चाहे मुझे मारें, पीटें या डाल दे जेल में, मैं डरूंगा नहीं, गांधी कभी माफी नहीं मांगता…- राहुल

rahul gandhi on modi

Rahul Gandhi’s attack on PM Modi and Adani: जब से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हुई है तब से देश की राजनीति में एकदम से उबाल आ गया है, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने राहुल गांधी के समर्थन में मोदी सरकार पर निशाना साधा है. वही इस मामले को लेकर कल AICC में हुई कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक हुई थी, जिसमे आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई थी. अब आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा से सदस्यता जाने के बाद मुखर अंदाज में पत्रकारों से रूबरू हुए. राहुल गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गौतम अदाणी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी … Read more

गहलोत ने अडानी को गलत तरीके से दिया है बिजनेस तो मैं…- राहुल ने BJP व RSS को लिया आड़े हाथ

राहुल के निशाने पर भाजपा

Politalks.News/RahulGandhi. ‘राजस्थान सरकार ने अपनी राजनीतिक पॉवर का इस्तेमाल कर अडानी को बिजनेस की मदद नहीं की है, अगर राजस्थान की सरकार ने अडानी को गलत तरीके से बिजनेस दिया, तो मैं इसके खिलाफ हूँ, मैं इसके खिलाफ खड़ा हो जाऊंगा. अगर नियमों के मुताबिक दिया है, तो कोई नहीं है कोई दिक्कत’, ये कहना है कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय राहुल गांधी का. प्रदेश की राजधानी जयपुर में शुक्रवार से शुरू हुए इन्वेस्ट राजस्थान समिट में गौतम अडानी ने भी इन्वेस्टर के रूप में भाग लिया. यही नहीं अडानी ग्रुप ने राजस्थान में 60000 करोड़ के निवेश की बात भी कही. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अडानी … Read more

मोदी सरकार ने घोंटा लोकतंत्र का गला- पेगासस पर ‘सुप्रीम’ फैसले के बाद फिर हमलावर हुए राहुल गांधी

पेगासस पर 'सुप्रीम' फैसले के बाद फिर हमलावर हुए राहुल

Politalks.News/Pegasus/Rahul. लंबे समय की शांति के बाद अब एक बार फिर पेगासस का जिन्न बोतल से बाहर आ चुका है. 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले देश की सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है. पेगासस जासूसी मामले की जांच मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इसके लिए सर्वोच्च अदालत ने जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है. जो सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस आर वी रवींद्रन की अध्यक्षता में काम करेगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब विपक्ष एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर मुखर हो गया है. कांग्रेस के … Read more

महंगाई पर BJP-कांग्रेस में जबरदस्त जुबानी जंग, राहुल गांधी के GDP वाले तंज पर BJP ने उतारा CNP

महंगाई पर कांग्रेस V/S बीजेपी

Politalks.News/Delhi. महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हो गए हैं. बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार का घेराव किया तो भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और नकवी ने मोदी सरकार का बचाव किया. दिल्ली में आज जमकर मेघ बरसे तो दूसरी तरफ राहुल गांधी भी मोदी सरकार पर जमकर गरजे. महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘इस सरकार में जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों का बढ़ना. कांग्रेस नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘मोदी जी कहते हैं जीडीपी बढ़ रही है. वित्त मंत्री कहती हैं जीडीपी … Read more

पेगासस मामले में एकजुट विपक्ष का सदन में जबरदस्त हंगामा तो बाहर राहुल के आरोपों पर पात्रा का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर संबित पात्रा का पलटवार

Politalks.News/Delhi. पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है. 19 तारीख से शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान एक दिन भी ऐसा नहीं निकला जब सदन के दोनों सदनों की कार्यवाही व्यापक रूप से चली हो. एक और जहां विपक्ष सदन में सरकार से बढ़ती महंगाई, किसान आंदोलन और सबसे महत्वपूर्ण पेगासस मामले को लेकर चर्चा करना चाहती है तो वहीं सत्ताधारी पार्टी भी विपक्ष को चर्चा की लॉलीपॉप दे रही है. हालांकि विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार एक के बाद एक कई बिल सदन में पास करवा रही है. सदन में विपक्ष को घेरने के लिए 14 विपक्षी दलों ने एकजुट होकर चर्चा की … Read more

तीसरी लहर को लेकर राहुल गांधी ने फिर किया आगाह, श्वेत पत्र जारी कर कहा मदद करना है मकसद

तीसरी लहर को लेकर राहुल गांधी ने फिर किया आगाह

Politalks.news/CoronaThirdWave. कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगभग समाप्ति की और है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आएगी जो और भी जयादा भयावह हो सकती है. इसी सिलिसिले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता करते हुए वाइट पेपर जारी किया और कोरोना की दूसरी लहर के लिए पूरी तरह केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया. श्वेत पत्र का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस श्वेत पत्र का उद्देश्य सरकार की आलोचना करना या उसकी खिलाफत करना नहीं बल्कि तीसरी लहर के लिए देश को तैयार करने में मदद करना है. ये पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर … Read more