश को भाजपा सरकार अब ‘डिस्टर्ब एरिया एक्ट’ के ज़रिये घोषित करने पर तुली है ‘अशांत’, यह राजस्थान के इतिहास का है अत्यंत शर्मनाक कदम, फर्क साफ है हमारी कांग्रेस सरकार ने बनाया महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश का पहला शांति और अहिंसा विभाग, ताकि संवाद, सद्भाव और प्रेम … Read more

डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल 2026 को भजनलाल कैबिनेट की मंजूरी, डोटासरा बोले- ये बिल पर्ची सरकार का राजनी​तिक एजेंडा

full video temp (1200 x 650 px) (6)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में ‘दि राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ ट्रांसफर ऑफ इम्मूवेबल प्रोपर्टी एण्ड प्रोविजन फोर प्रोटेक्शन ऑफ टेनेन्ट्स फ्रॉम एविक्शन फ्रॉम प्रिमाइसेज इन डिस्टर्ब्ड एरियाज बिल, 2026’ के प्रारूप को मंजूरी दी गई. इस बिल को लेकर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. बिल पर सरकार का पक्ष रखते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बिल को लेकर कहा कि इसके पारित होने के बाद राज्य में अशांत क्षेत्रों में स्थाई निवासियों की सम्पत्तियों एवं उक्त सम्पत्तियों पर किरायेदारों के अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया जा सकेगा एवं राज्य में सामुदायिक सद्भावना एवं सामाजिक संरचना … Read more

निकम्मा किसको कहा..उन निकम्मों को बुला तो लेते.. सीएम ने ली कांग्रेस की चुटकी

bhajal lal sharma cm rajasthan

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के तृतीय सत्र में विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब देने पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीते दिन सदन में कांग्रेस की बखिया उधेड़कर रख दी. 2020 में सचिन पायलट की बगावत के बाद तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत द्वारा दिए गए ​’नाकारा निकम्मा..’ बयानों को ढाल बनाकर सीएम ने कांग्रेस की जमकर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि निकम्मा किसको कहा था…नाकारा किसको कहा था…जरा उन निकम्मों को बुला तो लेते’. 121 मिनट के अपने भाषण में सीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमले किए. विपक्ष की ओर से किरोड़ी लाल मीणा के फोन टेपिंग को लेकर हंगामा और नारे जारी रहे लेकिन उन हंगामों … Read more

वीरांगनाएं हमारा गौरव, नाता प्रथा को लेकर टिप्पणी करना निंदनीय- दिव्या का धारीवाल पर हमला जारी

img 20230316 wa0260

Divya Maderna’s Attack on Shanti Dhariwal Continues: राजस्थान में वीरांगनाओं के मुद्दे को लेकर तेज होती सियासत के बीच विपक्ष के साथ-साथ गहलोत सरकार अब अपनी ही पार्टी के विधायकों से घिरती नजर आ रही है. बीते बुधवार को विधानसभा में ओसियां से कांग्रेस दबंग और तेज-तर्रार विधायक दिव्या मदेरणा ने मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला और वीरांगनाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर धारीवाल पर जोरदार निशाना साधा था. ऐसे में गुरुवार को यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में दिव्या के आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण दिया, लेकिन धारीवाल के इस स्पष्टीकरण को भी दिव्या मदेरणा ने निंदनीय करार दिया. विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा की … Read more

मुख्यमंत्री ने आपको कहा होगा, इस विपक्ष के विधायक को आज ही मारना है?- महर्षि के भंडारी पर गंभीर आरोप

img 20230304 092454

Abhinesh Maharshi on Dr. Sudhir Bhandari in Vidhansabha: राजस्थान विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान गुरुवार को बीजेपी विधायक अभिनेश महर्षि ने प्रदेश के बड़े डॉक्टर्स में आने वाले डॉ सुधीर भंडारी पर उनका गलत इलाज़ करने का आऱोप लगाते हुए एक किस्सा सुनाया, जिस पर सदन के जमकर हंगामा भी हुआ. सदन में चिकित्सा विभाग की मांगों पर चर्चा के दौरान रतनगढ़ विधायक अभिनेेश महर्षि ने प्रदेश के सबसे बड़े कोविड अस्पताल राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (आरयूएचएस) के वीसी डाॅ. सुधीर भंडारी पर कोविड के दौरान दूसरे मरीज की रिपोर्ट के आधार पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. सुधीर भंडारी ने दूसरे … Read more

वाड्रा मामले में राठौड़ की मंत्री को इस्तीफे की चुनौती तो मदन प्रजापत को दिगंबर नहीं बनने देने की अपील

img 20230302 wa0296

Ruckus in Rajasthan Assembly over Robert Vadra case: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के अंतिम बजट सत्र के दौरान गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के कथित जमीन घोटाले मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ. सदन में राजस्व और सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान राबर्ट वाड्रा मामले में सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार नोक-झोंक हुई. BJP ने वाड्रा पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया तो इस पर गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आप जिस पर आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने एक प्रतिशत भी गड़बड़ी नहीं की, बल्कि BJP नेताओं ने भूमिहीन … Read more

कानून व्यवस्था को लेकर अपनों के निशाने पर गहलोत सरकार, हरीश मीणा, रफीक खान व जुबेर ने उठाए सवाल

Harish Meena, Rafiq Khan and Safia Zuber on Gehlot Government

Harish Meena, Rafiq Khan and Safia Zuber on Gehlot Government: राजस्थान की 15वीं विधानसभा के आखिरी बजट सत्र के दौरान मंगलवार को गृह और कारावास विभाग की अनुदान मांगों पर बहस हुई. इस दौरान प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष से ज्यादा अपनों के निशाने पर रही गहलोत सरकार. जहां कांग्रेस विधायक हरीश मीणा ने सरकार पर पेपर लीक मामले में बार-बार नेट बंद करने पर सवाल खड़े करते हुए यहां तक कह दिया कि, ‘यूक्रेन और रशिया के बीच युद्ध चल रहा है, वहां नेट बंद नहीं किया गया और हमारे यहां जब कोई पेपर होता है तो नेटबंदी कर दी जाती है. सरकार पेपर लीक रोकना … Read more