राहुल ने बनाया चन्नी को सीएम फेस, जिम्मेदारी भी उन्हीं की थी- सिद्धू ने कैप्टन को बताया लालची और ढोंगी
Politalks.News/PunjabElectionResult. जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए… कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा- यह कहना है करारी हार के बाद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) का. पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं और आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिला. जबकि कांग्रेस के केवल 18 कैंडिडेट्स ही चुनाव जीत पाए. खुद सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjeet Singh Channi) चुनाव हार गए हैं. सिद्धू ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते … Read more